बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शादी में दाल-बाफले खाने से 250 से ज्यादा फूड पॉइजनिंग के शिकार, हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं गड़बड़ाई

शादी में दाल-बाफले खाने से 250 से ज्यादा फूड पॉइजनिंग के शिकार, हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं गड़बड़ाई


धार 3 मई 2023 :  मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर के एक ग्राम में  शादी समारोह दाल वाफले आदि  खाने के बाद 250 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब होने लगी। इसमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को एक-एक करके बदनावर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।  जहां डाक्टरों की हड़ताल के कारण व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी। कम डाक्टर होने और अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने से सभी मरीजों को अस्पताल के कॉरिडोर में ही लेटाकर इलाज किया गया।इसके बाद आसपास के अस्पतालों में मरीजों को भेजा गया। जमीन पर लिटाकर ही बोतल चढ़ाई गई।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर के ग्राम धमाना का है। यहां बुधवार को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। यहां मेहमानों के खाने के लिए दाल-बाफले और लड्डू बनाए गए थे। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर इन्हें बस और अन्य वाहनों से बदनावर के सरकारी अस्पताल लाया गया।


बता दें कि, फूड प्वाइजनिंग के शिकार 250 लोगों को अस्पताल में लाया गया। सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। सभी के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी थी। यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि, यहां हुई दो शादी समारोह में करीब 1200 से अधिक लोगों का भोजन बनाया गया था। सभी को बस, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पहले से व्यवस्थाएं चरमराई हुई थी। आलम यह था कि, जिसे जहां जगह मिली, वहीं लेटाकर इलाज शुरू करना पड़ा। अस्पताल के कॉरिडोर में फर्श, गैलरी से लेकर अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे लोगों का इलाज शुरू किया गया।अस्पताल में बीमार लोगों की संख्या अधिक होने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।


घटना का पता चलते ही एसडीएम मेघा पवार समेत समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में लोग भी अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में बीमार लोगो की संख्या अधिक होने से अफरा तफरी मच गई। फिलहाल सभी का इलाज जारी है, बीमार लोगों मे 26 से अधिक बच्चे भी शामिल है। जो ज्यादा प्रभावित है, उन्हें बाहर रेफर किया गया है। वहीं, एसडीएम मेघा पँवार ने बताया कि, सभी बीमार लोगों का तत्काल इलाज शुरू करवा दिया गया है। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। फूड पॉइजनिंग होने से बीमार हुए है। इसकी भी जांच करवाई जा रही है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive