बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

17 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली, सागर हुआ तिरँगामय, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड यू के का मिला सर्टिफिकेट

17 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकली, सागर हुआ तिरँगामय, वर्ल्ड  बुक ऑफ रिकार्ड यू के का मिला सर्टिफिकेट
सागर। सागर शहर आज पूरा तिरँगामय दिखा।लोग  तिरंगा पकड़े,सलाम करते हुए। कही बंदेमातरम का नारा लगाते हुए दिखे। दोपहर तक सड़क के किनारे पर राष्ट्रप्रेमी खड़े  थे। सड़क पर यातायात बाधित न हो इसके लिए गेट बनाकर इनके ऊपर से तिरंगा निकला था। 
इसने आज एक रिकॉर्ड भी बना दिया। इसमे मेरी शान मेरा तिरंगा मूमेंट जयपुर भी शामिल था। इस 17 किलोमीटर लंबी यात्रा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल कर लिया गया।
दरअसल सागर की विचार संस्था और शहरवासियों  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और डॉ  गौर की 150वी जयंती पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक जोश भरा कार्य करने की ठानी।इसके तहत  आज  17 किलोमीटर लंबी  विशाल तिरंगा यात्रा मॉनव श्रंखला निकाली । यात्रा में राष्ट्रभावना और स्वच्छता जैसे संदेशों को दिया गया।पूरा सागर शहर आज सुबह से तिरँगामय हो गया। इसका कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ। जगह जगह स्वागत द्वार बने थे। इस 17 किलोमीटर लंबी यात्रा शहर के दो स्थानों से शुरू हुई और डॉ गौर केंद्रीय विवि में इकठ्ठी हुई। यहां इसे रिकार्ड का प्रमाणपत्र दिया गया। बच्चे महिलाएं, दवा बुजुर्ग सभी दिखे।
विचार संस्था के  कपिल मलैया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सागर को विकसित और स्वच्छ रखना है  आयोजन से हम भारत की सबसे लंबी तिरंगा मानव श्रृंखला बनाएगे। जो कि सागर शहर की पहचान को राष्टीय स्तर पर सागर शहर को एक राष्ट्रभक्त नगर के रूप में अनूठी पहचान देगा।
इसमे हिस्सा ले रही आकांक्षा मलैया बताती है कि इसमे शामिल होना एक अनुभूति है । सुबह से जिसने भी इसे देखा वह शामिल होने से रोक नही पाया। उधर मेरी शान  मेरा तिरंगा मूवमेंट के संयोजक और  जयपुर से आये कुणाल डिडवानिया कहते है कि इस आयोजन ने रिकार्ड बना दिया है । आने वाले समय मे 17 किलोमीटर लंबे इस आयोजन को कई रिकार्डो में शामिल हो जाएगा। कार्यक्रम में गौ रक्षा संघ के सूरज सोनी सहित अनेक लोगो ने जमकर भागेदारी दिखाई।
पुलिस की 108 गाड़ी रही साथ मे
तिरंगा यात्रा में पुलिस और यातायात व्यवस्था लगी हुई थी। कई जगह ट्रैफिक कर्मी रास्ता बनाते दिखे। सिविल लाईन की 108 वाहन साथ मे रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive