बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा का घिनौना वयान देश की 60 करोड़ महिलाओं का अपमान -भूपेन्द्र गुप्ता


भाजपा का घिनौना वयान देश की 60 करोड़ महिलाओं का अपमान -भूपेन्द्र गुप्ता
भोपाल ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रतिपक्ष के नेता गोपाल भार्गव एवं विधायक बद्री लाल यादव के महिला अधिकारियों के प्रति दिए गए अशोभनीय असभ्य एवं बार्बरिक बयान की कटु आलोचना की है ।गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों में स्त्री को हेय और अपमानजनक दृष्टि से देखा जाता है जिसकी  अभिव्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजगढ़ के बहाने की है।  शिवराज सिंह से गुप्ता ने पूछा है कि वे बताएं कि क्या उनके कार्यकर्ताओं को भारतमाता की जय बोलते हुए किसी महिला की चोटी खींचना भी सिखाया जाता है या कि उसे लात मारकर गिराना सिखाया जाता है और नहीं तो अपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के इस आपराधिक कृत्य को भारत माता की आड़ में छुपाने की कोशिश ना करें । उनकी पार्टी ने ना केवल महिलाओं का अपमान किया है बल्कि दलित महिलाअधिकारी को पीड़ा भी पहुंचाई है ।इस पाप से भाजपा विमुक्त नहीं हो सकती। गुप्ता ने कहा कि बहादुर  महिला अधिकारियों को बद्री लाल यादव के आपराधिक बयान पर स्वयं आगे बढ़कर मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए ताकि इस तरह के अभद्र नेता देश की आधी आबादी को गाली देने से भविष्य में बाज आएं।गुप्ता ने कहा कि शायद भाजपा नेताओं को उनकी मां ने दूध नहीं पिलाया होगा तभी इस पवित्र कार्य के लिये गलत संदर्भ प्रयुक्त करने में लाज नहीं.आई।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive