Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर: रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे विधि पाठ्यक्रम, BCI से मिली मंजूरी

सागर: रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे विधि ( LAW)पाठ्यक्रम, BCI से मिली मंजूरी

तीनबत्ती न्यूज : 11 जून, 2026

​सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में इसी सत्र (2026-27) से कानून (विधि) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने विश्वविद्यालय को तीन वर्षीय एलएल.बी. (LL.B.) और पांच वर्षीय बी.ए.एलएल.बी. (B.A. LL.B.)  पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।  दोनों में क्रमशः 60 और 120 सीट्स अलाट हुई है। इस फैसले के बाद छात्र वर्तमान सत्र से ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित


​मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद युद्धस्तर पर हुई तैयारी

​विवि के कुलगुर डॉ विनोद कुमार मिश्रा ने आज मीडिया को बताया कि यह कदम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में उठाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की थीं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आवेदन किया था।

​ऑनलाइन निरीक्षण के बाद मिली हरी झंडी

​उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय समिति ने 11 मई को विश्वविद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण किया था। समिति ने विश्वविद्यालय द्वारा विधि पाठ्यक्रम के लिए तैयार की गई आवश्यक पात्रता, संसाधन, पुस्तकालय और संकाय सदस्यों (फैकल्टी) की प्रस्तुति पर पूर्ण संतोष जताया। इसके बाद 10 जून को पत्र भेजकर पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी गई।

​बुंदेलखंड के छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

​इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि ​"सागर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण बुंदेलखंड के स्थानीय विद्यार्थियों को विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में काफी कठिनाई होती थी। अब इस राज्य विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम शुरू होने से सागर सहित पूरे बुंदेलखंड के छात्र न सिर्फ कानूनी रूप से जागरूक होंगे, बल्कि उन्हें विधि के क्षेत्र में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी मिलेंगे।"


​वहीं, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. शक्ति जैन ने इसे विश्वविद्यालय की उन्नति का एक महत्वपूर्ण सोपान बताया। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को एडवोकैट, जज और लीगल एडवाइजर जैसे समाज में सम्मानजनक पदों पर सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।

आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव पंचम सनोडिया ने प्रवेश और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारियां साझा कीं। इसके साथ ही, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष आनंद सिंह ने प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रम संचालन के संबंध में आवश्यक नियम व जानकारियां प्रस्तुत कीं।सत्र 2026-27 के लिए दाखिले जल्द ही शुरू किए जाएंगे।

कुलगुरू ने बताया कि विवि के लिए 200 एकड़ जमीन और निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इस दफा शुरुआती दौर में 300 एडमिशन हो चुके है। अभी प्रक्रिया जारी है। पिछले सेशन में 500 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। विवि में न्याय पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए प्रयास जारी है। इस मौके पर विवि के मीडिया प्रभारी डॉ दिनेश अहिरवार मौजूद रहे। 

------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




Share:

लापरवाही पड़ सकती है भारी: नींद में गले में फंसा नकली दांत, BMC के डॉक्टरों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान

लापरवाही पड़ सकती है भारी: नींद में गले में फंसा नकली दांत, BMC के डॉक्टरों ने तत्परता से बचाई मरीज की जान


​-------------------------------

  • एक्स-रे में भी नहीं दिख रहे थे प्लास्टिक के कृत्रिम दांत, श्वास नली के पास फंसने से लगातार गिर रहा था ऑक्सीजन लेवल

  • सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने जटिल प्रक्रिया के बाद दांत को निकाला सुरक्षित बाहर

  • चिकित्सकों की अपील: डेंट्योर (नकली दांत) का उपयोग करने वाले लोग रात को सोने से पहले इसे निकालना कभी न भूलें
  • -------------------------

तीनबत्ती न्यूज:10 जून 2026

सागर: अक्सर छोटी सी लापरवाही भी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में देखने को मिला। यहाँ के चिकित्सकों ने अपनी त्वरित निर्णय क्षमता, आपसी तालमेल और उच्च स्तरीय विशेषज्ञता का परिचय देते हुए एक 56 वर्षीय मरीज को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोते समय गले में नकली दांत फंसने के इस बेहद जटिल मामले में डॉक्टरों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

-------------

आधी रात को अचानक थमीं सांसें

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के निवासी 56 वर्षीय रामदास अपने आगे के तीन कृत्रिम (नकली) दांतों का उपयोग करते हैं। बीती रात वे सोने से पहले इन दांतों को निकालना भूल गए। आधी रात के बाद अचानक दांत उनके गले में सरक गए, जिससे उन्हें सांस लेने में गंभीर कठिनाई होने लगी और दम घुटने लगा। स्थिति बिगड़ती देख घबराए परिजन उन्हें लेकर तत्काल आधी रात को ही बीएमसी के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग पहुंचे।

यह भी पढ़ेंकलेक्टर प्रतिभा पाल का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले सिविल सर्जन और सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश ▪️नामांतरण और सीमांकन में देरी पर सख्त नाराजगी; 3 से 6 महीने के लंबित मामलों पर नोटिस

एक्स-रे में भी नहीं दिखा 'अदृश्य दुश्मन'

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि यह केस डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती था। चूंकि मरीज के कृत्रिम दांत प्लास्टिक सामग्री (एक्रिलिक/फाइबर) के बने हुए थे, इसलिए शुरुआती एक्स-रे जांच में वे दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में डॉक्टरों के सामने स्थिति को भांपना कठिन था, लेकिन डॉक्टरों ने बिना वक्त गंवाए मरीज द्वारा दी गई जानकारी और उसके त्वरित चिकित्सकीय आकलन (Clinical Assessment) के आधार पर तुरंत इलाज का फैसला किया।

-------------

​"चूंकि फॉरेन बॉडी (बाहरी तत्व) आहार नली और श्वास नली के ठीक मुहाने पर फंसी हुई थी, इसलिए मरीज का ऑक्सीजन सैचुरेशन बार-बार तेजी से गिर रहा था। यदि कुछ मिनटों की भी देरी होती, तो श्वास मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता और मरीज की जान जा सकती थी।"

- डॉ. सर्वेश जैन, एनेस्थीसिया विभाग

---------

जटिल तकनीक से मिली नई जिंदगी

​ईएनटी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू बजाज ने बिना समय गंवाए आपातकालीन स्थिति में 'एसोफगोस्कोप' (Esophagoscope) तकनीक का उपयोग किया। उन्होंने बेहद सटीकता के साथ तीन कृत्रिम दांतों के जुड़े हुए पूरे सेट को उसकी धातु की शीथ (तार/क्लिप) सहित गले से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।

​इस बेहद जटिल और जोखिम भरी प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सर्वेश जैन एवं डॉ. दीपक गुप्ता ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मरीज को जनरल एनेस्थीसिया प्रदान कर प्रक्रिया को सुगम बनाया, जिससे मरीज को बिना किसी आंतरिक चोट के ठीक किया जा सका।

चिकित्सकों की गंभीर अपील: रात को जरूर निकालें नकली दांत

​इस सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. नीतू बजाज ने आम जनता के लिए एक बेहद जरूरी स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा:

  • ​जो लोग भी डेंट्योर (नकली दांत), डेंटल इम्प्लांट या किसी भी प्रकार की अस्थायी डेंटल डिवाइस का उपयोग करते हैं, वे रात में सोने से पहले उसे अनिवार्य रूप से निकाल दें
  • ​सोते समय शरीर की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं, जिससे ऐसी चीजों के श्वास या आहार नली में सरकने का खतरा 100 गुना बढ़ जाता है।
  • ​थोड़ी सी भी लापरवाही या आलस किसी भी समय प्राणघातक साबित हो सकता है।

डीन ने थपथपाई टीम की पीठ

​बीएमसी के डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने इस सफल जीवन रक्षक प्रक्रिया के लिए पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे पूरी मुस्तैदी से उपलब्ध हैं। यह सफल मामला हमारे डॉक्टरों की तत्परता, आपसी समन्वय और उत्कृष्ट विशेषज्ञता का प्रमाण है।" उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घरेलू नुस्खों में वक्त बर्बाद करने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचें।

वर्तमान स्थिति: डॉक्टरों की इस तत्परता के बाद मरीज रामदास अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गई है और परिजनों ने बीएमसी के डॉक्टरों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।


------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द को लेकर : युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव ▪️शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना-उपवास

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द को लेकर : युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

▪️शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना-उपवास


तीनबत्ती न्यूज : 10 जून, 2026

सागर/ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन षड्यंत्रपूर्वक निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने तथा अलोकतांत्रिक एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर सागर जिला मुख्यालय पर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में बैरिकेडिंग व वाटर कैनन के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू द्वारा आयोजित घेराव-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के सामने से एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर तीखा विरोध दर्ज कराया।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

-------------

घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग कर युवा कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया बावजूद इसके आक्रोशित युवा कांग्रेसियों को जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव से पुलिस एवं प्रशासन नहीं रोक सका।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक है।राज्यसभा चुनाव जैसी संवैधानिक प्रक्रिया में इस प्रकार का हस्तक्षेप लोकतंत्र की भावना के विपरीत हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है,जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन को युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू , नरयावली विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर सागर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन 'क्रांतिकारी', पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे आदि ने संबोधित किया। 

ये रहे शामिल 

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड. निखिल चौकसे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह,जिला कांग्रेस के प्रवक्ता द्वय कमलेश तिवारी व सूर्या शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया आदि ने निर्वाचन आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।घेराव व प्रदर्शन में मुख्य रूप रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एडवोकेट कमलेश साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,एड.अकील सिद्दीकी, मनोज पवार,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी,एड.घनश्याम पटैल, राहुल जैन,सुदीप पटैरिया,राहुल कुशवाहा, समीर मकरानी,गोलू पचौरी,एड.ब्रजेन्द्र कुमार अहिरवार,आई एम खान,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश अहिरवार,सोहेब कुरैशी,विजय पाराशर,कमल चौधरी, राकेश रजक,महेन्द्र यादव,अजय बमदेले,लल्ला यादव,आमिर वीरू,गुलाब अहिरवार,सिद्धार्थ सिंह,कपिल राजपूत,राज बंसल, विजय मेंबर, फदाली अहिरवार,दीपक कुर्मी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।



शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना

जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सब्जी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस राज्य सभा उम्मीदवार बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में उपवास रख धरना दिया 

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश  प्रदेश की  सरकार सत्ता की लुटेरी है डाकुओं की तरह पहले सरकारें लूटी और अब जनमत ना होने के बावजूद भी फर्जी तरीके से अपने राज्य सभा उम्मीदवार को जिताने की साज़िश की है बहन मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है केवल एक शिकायती पत्र था जो नामांकन रद्द होने कारण नहीं बनता 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जब कांग्रेस के विधायकों को नहीं खरीद पाई तो उसने बहन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को गलत बताने निर्वाचन आयोग को उल्लू की तरह जगाकर दबावपूर्ण तरीके नामांकन रद्द कराया 

नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह बब्बू यादव ने बताया कि कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल अधिक होने के बाबजूद भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारना सिद्ध करता हैं कि भाजपा पहले से ही साजिश रच चुकी थी।

इस अवसर पर कांग्रेस ने संविधान विरोधी - नरेन्द्र मोदी, एवं चुनाव आयोग तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे तथा रघुपति राघव राजा राम के भजन गाए सभी कांग्रेस जन बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की फोटो व संविधान लिए हुए थे।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पूर्व विधायक सुनील जैन, राकेश राय, चक्रेश सिंघ‌‌‌ई, सुलेखा राय, नीलोफर चमन अंसारी,रेखा सोनी, रोशनी वसीम खान, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , राहुल चोबे ,अवधेश तोमर,, कमलेश तिवारी, शेलेन्द तोमर, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ऋषभ जैन,समीर खान, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी, दीनदयाल तिवारी,भैयन पटेल, चक्रेश रोहित, नौशाद अब्बासी, डॉ दिनेश पटेरिया,हीरा लाल चौधरी,डॉक्टर गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, अरविंद ठाकुर अजय राजपूत,आनंद हैला, नीलेश अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी ,अकबर राइन,हरिश्चंद्र सोनवार, महेश अहिरवार, पीयूष अवस्थी,साजिद राइन, ज्योति मलैया,पवन पटेल,राहुल रजक,रेखा अहिरवार, सुनील ठाकुर, कुंदन जाट, बंटी कोरी, कुंजीलाल लड़ियां, गोपाल प्रजापति, निखिल जैन, बाबू मछंदर, संजय शराफ, तज्जु भाई जान, नरेश संनकत,फिरदौस कुरैशी, अरविंद मछंदर, संजय जैन, तरुण कोरी कालीचरण प्रजापति, मयंक ठक्कर, लक्ष्मीकांत अहिरवार, शेरु खान, टीकाराम दीवान, अरविंद पंथी, गंगा राम अहिरवार, श्रीं दास रैकवार,कल्लू गुप्ता, दशरथ रोहितास,राहुल सेन, देवेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन थे।



Share:

सीएम डॉ. यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित : विधायक, कलेक्टर - एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सीएम डॉ. यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित : विधायक,  कलेक्टर - एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज:  10 जून 2026
सागर
: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक  बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेरिया ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगह पेयजल, शौचालय,  छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि सुचारू रखें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, मेडिसिन और गर्मी को देखते हुए ओआरएस वगैरह उपलब्ध रहे।
मम्म

    
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, पार्किंग , हेलीपैड सहित सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं सीएम के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा,  देवरी एसडीएम श्री मुनव्वर खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

सागर में योग दिवस की तैयारियां तेज : आयोजित हुई योग कक्षा

सागर में योग दिवस की तैयारियां तेज : आयोजित हुई योग कक्षा


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून,2026

सागर। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर शहर में योग संबंधी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आचरण इको सिटी, कनेरा देव में योग कक्षा का आयोजन निरंतर चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान, सागर के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित अभ्यास की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने और अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करने का संकल्प लिया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में हरि नारायण खरे, बी.डी. साहू (सदस्य, जिला योग आयोग), उमाकांत मिश्रा, एडवोकेट बृज बिहारी चौरसिया, मदनमोहन श्रीवास्तव, रणजीत सिंह ठाकुर, रमेश कुमार सोनी, रामकिशन चौरसिया, खलक सिंह घोषी, रामराज सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू, हरि सिंह यादव, दशरथ लाल चौबे, माधव प्रसाद नगाइच, दिनेश कुमार चौबे, मनोज कुमार दुबे, लाल सिंह घोषी, घनश्याम शर्मा सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे और योग का लाभ लिया।

योग निकेतन के सदस्यों ने बताया कि योग दिवस तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम एवं योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन का लाभ प्राप्त कर सकें।

Share:

अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सागर का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न

अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सागर का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून,2026

सागर। श्री अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सागर द्वारा विशाल पारिवारिक परिचय सम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को सागर सरोज स्थित मैरिज गार्डन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने सहभागिता कर आपसी परिचय, संवाद और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रहे। अतिथियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक विकास के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों में भगवानदास मुखिया, विष्णु आर्य, वृंदावन सोनी, कमलेश सोनी, संजय बकोली, रामजी सोनी (बरेला), वीरू पहलवान, विनोद पहलवान, अभिषेक, तरुण सराफ, प्रमोद सोनी (पोद्दार), भरत सोनी, पप्पू (शंकर), रामस्वरूप, मनीष, शिशिर सराफ, संजू मुखिया, मनोज मुखिया, सुरेश ढाने एवं संतोष ढाने सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा वर्ग और बच्चों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन समाज की एकता, प्रगति और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज के लोगों ने इसे यादगार एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Share:

Sagar News : पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस

Sagar News : पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून 2026
सागर
: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसाहरी में खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की  जांच में कराई गई है। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बसाहरी निवासी शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राजपूत द्वारा खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया था।
इनको दिए नोटिस
गठित जांच दल ने 6 जून 2026 को ग्राम पंचायत बसाहरी पहुंचकर संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों से उनका मिलान किया। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन 9 जून 2026 के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधितों को तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share:

महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन,सकल सैनी माली समाज सागर का लोकार्पण संपन्न

महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन,सकल सैनी माली समाज सागर का लोकार्पण संपन्न



तीनबत्ती न्यूज: 08 जून,2026

सागर। अंबेडकर वार्ड में विधायक निधि से निर्मित सकल सैनी माली समाज, सागर के महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।




मंगल भवन का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार तथा समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सकल सैनी माली समाज की स्मारिका/पत्रिका का विमोचन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन आवश्यक कार्यवश प्रवास पर होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज को नवनिर्मित मंगल भवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा इसके सफल संचालन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि सागर में समाज के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूर्ण हुई है। इस भवन के निर्माण से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी तथा समाज को एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा।


समारोह के दौरान समाजजनों ने भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले नगर विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अनूप उर्मिल, जिला अध्यक्ष दिलीप सैनी, संभाग अध्यक्ष सुभाष सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी अमित सैनी, अनिल सैनी (डब्बू), राधेश्याम माली, राकेश सैनी, गोलू सैनी, कमलेश सैनी, श्याम सैनी, अजय सैनी, अनूप सैनी एवं पवन सैनी सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा, माताएं एवं बहनें सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।मंच संचालन श्रीमती चंदा सैनी एवं शुभम सैनी ने किया।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive