बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर पालिका परिषद रहली, खुरई एवं मकरोनिया के वार्डों के हुआ आरक्षण

नगर पालिका परिषद रहली, खुरई एवं मकरोनिया के वार्डों के  हुआ आरक्षण
सागर । सागर जिले की नगर पालिका/परिषदों में म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए) वार्डां का आरक्षण नियम अंतर्गत वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य शर्मा ने संपन्न कराई।
आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित उपरोक्त जनप्रतिनिधियो को  मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) सहपठित मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खुरई, रहली एवं मकरोनिया के वार्डो के आरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
तत्पश्चात आरक्षण प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व नगर पालिका परिषद खुरई की कुल जनसंख्या 2011 अनुसार 51108 होने, इसमे अनुसूचित जाति की जनसंख्या 12649 होने जिसका प्रतिशत 24.75 होने, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 2579 होने जिसका प्रतिशत 5.05 होने एवं नगर पालिका परिषद खुरई के कुल वार्डों की संख्या 27 होने की जानकारी दी गई। नगर पालिका परिषद खुरई के कुल 27 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 जिसमें 4 महिलाआें एवं 3 पुरूषों के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए केवल 1 वार्ड आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 वार्ड जिनमें 4 महिलाओंएवं 3 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 12 वार्डों में 6 महिला एवं 6 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए।
तत्पश्चात आरक्षण प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व नगर पालिका परिषद रहली की कुल जनसंख्या 2011 अनुसार 30329 होने, इसमे अनुसूचित जाति की जनसंख्या 5447 होने, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 626 होने एवं नगर पालिका परिषद रहली के कुल वार्डों की संख्या 15 होने की जानकारी दी गई। नगर पालिका परिषद रहली के कुल 15 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 जिसमें 2 महिलाआें एवं 1 पुरूष के लिए आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड जिनमें 2  महिलाओं एवं 2 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 8 वार्डों में 4 महिला एवं 4 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए।
तत्पश्चात आरक्षण प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग की कुल जनसंख्या 2011 अनुसार 61821 होने, इसमे अनुसूचित जाति की जनसंख्या 19127 होने, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1823 होने एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग के कुल वार्डों की संख्या 18 होने की जानकारी दी गई। नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग के कुल 18 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 6 जिसमें 3 महिलाआें एवं 3 पुरूष के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए 1 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 वार्ड जिनमें 3  महिलाओं एवं 2 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 6 वार्डों में 3 महिला एवं 3 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए। इस अवसर पर समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य शर्मा, सुश्री अमृता गर्ग, सीएमओ श्री बीएस चौहान सहित समस्त पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद खुरई
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
02 02 अन्य पिछड़ा वर्ग
03 03 सामान्य महिला
04 04 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
05 05 अनुसूचित जाति महिला
06 06 सामान्य महिला
07 07 सामान्य महिला
08 08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
09 09 अनुसूचित जाति महिला
10 10 अन्य पिछड़ा वर्ग
11 11 सामान्य
12 12 सामान्य महिला
13 13 सामान्य
14 14 सामान्य
15 15 सामान्य
16 16 सामान्य
17 17 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
18 18 अनुसूचित जाति महिला
19 19 अनुसूचित जाति
20 20 सामान्य
21 21 अनुसूचित जाति
22 22 अनुसूचित जनजाति
23 23 अनुसूचित जाति महिला
24 24 सामान्य महिला
25 25 अनुसूचित जाति
26 26 अन्य पिछड़ा वर्ग
27 27 सामान्य महिला
नगर पालिका परिषद रहली
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 अनुसूचित जाति महिला
02 02 सामान्य महिला
03 03 सामान्य महिला
04 04 सामान्य
05 05 अनुसूचित जाति महिला
06 06 अन्य पिछड़ा वर्ग
07 07 सामान्य
08 08 सामान्य
09 09 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
10 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
11 11 सामान्य महिला
12 12 अनुसूचित जाति
13 13 अन्य पिछड़ा वर्ग
14 14 सामान्य
15 15 सामान्य महिला
नगर पालिका परिषद मकरोनिया
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 सामान्य महिला
02 02 सामान्य
03 03 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
04 04 सामान्य
05 05 अन्य पिछड़ा वर्ग
06 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
07 07 सामान्य महिला
08 08 अनुसूचित जाति
09 09 अन्य पिछड़ा वर्ग
10 10 सामान्य महिला
11 11 सामान्य
12 12 अनुसूचित जाति
13 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
14 14 अनुसूचित जाति
15 15 अनुसूचित जनजाति
16 16 अनुसूचित जाति महिला
17 17 अनुसूचित जाति महिला
18 18 अनुसूचित जाति महिला
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive