बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर बना है दुनिया का सबसे बड़ा दल: वीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष #सुरखी_उपचुनाव


भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर बना है  दुनिया का सबसे बड़ा दल: वीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष

#सुरखी_उपचुनाव

सागर। हम गौरवशाली है कि ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा दल है। भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकता जब जीत संकल्प लेकर मैदान में डटता है, तो मात्र 12 दिन के प्रचार मे ही मुरैना के आदमी को खजुराहो सीट पर 5 लाख वोटों से फतह मिल जाती है। उदाहरण वह खुद है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बी.डी शर्मा ने कही।

सुरखी उपचुनाव भाजपा के प्रत्याशी राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष मेकार्यकर्ताओं में उत्साह का बिगुल फूंकते हुए श्री शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव नही बल्कि मध्यप्रदेश को बचाने की लडाई है। जो जनहितेषी योजनायें कांग्रेस ने जनता से छीन ली थी उन्हे बचाने का चुनाव है।राहतगढ़, बिलहरा मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जिनने कभी गांव नही देखा वह गरीबों का दर्द क्या जाने। 15 महीने की सरकार मे कांगे्रस भृष्टाचार में आंकठ तक डूब गई थी। कमलनाथ ने तो भांजियो के साथ तक धोका किया। भाजपा 25 हजार रूपए देती थी कमलनाथ बोले हम 51 हजार देगें मगर दिया किसी को एक धेला भी नही। कांग्रेस और कमलनाथ ने गरीब किसान युवा सभी के साथ छल किया। जितनी भी योजनाएं थी सभी छिंदवाडा ले गए। कांगेस से गोविंद सिंह की लडाई भी इसी बात को लेकर थी। गोविंद सिंह ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री जैसा पद त्यागकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



ट्वीटर  फॉलो करें

@weYljxbV9kkvq5ZB



वेबसाईट


नगरीय विकास मन्त्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यदि सम्मान किसी पार्टी में मिलता है तो भाजपा है। समाज गरीब किसान के कल्याण की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता जानते है कि, यह चुनाव प्रतिष्ठा का है। सरकार रहेगी तो हमारा सम्मान रहेगा। इसलिए जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दो यह मैं वादा करता हूं कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में किसी प्रकार की कमी नही आ पाएगी। 
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कमलनाथ सरकार ने किसानों को कर्जदार बना दिया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जो 700 सालों में नही हुआ वह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद सहज हो गया 

परिवहन मंत्री व प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की जो सैकडों हजारों योजनाएं सुविधाएं हैं। उन्हे जन-जन तक पहुचानें की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। एक-एक वोट का महत्व है। हमें चुनाव ऐसे लड़ना है जैसे वार्ड मेंम्बर और पंचायत चुनाव लडा जाता है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इतिहास में ऐसी कोई पार्टी नही है जो आमजन के हित का ख्याल रखकर नीतियां तय करती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 24 धंटे सिचाई के लिए योजना शुरू कर दी है। 37 लाख लोगों की राशन पर्चियां जो कट गई थी वह भी मुख्यमंत्री ने शुरू करा दी है यह बात जनता तक पहुंचाना जरूरी है। इसलिए कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य और कड़़ी से काड़़ी मिलाकर कार्य करें। एक-एक बूंद से घड़ा भरता है।

पी.डब्ल्यू.डी मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के विरोध मे जो सत्र चल रहा है कांग्रेस के नेता कहने लगे है कि यही नेतृत्व रहा तो कांग्रेस 50 साल के लिए गर्त मे चली जायेगी। कमलनाथ जी अभी तो भोपाल मे है लेकिन वह भी कुछ दिनांे मे दिल्ली चले जाएंगे। गोविंद सिंह ने वहुत समझदारी का काम किया है क्योकि क्षेत्र का विकास जो वह भाजपा में आकर अब करेंगें वह 50 साल पीछे जाता।
सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा में भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी गोविंद सिंह के साहस का अभिनंदन है जिनकी वजह से शिवराज सरकार को विकास की गति मिली। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि यह चुनाव विकास का है। 

सम्मेलन को सुधीर यादव, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ने भी संवोधित किया । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, संगठन मंत्री केशव भादोरिया, सगार विधायक शैलेन्द जैन, जबेरा विधायक धर्मेंन्द लोधी, भानू राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष तृप्ति लोधी, राहतगढ़ मंडल अध्यक्ष अमित राय, गोलू राय, रामकुमार, पप्पू तिवारी, नीरज शर्मा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


---------------------------- 



 तीनबत्ती न्यूज़. कॉम  ★ 94244 37885 


 -----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive