बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर पालिका परिषद देवरी, गढ़ाकोटा एवं राहतगढ़ के वार्डों का हुआ आरक्षण

नगर पालिका परिषद देवरी, गढ़ाकोटा एवं राहतगढ़ के वार्डों का हुआ आरक्षण
सागर ।सागर जिले की नगर पालिका/परिषदों में म.प्र. नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए) वार्डां का आरक्षण नियम अंतर्गत नगर पालिका परिषद देवरी, गढ़ाकोटा एवं नगर परिषद राहतगढ़ के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर श्री आदित्य शर्मा ने संपन्न कराई।
आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित उपरोक्त जनप्रतिनिधियो को  मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) सहपठित मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद देवरी, गढ़ाकोटा एवं नगर परिषद राहतगढ़ के वार्डो के आरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
नगर पालिका परिषद देवरी के कुल 15 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 जिसमें 1 महिला एवं 1 पुरूष के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड जिनमें 2 महिलाओं एवं 2 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 9 वार्डों में 5 महिला एवं 4 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए।
नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के कुल 18 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 जिसमें 2 महिला एवं 1 पुरूष के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 वार्ड जिनमें 3 महिलाओं एवं 2 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 10 वार्डों में 4 महिला एवं 6 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए।
नगर परिषद राहतगढ़ के कुल 15 वार्डों के आरक्षण में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 जिसमें 2 महिला एवं 1 पुरूष के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड जिनमें 2 महिलाओं एवं 2 पुरूषों के लिए एवं इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए 8 वार्डों में 4 महिला एवं 4 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए।

नगर पालिका परिषद देवरी
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
02 02 अनुसूचित जाति महिला
03 03 सामान्य
04 04 अन्य पिछड़ा वर्ग
05 05 अन्य पिछड़ा वर्ग
06 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
07 07 सामान्य महिला
08 08 सामान्य महिला
09 09 सामान्य
10 10 सामान्य महिला
11 11 सामान्य महिला
12 12 सामान्य
13 13 सामान्य महिला
14 14 अनुसूचित जाति
15 15 सामान्य
नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 अन्य पिछड़ा वर्ग
02 02 सामान्य महिला
03 03 अनुसूचित जाति
04 04 अनुसूचित जाति महिला
05 05 सामान्य महिला
06 06 सामान्य
07 07 सामान्य
08 08 सामान्य
09 09 सामान्य
10 10 सामान्य महिला
11 11 अन्य पिछड़ा वर्ग
12 12 अनुसूचित जाति महिला
13 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
14 14 सामान्य महिला
15 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
16 16 सामान्य
17 17 सामान्य
18 18 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर परिषद राहतगढ़
क्रमांक वार्ड क्रमांक वर्ग
01 01 अनुसूचित जाति
02 02 सामान्य
03 03 सामान्य
04 04 अनुसूचित जाति महिला
05 05 सामान्य
06 06 सामान्य
07 07 सामान्य महिला
08 08 सामान्य महिला
09 09 सामान्य महिला
10 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
11 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
12 12 सामान्य महिला
13 13 अन्य पिछड़ा वर्ग
14 14 अन्य पिछड़ा वर्ग
15 15 अनुसूचित जाति महिला
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive