Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प ने असर दिखाया फूल-मालाएं छोड़ स्टेशनरी और स्वेटर कंबलों से स्वागत कर रहे लोग ▪️अभी तक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की स्वागत सामग्री बांटी गई

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के संकल्प ने असर दिखाया फूल-मालाएं छोड़ स्टेशनरी और स्वेटर कंबलों से स्वागत कर रहे लोग

▪️अभी तक लगभग दो लाख रुपए मूल्य की स्वागत सामग्री बांटी गई


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सेवन,बांदरी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के फूल मालाओं के स्थान पर स्कूली स्टेशनरी व गरीबों के उपयोग की वस्तुओं से स्वागत करने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक स्वागत में मिली लगभग दो लाख रुपए मूल्य की उपयोगी सामग्री का वितरण स्कूली बच्चों व जरूरतमंदों को किया जा चुका है। उन्होंने सेवन ग्राम में हुए ऐसे ही स्वागत की सामग्री यहां की हायर सेकंडरी स्कूल में वितरित की जिसे प्राप्त कर छात्र छात्राओं का उत्साह देखने योग्य रहा।

समरसता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवन ग्राम पहुंचे पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आसपास के ग्रामवासियों और बांदरी नगरपरिषद क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने क्रिकेट किट, कापी पेन, रजिस्टर, कंपास बाक्स, पानी बाटल, बैग, स्वेटरों, फलों और टाफियों से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में फूल मालाओं, गुलदस्तों का कोई स्थान नहीं था। स्वागत कर्ताओं ने चंदन हल्दी का तिलक लगाया गया और अपनी अपनी स्वागत सामग्री मुख्य अतिथि को प्रदान की जिससे मंच पूरा भर गया।



पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सामग्री वितरित कराने से पूर्व छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया जिससे स्कूल में शिक्षा के स्तर, कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं का पता लगा। उन्होंने अचानक विद्यार्थियों से पूछा कि राष्ट्रगान वंदे मातरम् किस-किस को आता है। तीन छात्राओं को माइक लेकर उनसे वंदे मातरम का सम्मान गायन हुआ। तत्पश्चात छात्राओं विषयवार शिक्षकों की जानकारी ली जिससे पता चला कि भूगोल की शिक्षिका नहीं आ रहीं। खेल मैदान की आवश्यकता बताई गई। दोनों कमियों को पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए।

उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा शिक्षा,ज्ञान, कलां, हुनर ये अनमोल हैं जिसे परिश्रम और लगन से ही हासिल करना पड़ता है। शिक्षा वह स्थायी संपदा है जिसे कोई चुरा भी नहीं सकता। धंधा व्यापार चौपट हो सकता है व शिक्षा और हुनर समाप्त नहीं होते। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र शिक्षा और हुनर में आगे निकल जाता है उसकी पीढ़ियों का भविष्य बन जाता है। इसलिए पढ़ो और स्किल्ड बनो। अपना लक्ष्य सेट करो, मोबाइल का उपयोग मनोरंजन के बजाए शिक्षा तक सीमित कर दो तो जो सोचा है वह बन जाओगे।

इन्होंने किया सामग्री से स्वागत

सामग्री से स्वागत करने वालों में बांदरी नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने क्रिकेट किट से, विभिन्न स्टेशनरी सामग्री से भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, लोकेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी कांत मुड़ौतिया, सनत साहू, संकुल प्राचार्य राजाराम राय, जितेन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी कांत यादव, राहुल यादव, रतिराम यादव, मुकेश जैन बांदरी, बंटी राजपूत, राजेंद्र राय, सीताराम यादव, पुष्पेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि सेवन विनय श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, उदय पाल यादव, गोवर्धन कुशवाहा, पुष्पेंद्र राजपूत, उप-सरपंच मथरा यादव, गब्बर यादव विद्वासन,लखन कुशवाहा मुसली, सुरपाल यादव सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर शिक्षकीय स्टाफ ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को समानता व आवश्यकता अनुसार पूरी स्वागत सामग्री का वितरण कर दिया।

कार्यालय में भेंट कर्ताओं भी फूल-मालाएं नहीं, स्वागत सामग्री लाए


अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यालय में भी भेंट करने वाले आगंतुकों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के संकल्पका सम्मान करते हुए फूल मालाओं, पुष्प गुच्छों को लाना बंद कर दिया है। इसके एवज में आगंतुक गणमान्य जनों ने हल्दी चंदन के तिलक के साथ विभिन्न प्रकार की ऐसी उपयोगी सामग्री से स्वागत किया जो स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को बांटी जा सके। कार्यालय आने वाले ऐसे स्वागत कर्ताओं में उत्तम सिंह ठाकुर 10 कम्बल, रामराजा ठाकुर बनखिरिया 10 कॉपी 2 पेन, आकाश गोदना बीना 40 कॉपी, 40 पेन, राजेन्द्र यादव प्रभारी शसकीय कॉलेज बांदरी 1 किट पेन,पेंसिल, नीटू अजवानी  5 पेकिट पेन, 20 कॉपी, प्रदीप राय निर्तला 20 कॉपी, 1 पेकिट पेन, 1 पेकिट पेंसिल शामिल रहे।



Share:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस : अध्यक्ष महेश जाटव ने किया ध्वजारोहण

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस :  अध्यक्ष महेश जाटव ने किया ध्वजारोहण


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर।  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने  ध्वजारोहण का कार्यक्रम  का आयोजन किया गया ।  जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास हुए इस आयोजन पर अध्यक्ष महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस जनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरवशाली दिन है आज कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी  और उसका मूल उद्देश्य था की देशवासियों के लिए संघर्ष उनके अधिकारों के लिए अंग्रेजों से उन्हें आजाद करने के लिए सघर्ष करना । बलिदान की भी बात आए तो पीछे ना हटना और देश को गौरवशाली इतिहास के पन्नों में दर्ज करना कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जब आवाज बुलंद की तो 1885 के बाद करोड़ों लोग कांग्रेस के बैनर तले ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष करने एकजुट हुए।और 1920 के बाद आंदोलन का इतना रुख बड़ा के ब्रिटिश सरकार को देश छोड़कर भागना पड़ा।


महेश जाटव ने कहा की गर्व  की बात है कि हम कांग्रेसी हैं जिसका इतिहास संघर्ष बलिदान और सेवा की गौरवशाली परंपरा रहा है। कांग्रेस हमेशा निचले स्तर के व्यक्तियों को ऊपर उठाने का कार्य करती थी सुई से जहाज तक सुविधा उपलब्ध कराने में कांग्रेस की सरकारों का ही योगदान रहा है । वर्तमान सरकार या तो  बेच रही है या ठेके पर दे रही है या नाम बदलने में लगी है

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार एवं अमित राम जी दुबे ने स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे।  कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी व आभार से बदल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने माना।

ये रहे शामिल

उक्त कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे,प्रदीप गुप्ता, रामकुमार पचौरी पंकज सिंघाई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,राहुल चौबे ,राकेश राय, ब्लैक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ,वीरेंद्र राजे, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी ,सुरेखा राकेश राय ,रोशनी वसीम खान, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन ,शरद पुरोहित, कमलेश तिवारी, रमाकांत यादव, विजय साहू, अवधेश तोमर ,शैलेंद्र तोमर ,आनंद हेला ,नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी ,धर्मेंद्र चौधरी, गीता कुशवाहा, मीना पटेल किरण लता सोनी, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी , पप्पू गोस्वामी,भैयन पटेल ,श्री दास रैकवार , हरीश चंद सोनबर,बाबू मछंदर ,गोपाल प्रजापति, सुरेश पंजवानी ,एडवोकेट अजमत खान, पवन पटेल, शरद राजा सेन, राहुल खटीक, दीनदयाल तिवारी, साजिद राईन ,कुंदन जाट, मानसिंह चौधरी, विनोद रैकवार, सुरेश रैकवार ,अरविंद सिंह ठाकुर, अजय सिंह राजपूत ,अमित चौरसिया, राहुल खटीक ,साजिद, नारायण विश्वकर्मा, अलीम ताजू ,नरेश वाल्मीकि कुंजीलाल लाडिया वीरू चौधरी,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के परिवारजन उपस्थित थे


Share:

डॉक्टर गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए : डॉ मनोज यादव ,प्रदेश अध्यक्ष ▪️बुंदेलखंड से पलायन रोके बिना बुंदेलखंड का विकास अधूरा : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ▪️सपा की बैठक आयोजित

डॉक्टर गौर को भारत रत्न मिलना चाहिए : डॉ मनोज यादव ,प्रदेश अध्यक्ष

▪️बुंदेलखंड से पलायन रोके बिना बुंदेलखंड का विकास अधूरा : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह

▪️सपा की बैठक आयोजित



तीनबत्ती न्यूज : 28 दिसंबर, 2025

सागर :  मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि केंद्र की ओर मध्य प्रदेश की  भारतीय जनता पार्टी की सरकlर आम गरीब आदमी के साथ, किसान के साथ, महिलाओं के साथ अत्यचार करने में लगी है। किसानों को समय पर खाद्य बिजली और पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है किसानों को उनकी लlगत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है किसानों के लिए समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी सिचाई प्रभावित हो रही है। बुंदेलखंड में पलायन का शिकार बना है। खनन माफिया और जंगल माफिया पूरे प्रदेश में हावी है। इन मुद्दों के खिलाफ सपा लड़ाई लड़ रही है। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूत करने में जुटी है। इस मौके पर पूर्वमंत्री बादशाह सिंह, प्रदेश सचिव आशिक अली, जिला अध्यक्ष राजेश आठ्या ने चर्चा की। सपा अध्यक्ष ने आज सागर में  मीडिया से चर्चा की और पार्टी की बैठक ली।  

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सर्वाधिक पलायन मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड अंचल में: सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव

____________


उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन आ विस्तार चल रहा है। 52 जिले में इकाई गठित हो चुकी है। रीवा और खजुराहो में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम आम जनता की लड़ाई लड़ रहे है। बीना सीट पर उपचुनाव होना तय है। पूरी ताकत दिखाएंगे  हम सरकर से कहना चाहते हैं किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए ।

उन्होंने कहा की श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम देश की तीसरे नंबर की पार्टी है और गरीबों की, पिछड़ों की, अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की, महिलाओं की और आमजन की आवाज उठाने में देश की नंबर वन उन्होंने संबोधन में कहा की प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ष महिलाओं को ₹40000 दिए जाएंगे । उन्होंने कहा की देश में ऐसी सरकlर काबिज है जो काम में नहीं योजनाओं का नाम बदलने में विश्वास कर रही है ।मध्य प्रदेश की हालत आज बेहद चिंताजनक है  लोगों के पास रोजगार नहीं, सरकर कर्ज के भरोसे और नौजवान नौकरी की आस मे बैठे है। आज अनुसूचित जाति,आदिवासी और महिलाओं पर अनाचार, अत्यचार के मlमले में प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है ।


बुंदेलखंड का विकास जरूरी: बादशाह सिंह

पूर्व मंत्री बादशाह सिंह है अपने संबोधन में कहा की बुंदेलखंड का विकास पलायन को रोके बिना नहीं हो सकता आज हजारों लोग प्रतिदिन मजदूरी करने दुसरे राज्यों में जा रहे है सरकर इन्वेस्ट मीट में व्यस्त है और लोग मजदूरई की आस में दर दर भटकने परेशlन है । सागर संभागीय मुख्यलय है संगठन का कार्य तेजी से किया जाएगा और आमजन को पार्टी से जोड़ने का कlम भी  उन्होंने कहा की जो भी पंचायत, नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं पार्टी कमर कस के लोगों को चुनाव में उतlरने रने का कम करेेगी। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश अठिया ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से अवगत कराया और कहा की ब्लॉक स्तर पर संगठन को पहुंचाएंगे । कार्यक्रम मैं सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे ।



ये रहे मौजूद

प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में डॉटर आशिक अली प्रदेश सचिव राजू यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अंकित यादव साहिल यादव रामकली रैकवार महिला जिला अध्यक्ष कमल खटीक सुंदर लाल यादव संतोष लोधी माखन चढ़ार नारायण त्रिलोक जोगी मीडिया प्रभारी जाटव सुखलाल जाटव कोमल जाटव परशुराम रामदीन सेन रिजवान खान जितेंद्र यादव रोहित यादव सुरेंद्र यादव छात्र अध्यक्ष रोहित यादव छात्र संघ आदि लोग उपस्थित रहे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय में उद्घाटन

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय में उद्घाटन 


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर। संभागीय भाजपा कार्यालय सागर में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी,जिला पंचायत अध्‍यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्‍यक्ष वृन्‍दावन अहिरवार,अटल स्‍मृति वर्ष अभियान टोली जिला संयोजक डॉ.वीरेन्‍द्र पाठक,सह संयोजक जगन्‍नाथ गुरैया,नीकेश गुप्‍ता ने उद्घाटन के पश्चात अवलोकन किया।प्रदर्शनी में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के बाल्यकाल से लेकर हर पक्ष को  दर्शाया गया हैं।उन्होंने किस प्रकार अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया,यह भी प्रदर्शनी में दिखाया गया है। प्रदर्शनी में उनके सागर जिले से जुड़े संस्मरणों व अटल जयंती पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनायें गए चित्रों को भी प्रदर्शनी में लगाया गया हैं।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिनकी विचारधारा, आचरण और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने लोकतंत्र को नई दिशा दी। अटल जी का व्यक्तित्व सौम्यता, दृढ़ता और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और आत्मविश्वास दिलाया।भाजपा के सभी कार्यकर्ता श्रद्धेय अटल जी के विचारों को अपनाकर संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाएं।


जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा किअटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे,जिन्होंने अपने विचार, वाणी और कार्यों से देश को नई दिशा दी।वे एक सशक्त नेता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि थे।उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।उनका जीवन राष्ट्र निर्माण,लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी कि विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा और मूल्य आधारित राजनीति के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी ने देश में विकास एवं सुशासन के एक नए युग की नींव रखी थी। अटल जी उस चेतना के प्रतीक थे,जिसने लोकतंत्र को शोर नहीं बल्कि संवाद की संस्कृति सिखाई। जनसेवा और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि आज के युवाओं को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके विचारों में देश की एकता, अखंडता और विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण झलकता है।अटल प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके योगदान से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है।

अटल स्मृति पर्व टोली जिला संयोजक डॉ.वीरेंद्र पाठक ने सागर जिला वासियों से प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु संभागीय भाजपा कार्यालय पधारने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का संचालन अटल स्मृति पर्व टोली जिला सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया ने एवं आभार निकेश  गुप्ता ने व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मण सिंह, जिला मंत्री सुषमा यादव, देवेन्‍द्र फुसकेले, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्‍द्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल सिंह परिहार, स्‍वयं सेवी प्रकोष्‍ठ प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पांडे,महिला मोर्चा जिला अध्‍यक्ष संध्‍या भार्गव, किसान मोर्चा जिला अध्‍यक्ष धीरज सिंह औरिया, राहुल नामदेव, पार्षद देवेन्‍द्र अहिरवार, संकल्प फाउंडेशन अध्यक्ष रिशांक तिवारी,मंडल अध्‍यक्ष नीलम अहिरवार, अमित वैशाखिया, सतीस जैन, रामेश्‍वर नेमा, नितिन सोनी, सुमित यादव, राहुल वैघ, निखिल अहिरवार, दीपक दुबे, राजेश सैनी, चेतराम अहिरवार, शुभम नामदेव, नीरज चौरसिया, शिवा यादव, सुप्रियो राय, सुनिता रैकवार, विकास केशरवानी, विक्रम सोनी, सोनल सोनी, हरिओम भट्ट, श्रीराम रिछारिया, वैभव यादव उपस्तिथ रहें।

Share:

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मंत्री गोविंद राजपूत की शिष्टाचार भेंट

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मंत्री गोविंद राजपूत की शिष्टाचार भेंट



तीनबत्ती न्यूज:  28 दिसंबर 2025:

सागर: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय  नितिन नवीन से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत  ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन, पार्टी की भावी रणनीति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।


कैबिनेट मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत  ने नितिन नवीन  को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा “विकसित भारत” के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।


भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर भी विचार साझा किए।

Share:

कांग्रेस सेवादल सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस सेवादल सागर का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर: अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के 102 वें स्थापना दिवस पर और साल के अंतिम रविवार पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम राजीव गांधी भवन, जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व पार्षद राकेश राय के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश राय ने सेवादल के अनुशासन,त्याग और सेवा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अटल स्तंभ रहा है।जमीनी स्तर का अग्रणी संगठन,जिसने कभी अंग्रेजों के बीच खौफ पैदा किया था,आज भी उसी समर्पण के साथ हमारे राष्ट्र के मूल्यों के लिए लड़ रहा है।आज हम कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों को सलाम करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव और सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुरेंद्र चौधरी,आनंद अहिरवार, पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,अमित रामजी दुबे,प्रदीप गुप्ता,राहुल चौबे,रमाकांत यादव,आशीष ज्योतिषी,सागर साहू, शैलेन्द्र तोमर,आनंद तोमर,ताहिर खान, जितेन्द्र रोहण,रामकुमार पचौरी,लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार, हीरालाल चौधरी, पार्षद, ताहिर खान, गुड्डू यादव,सुलेखा राय, शशि जाटव,डॉ किरण लता सोनी चमन अंसारी, वीरेंद्र राजे,नरेन्द्र मिश्रा वसीम खान ,नारायण विश्वकर्मा,शरद पुरोहित,भैयन पटेल,राजा सेन,पंकज सिंघई, दीनदयाल तिवारी,मुकेश खटीक, श्रीदास रैकवार,पप्पू गोस्वामी, छोटू महावत,तज्जू खान,वसीम खान,अरविंद ठाकुर, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,आनंद हेला,प्रवीण यादव, अंकुर यादव, परख शुक्ला,अजब सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र चौधरी,गीता पटेल,नरेश सनकट,मोहन माते, बाबू मछँदर, अर्पित अहिरवार, राहुल खटीक, दीपक कुर्मी आदि जन उपस्थित रहे।


Share:

ज्ञानोदय तीर्थधाम: “डॉ. संजीव गोधा आत्मार्थी निलय” का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व विधायक शैलेंद्र जैन ने किया शिलान्यास

ज्ञानोदय तीर्थधाम: “डॉ. संजीव गोधा आत्मार्थी निलय” का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व विधायक शैलेंद्र जैन ने किया शिलान्यास


तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025

सागर।श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन ट्रस्ट  भोपाल द्वारा संचालित तीर्थधाम ज्ञानोदय, दीवानगंज में लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले “डॉ. संजीव गोधा आत्मार्थी निलय” के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,कार्यक्रम अध्यक्ष सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन उपस्थित थे,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, रायसेन जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे।

 

विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मैं भी अपने कर्म से जैन हूं। अहिंसा केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि मानसिक स्तर पर भी होती है। मन, वचन और कर्म से अहिंसा का पालन ही सच्चे धर्म का मार्ग है।” उन्होंने ज्ञानोदय तीर्थधाम द्वारा भारतीय गुरुकुल परंपरा, संस्कार और साधना के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।


विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ज्ञानोदय तीर्थधाम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। यहां संस्कार, शिक्षा और साधना के माध्यम से भावी पीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है।” उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

जैन दर्शन की शिक्षा का केंद्र

उल्लेखनीय है कि ज्ञानोदय तीर्थधाम में वर्तमान में 65 से अधिक विद्यार्थी शास्त्राध्ययन कर रहे हैं, जहां भारतीय संस्कृति और जैन दर्शन के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में प्रदीप चौधरी मुख्य शिलान्यास कर्ता, सुनील सराफ,  सुधीर जैन, अशोक जैन,  मनीष जैन ,  सुनील जैन भोपाल,नरेश जैन नागपुर, विपिन जैन नागपुर, मनीष जी मेरठ,डा वीरसागर जैन, नरेश सिंघई सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन आध्यात्मिक वातावरण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 29 दिसंबर से 04 जनवरी 2025 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय


Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 29 दिसंबर से 04 जनवरी  2025 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज : 28 दिसंबर 2025


जय श्री राम 

मैं पंडित अनिल पांडे आपको बताना चाहता हूं कि इस सप्ताह अंग्रेजी वर्ष 2025 समाप्त हो रहा है तथा नया वर्ष 2026 प्रारंभ हो रहा है । सारा सरकारी कामकाज अंग्रेजी वर्ष के अनुसार ही होता है जबकि हमारा अपना भारतीय कैलेंडर भी है जिसे हम पंचांग कहते हैं ।

भारतीय नववर्ष हमें प्रकृति के साथ चलना सिखाता है— ऋतु, कर्म और संस्कार के संतुलन के साथ। भारतीय नव वर्ष के समय पेड़ पौधों में भी नए पल्लव आते हैं  ।  हर तरफ फूलों की बहार होती है । जबकि अंग्रेज़ी नववर्ष के समय पर घनघोर ठंड के कारण बुजुर्गों और सामान्य जन के लिए यह अत्यंत कष्टप्रद  समय होता है । कई बुजुर्ग दिसंबर और जनवरी के महीने में ईश्वर को प्यारे हो जाते हैं  । परंतु सरकार द्वारा पूरा कामकाज इसी कैलेंडर से करने के कारण  हम कह सकते हैं कि अंग्रेजी नव वर्ष समय की नई शुरुआत का संकेत देता है— बीते कल से सीख लेकर आने वाले कल को बेहतर बनाने का अवसर।

वर्ष अलग होगा परंतु उद्देश्य एक ही है — आत्ममंथन, सुधार और प्रगति।

इस अंग्रेज़ी नववर्ष पर कामना है कि आपका जीवन स्थिर भी रहे और प्रगतिशील भी, सोच परंपरा से जुड़ी रहे और कर्म आधुनिक दिशा में आगे बढ़े।

नया साल स्वास्थ्य दे, विवेक दे, सकारात्मक परिवर्तन दे और हर दिन को सार्थक बनाए।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी ने कहा है कि:-

खेतों की मेड़ों पर धूल भरे पाँव को

कुहरे में लिपटे शहर और गाँव को

नए साल की शुभकामनाएं!

इस सप्ताह सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल धनु राशि में , वक्री गुरु मिथुन राशि में , शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । 

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि-

इस सप्ताह आपका भाग्य काफी अच्छा है ।  आपको भाग्य से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा ।  आपके स्वभाव में थोड़ी सी गर्मी आएगी  । गलत रास्ते से धन आने का योग है । कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने के बाद सफलता मिल सकती है ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए । परिवार में माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 29 , 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयोगी है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । 31 दिसंबर और  1 जनवरी को आपके पास धन आने की उम्मीद है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

वृष राशि:-

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी ।  आपको दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना चाहिए । अगर दुर्घटनाएं होती हैं तो भी दुर्घटनाओं में आपको ज्यादा चोट लगने की संभावना नहीं है । अगर किसी कंपटीशन का अपने फार्म भरा है तो इस सप्ताह उसमें सफलता की उम्मीद की जा सकती है।  भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल है । जबकि 29 और 30 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कोई कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि:-

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं । इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी । आपका व्यापार ठीक चलेगा।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी  ।  आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना पड़ेगा । आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है ।‌‌ इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं । ‌ 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपको आसानी से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है ।  कोई भी शत्रु इस सप्ताह आपको दबा नहीं सकता है ।  कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है परंतु उसमें अधिक धन के व्यय होने की आशंका है । इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए ।  आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है । इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए ।  भाग्य से लाभ मिल सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 29 तथा 30 दिसंबर और 4 जनवरी कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं ।  दो और तीन जनवरी को आपको कार्यों को करने के पहले काफी सोच विचार करना चाहिए  । 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की संभावना है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति मिल सकती है ।  धन के मामले में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए ।  छात्रों को सफलता मिलेगी । उनकी पढ़ाई भी अच्छी चलेगी ।   आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है  ।  कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए ।  दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं ।  इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं  ।  4 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।  माता जी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा  ।   पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है  ।  कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी ।  इस सप्ताह 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है ।  आपके शत्रु आपसे परेशान रहेंगे  ।  धन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है ।  प्रेम संबंधों में भी सावधान रहें ।  इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए विशेष रूप से परिणाम दायक है । 29 और 30 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । लोगों के अंदर आपके दबाव के मात्रा में भी वृद्धि होगी ।  क्रोध बढ़ेगा ।  भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है ।  शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे ।  आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में सावधान रहें ।   आपको परेशान किया जा सकता है ।  शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं ।  इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों के लिए शुभ है ।  31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको सचेत रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को  दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन  आने की उम्मीद है  ।  धन प्राप्त करने मैं आपकी वाणी का उपयोग हो सकता है । इस सप्ताह आपको अपने संतान से  थोड़ी ही मदद मिलेगी । छात्रों की परीक्षा अच्छे से होगी  । उनका रिजल्ट अच्छा आएगा । व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा । धन आएगा  ।  कर्मचारियों को अपने कार्यालय में यथा स्थिति में रहना पड़ेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी लाभप्रद हैं । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आप  मानसिक रूप से काफी उत्साहित रहेंगे । आपका आत्मविश्वास अत्यंत मजबूत रहेगा । प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में आपको लाभ होगा  । भाग्य से आपको मदद मिलेगी। हालांकि इस मदद की मात्रा अत्यंत कम रहेगी ।  आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।  इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं ।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियारी पूर्वक कार्य करना चाहिए ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है ।   अगर आपके ऊपर कोई कर्जा है तो उसका भी चुकारा आप कर सकते हैं  ।  भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे ।  शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे । अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं । अगर आपके पेट में कष्ट है तो आपको उसमें  थोड़ी राहत मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उचित रहेंगे ।  दो और तीन जनवरी को कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना उचित रहेगा । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी  खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह आपके पास धन होने का  योग है । कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी । शत्रुओं को आप पराजित कर सकते हैं । संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है ।   संतान को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है ।   व्यापार उत्तम चलेगा ।  भाग्य से आपको मामूली सी मदद मिल सकती है ।  आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए  31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं  ।  4 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 

मीन राशि:-

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति इस सप्ताह अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी ।  अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है ।  आपको अपने कार्यालय में अपनी  वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए ।  आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी  बढ़ सकती है । आपकी प्रतिष्ठा भी थोड़ी बढ़ सकती है । माता जी के कष्ट में थोड़ी कमी हो सकती है ।  शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive