बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों ,जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का हुआआरक्षण

जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों ,जनपद पंचायतों के अध्यक्षों का हुआआरक्षण 
सागर । म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देषानुसार सागर जिले के समस्त जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत सागर के निर्वाचन क्षेत्रों की कार्यवाही हेतु म.प्र. ग्राम पंचायत राज अधिनियम अंतर्गत जिला पंचायत सागर के लिए आरक्षण की कार्यवाही गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की उपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्री आदित्य कुमार शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।
जिला पंचायत सागर के 16 लाख 13 हजार 878 की जनसंख्या के लिए 27 जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण किया। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की 3 लाख 41 हजार 899 जनसंख्या के 21.18 प्रतिषत के लिए 6 सदस्य, अनुसूचित जनजाति की 1 लाख 98 हजार 745 जनसंख्या के 12.31 प्रतिषत के लिए 3 सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 सदस्य एवं सामान्य वर्ग के लिए 11 सदस्यों के लिए आरक्षण किया गया। अनुसचित जाति वर्ग के लिए 6 सीटों में 3 महिला,, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 सीटों में 2 महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग की 7 सीटों में 4 महिला एवं सामान्य की 11 सीटों में 6 महिला आरक्षित किए गए।
जिला पंचायतों के सदस्यों का आरक्षण
क्रमांक आरक्षित वार्ड का नाम आरक्षित वर्ग
01 सागर अनुसूचित जाति
02 सागर अनुसूचित जाति
03 सागर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
04 सागर सामान्य
05 राहतगढ़ सामान्य महिला
06 राहतगढ सामान्य महिला
07 राहतगढ सामान्य
08 जैसीनगर सामान्य महिला
09 जैसीनगर सामान्य महिला
10 रहली सामान्य
11 रहली अन्य पिछड़ा वर्ग
12 रहली अन्य पिछड़ा वर्ग
13 देवरी अन्य पिछड़ा वर्ग
14 देवरी अनुसूचित जनजाति महिला
15 केसली अनुसूचित जनजाति
16 केसली अनुसूचित जनजाति महिला
17 खुरई अनुसूचित जाति
18 खुरई अनुसूचित जाति महिला
19 मालथौन अनुसूचित जाति महिला
20 मालथौन सामान्य
21 बीना अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
22 बीना अनुसूचित जाति महिला
23 बण्डा सामान्य महिला
24 बण्डा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
25 बण्डा सामान्य
26 शाहगढ़ सामान्य महिला
27 शाहगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला


जनपद पंचायत के सदस्यां का आरक्षण संपन्न

जनपद पंचायत सदस्य पद का आरक्षण का समेकित प्रतिवेदन क्रमांक विकासखण्ड का नाम जनपद पंचायतों में प्रवर्गवार सदस्य पदों के आरक्षण की संख्या केवल महिलाओं के लिए आरक्षण की संख्या
अ.जा. अ.ज.जा. अ.पि.व. अनारक्षित सामान्य कुल अ.जा. अ.ज.जा. अ.पि.व. अनारक्षित सामान्य कुल
1 2 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13
1 खुरई 3 1 2 4 11 3 1 3 4 21
2 मालथौन 2 1 2 3 10 2 1 3 4 18
3 बण्डा 2 1 3 6 13 3 2 3 5 25
4 बीना 2 1 2 5 10 3 1 3 3 20
5 देवरी 1 2 2 4 12 2 3 3 4 21
6 शाहगढ़ 2 1 2 5 10 2 2 3 3 20
7 सागर 3 1 3 5 13 3 1 3 6 25
सागर जिले की जनपद अध्यक्षों का आरक्षण संपन्न
सागर । म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देषानुसार सागर जिले के समस्त जनपद पंचायत के अध्यक्ष जिला पंचायत सागर के निर्वाचन क्षेत्रों की कार्यवाही हेतु म.प्र. ग्राम पंचायत राज अधिनियम अंतर्गत जिला पंचायत सागर के लिए आरक्षण की कार्यवाही गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की उपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्री आदित्य कुमार शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई।
जिले की 11 जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के हुए आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 सीटों पर 1 सीट महिला के लिए बीना जनपद पंचायत आरक्षित की गई, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए एक मात्र शाहगढ़ जनपद पंचायत महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई । अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 जनपदों में राहतगढ़ एवं रहली जनपद पंचायत महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई। इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 5 जनपदों में से देवरी एवं केसली जनपद पंचायतें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई। सागर, जैसीनगर, बण्डा अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive