बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा ने चुनी हुई कमलनाथ सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से गिराई : रवि सक्सेना,महामंत्री कांग्रेस

भाजपा ने चुनी हुई कमलनाथ सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से गिराई : रवि सक्सेना,महामंत्री कांग्रेस


साग़र। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा है कि जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार लोकतांत्रिक तरीके से जन कल्याण के काम कर रही थी। लेकिन सत्ता के लोभ की भूखी भाजपा सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से गिरा दिया। आज लोकतंत्र बचाने के लिए इसके सम्मान की जरूरत है। कांग्रेस इसको लेकर जनता के बीच जा रही है। 
उन्होंने  आज साग़र में मीडिया से चर्चा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त होकर 15 वर्षों बाद 2018 में प्रदेश की जनता ने अपने जनमत से कांग्रेस की सरकार को चुना था। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ और जनादेश के अनुरूप अपने वचन पत्र को पूरा करने की दिशा में उन्होंने काम किया। मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ  ने जनता से किए गए वादों को कांग्रेस
सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य वर्ग के निर्धनों को आरक्षण, वृद्धि एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी , कन्या विवाह योजना में 51000-:पये की राशि, राम वन गमन पथ का निर्माण, ऊँ सर्किट का निर्माण, महाकाल एवं औंकार मंदिर परिषद का निर्माण, सीता माता के मंदिर का निर्माण,
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना में तेजी, रोजगार में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला
अपराधों में कमी, मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर पहली बार 15 वर्ष के कुशासन से मुक्त कर प्रदेश को विकास की सही राई दिखायी।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

उन्होंने कहा कि एक  साल पहले आज ही के दिन कांग्रेस सरकार को जब सौदेबाजी से गिराया गया तो उनके पास दो ही विकल्प थे। एक कि वे भी सौदेबाजी करें दूसरा या फिर लोकतंत्र का सम्मान करते हुए पद को त्याग दें। आज वही सौदेबाजी को त्याग लोकतंत्र के सम्मान का दिन है।  कमलनाथ ने लोकतंत्र के सम्मान को बचाने के लिए मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया और सौदेबाजी की सरकार बनाने से
इंकार कर दिया। जिसे कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। क्योंकि इस देश के निर्माण में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं में गांधीजी, अंबेडकरजी और नेहरू जी जैसे महान नेताओं का खून पसीना लगा हुआ है। आज उसी को बचाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आज प्रदेशव्यापी लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा और जिलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया जाएगा।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive