तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत होगी रिया जैन, बाल शक्ति पुरस्कार से,गणतंत्र दिवस पर प्रधान मन्त्री से मिलेंगी

राष्ट्रपति  द्वारा पुरस्कृत होगी रिया जैन, बाल शक्ति पुरस्कार से,गणतंत्र दिवस पर प्रधान मन्त्री से मिलेंगी

भोपाल । भोपाल जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर कु रिया जैन को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद  द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। रिया जैन को 22 जनवरी को बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया जाएगा जिसमें इनाम के तौर पर  उन्हें 1  लाख रुपए की राशि, स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से  मिलेगी, और 26 जनवरी को दिल्ली की परेड में शामिल होंगी। 
इस पुरस्कार के लिए देश भर से 26 बच्चों का चयन किया जाता है जिसमें से मध्य प्रदेश से केवल रिया का चयन किया गया है रिया को यह पुरस्कार कला व संस्कृति   के क्षेत्र में मिल रहा है। 
रिया ने अभी तक चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 95 पुरस्कार जीत चुके हैं जिनमें से 8 अंतरराष्ट्रीय स्तर, 18 राष्ट्रीय स्तर, 71 राज्य व जिला स्तर के हैं। 2019 में रिया ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसमें उन्हें गोल्ड का मोमेंटो डॉक्टर हर्षवर्धन केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया गया था। रिया का दूरदर्शन मध्य प्रदेश के प्रोग्राम  झिलमिल सितारे में चार बार पर्सनल इंटरव्यू हो चुका है। रिया को अभी तक मध्य प्रदेश के  राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वन मंत्री, संस्कृति मंत्री और भी कई मंत्रियों से पुरस्कार मिल चुका है। 

केवल चित्रकला में ही नहीं रिया ने कराटे, स्पीकिंग, राइटिंग, स्केटिंग, साइंस मॉडल में अभी तक 45 पुरस्कार जीते हैं। रिया ने कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक जीते हैं और ब्लैक बेल्ट भी हाजिर की है। रिया ने राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। रिया ने कई इनोवेटिव साइंस प्रोजेक्ट बनाए हैं जैसे कि मल्टीपरपज अंब्रेला जो कि आज तक द्वारा कवर किया गया था। 

रिया के माता पिता बहुत गर्वित महसूस कर रहे हैं रिया का कहना है कि उनके माता-पिता के सपोर्ट से ही वह यहां तक पहुंची है। रिया ने चित्रकला सीखना जवाहर बाल भवन में राज सैनी सर से शुरू किया था और लेखन के बारे में अरविंद शर्मा सर से और साइंस मॉडल के बारे में परवीन
 खान मैम से। रिया ने कहा कि उन्हें यहाँ अवार्ड आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और उनके नाना ( स्वर्गीय राजकुमार जैन) के आशीर्वाद से मिल रहा है। स्कूल में रिया मुक्ता गोस्वामी, ऋचा सक्सेना एवं नीलिमा श्रीवास्तव से पेंटिंग सीखती है। रिया अभी नरेंद्र मोदी जी और उनकी मां की भी पेंटिंग बना रही है उनको देने के लिए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive