बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: शहर सेवादल का मासिक ध्वजवंदन : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किया ध्वजवंदन

Sagar: शहर सेवादल का मासिक ध्वजवंदन : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किया ध्वजवंदन

 

सागर: 30अप्रैल.2023 । प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल का ध्वजवंदन कार्यक्रम होता आ रहा है, इसी श्रृंखला में अप्रैल माह के इस अंतिम रविवार को शिवविहार कॉलोनी,चौरसिया धर्मशाला के पास,तिली में आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और सागर जिले के प्रभारी सी.पी.मित्तल के करकमलों से इस बार का ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सागर  (ग्रामीण) के प्रभारी अवनीश भार्गव,सह प्रभारी अजय दात्तरे,सागर शहर के प्रभारी सुरेन्द्र रघुवंशी,कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण और शहर अध्यक्ष आनंद अहिरवार और राजकुमार पचौरी और सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।


इस अवसर पर जिले के प्रभारी सी.पी.मित्तल ने कहा कि सेवादल मजबूत होता है तो कांग्रेस अपने आप मजबूत हो जाती है, हमें बूथ सेक्टर मंडलम ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कांग्रेस सेवादल संगठन को व्यापक बनाना है ताकि 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से बन सके।
शिवविहार कालोनी के रहवासियों और छोटे-छोटे बच्चों में कार्यक्रम को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला और उन सबने सेवादल परिवार के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,रेखा चौधरी,पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,मुकुल पुरोहित, चक्रेश सिंघई,रमाकांत यादव, जितेन्द्र सिंह चावला,राहुल चौबे,बब्बू यादव,महेश जाटव, देवेन्द्र तोमर,रामकुमार पचौरी,शारदा बाई खटीक, प्रदीप गुप्ता,अशोक श्रीवास्तव,राजा सेन,राकेश राय,चैतन्य पांडे,असरफ खान,हेमकुमारी कुर्मी,रजिया खान,नीलोफर चमन अंसारी,रोशनी खान,ताहिर खान,चमन अंसारी,अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर,शरद पुरोहित,यंग बिग्रेड अध्यक्ष सागर साहू,लक्ष्मीनारायण सोनकिया, नितिन पचौरी,कल्लू पटेल,इम्तियाज आनंद हेला प्रीतम यादव हुसैन,मनोज पंवार,बृजेन्द्र नगरिया,संजय व्यास,राजेश उपाध्याय,दीपक खटीक,अमोल सिंह राजपूत,विनोद यादव,शुभम् जाटव,राकेश कुर्मी,लल्ला यादव,अंकुर यादव,गंगादास,विक्की,भैयालाल अहिरवार,कमलेश मछंदर,वसीम खान,राहुल रजक,हामिद अंसारी,देवेन्द्र वाल्मीकि,सीनू,पवन पटेल,रवि सोनी,अनिल सोनी,अजय ठाकुर,सुनील पावा,निशांत नामदेव,उमेश अहिरवार, चंद्रभान अहिरवार,सुनील ठाकुर,अरविंद मछंदर,विजेन्द्र जाटव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive