तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च


लोकतंत्र के सम्मान में कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च

सागर।  लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को खरीद-फरोख्त से गिराए जाने के 1 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। कांग्रेसजनों ने अंबेडकर मूर्ति से गांधी मूर्ति तक तिरंगा मार्च निकालकर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर- जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर तिरंगा मार्च की शुरुआत की। कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की अगुवाई में सेवादल स्वयंसेवकों का जत्था हाथों में तिरंगा थामें आगे आगे चल रहा था। लोकतंत्र की रक्षा से संबंधित नारों की तख्तियां और तिरंगे झंडे थामे हुए ढोल नगाड़े की थाप पर निकला और पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ। तिरंगा मार्च का गुजराती बाजार में वरिष्ठ नेता बिहारी लाल सबलोक समेत कई जगह फूलमाला और पुष्पवर्षा के साथ सामान्यजन और कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार लोकतांत्रिक तरीके से जन कल्याण के काम कर रही थी। लेकिन सत्ता के लोभ की भूखी भाजपा ने इस सरकार को अलोकतांत्रिक तरीके से खरीद-फरोख्त के द्वारा गिरा कर लोकतंत्र और संविधान को छलनी किया है। 
 प्रवक्ता  डॉ संदीप सबलोक ने  बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया के निर्देश पर जिले के सभी ब्लॉकों में भी लोकतंत्र सम्मान दिवस पर तिरंगा मार्च निकालते हुए संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। तिरंगा मार्च के समापन पर गांधी प्रतिमा के समक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और उपस्थित कांग्रेसजनों ने उसको दोहराया। 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में  पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ,चक्रेश सिंघई ,जितेंद्र सिंह चावला रमाकांत यादव ,जगदीश यादव , राहुल चौबे , शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी शिवराज , सौरभ खटीक , वीरेंद्र राजे एवं अजय अहिरवार पार्षद भैयन पटेल अतुल नेमा पप्पू मिश्रा दीनदयाल तिवारी लीलाधर सूर्यवंशी पंकज सिंघई रामकुमार पचौरी पप्पू गुप्ता भावना रोहन रोशनी वसीम खान रजिया खान हेमकुमारी कुर्मी प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया आशीष ज्योतिषी लक्ष्मीनारायण सोनाकिया विजय साहू मुकुल पुरोहित धर्मेंद्र चौधरी नाथूराम चौधरी जितेंद्र चौधरी रोहित मांडले जितेंद्र जमीर गब्बर पठान नितिन पचौरी आनंद हैला कल्लू पटेल अजीत ठाकुर कमलेश तिवारी अभिलाष चौधरी हनीफ ठेकेदार रुपेश जडिया जतिन चौकसे गोविंद नामदेव गोवर्धन रैकवार हेमराज रजक गंगाराम अहिरवार निखिल चौकसे नाथूराम चौधरी आदिल राइन ताहिर खान साजिद राइन प्रदीप पांडे श्रीदास रैकवार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बाबूसिंह लोधी हाजी मुन्ना चौधरी उत्तम राव तावड़े सुनील पावा अलीम तज्जू पठान वीरेंद्र महावते पप्पू गोस्वामी शुभम उपाध्याय सन्ना भाईजान बिल्ली रजक दीपक दुबे सुधीर जैन प्रदीप जैन कुल्फी वीरू चौधरी कोमल जैन एके दुबे दिलीप करोसिया सुनील ठाकुर सुल्तान कुरेशी दुलीचंद सकवार मनोज सोनवार नरेश सनकत संजय सोनवार मिथुन घारू शैलेश वाल्मीकि मदन अकेला अशोक चौधरी राजाराम सरवैया मजहर हाशमी राजू राठौर सुरेंद्र साहू रवि यादव राकेश सरवैया देवी अहिरवार विनोद कोरी लीलाधर सूर्यवंशी कुंजी लडिया जाहिद ठेकेदार रितेश रोहित मार्शल खान संजय रैकवार संजय समैया दिलशाद राइन रुस्तम पार्षद कलीम मंसूरी कपिल अहिरवार जरीन भाई पप्पू रजक आमिर भाई शहजाद कुरेशी शहरयार चौधरी बिहारी सेन सुधीर तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।


---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
                      
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive