बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बिजली बिलों की मनमानी वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यालय का किया घेराव, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बिजली बिलों की मनमानी वसूली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यालय का किया घेराव, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


सागर। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलों के नाम पर आम जनता के साथ खुली लूट शोषण और अत्याचारों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आन्दोपन के तहत सागर जिले में कांग्रेस ने  प्रदर्शन किया । 

सागर में अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज गुरुवार को  बिजली दफ्तर को घेर कर बिजली बिलों की होली जलाई। इसके पहले सभी कांग्रेसजनो ने रामाश्रम होटल बस स्टैंड के पास इकट्ठे होकर तीन मडिया के पास बिजली दफ्तर तक पैदल मार्च कर बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली बिली की होली जलाई। 
अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली कंपनियों के माध्यम से गरीब मजदूर और मध्यम तबके को भारी-भरकम बिल भेज कर वसूली की जा रही है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा 100 यूनिट तक 1 रू प्रति यूनिट की दर से शुरू की गई इंदिरा ज्योति  योजना को बंद कर हजारों रुपए की बिल वसूली की जा रही है। 
बारिश के बावजूद भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने गाजे बाजे के साथ हाथों में तिरंगे लहराते हुए भारी नारेबाजी के बीच पैदल मार्च किया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता सिंटू कटारे के नेतृत्व में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर रैली के रूप में प्रदर्शन में शामिल हुए। बस स्टैंड से तीन मढिया होते हुए कांग्रेसजनों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बिजली दफ्तर के गेट पर पहुंच कर भारी नारेबाजी की। बिजली दफ्तर के अंदर घुसने की कोशिश में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का मुक्की और झड़प भी हुई।

ये रहे शामिल
प्रदर्शन में  पूर्व विधायक सुनील जैन  पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे , प्रवक्ता संदीप सबलोक पप्पू गुप्ता, सिंटू कटारे ,शरद पुरोहित महेश जाटव भैयन पटेल राजाराम सरवैया, रामकुमार पचौरी लक्ष्मीनारायण सोनकिया दीनदयाल तिवारी रफीक गनी जितेंद्र रोहन रमाकांत यादव गोर्वधन रैकवार  राजकुमार पचौरी सुरेंद्र सुहाने मुकुल पुरोहित कल्लू पटेल रूपनारायण तोता यादव निखिल चौकसे कार्तिकेय रोहण सौरभ खटीक नितिन पचौरी चमन इम्तियाज अंसारी आदिल राईन शुभम उपाध्याय अतुल नेमा फिरदोष कुरेशी बिल्ली रजक आनंद हेला अनुराग जोसेफ अलीम खान तज्जू सुनील पावा अनिल दक्ष जितेंद्र चौधरी ताहिर खान जमना प्रसाद सोनी लीलाधर सूर्यवंशी चैतन्य पांडे डॉ सीबी तिवारी अजय अहिरवार  लक्ष्मी अहिरवार रजिया खान किरण सोनी रंजीता राणा अनिता मिश्रा पुष्पा रैकवार मीरा बाई उर्मिला बाई कुंदन जाट धर्मेंद्र चौधरी नरेंद्र मिश्रा हनीफ ठेकेदार रोहित मांडले रजनीश ठाकुर जमीर गब्बर पठान  रवि केसरी साजिद राइन सुल्तान कुरेशी सूरज नागराज रोहित मांडले श्री राम करोसिया रोहित वाल्मिकी अल्केश अकबर राइन अभिषेक तिवारी सिकंदर राइन अभिषेक अहिरवार फैजान लाला परवेज खान आशु लाला अरविंद मिश्रा मोनू दुबे अनु रजक नीलेश चौबे आमिर खान नईम खान समीर खान नवीन खटीक सुभाष घारू पप्पू घारू आसिफ भाई आशीष जोसेफ सुजीत भाई मुन्ना यादव शरीफ खान बलराम रैकवार राजेश चौरसिया राजेश कोरी दुलीचंद सकवार गोपाल प्रजापति जगदीश साहू विनोद कोरी  संजय सराफ नेतराम जाटव  देवेंद्र लखन पटेल विनोद कोरी  अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर राहुल व्यास हेमराज रजक मिथुन धारू बृजेश पाठक निक्की यादव अंकुर गौतम नितेश साहू रामगोपाल यादव गौरव भूषण रितेश साहू तरुण ठाकुर अभिषेक पाठक मिथुन धारू परवेज खान राजेश बाल्मीकि दिनेश बाल्मीकि जुनेद अंसारी फैसल कुरेशी पहाद कुरैशी शिवम दुबे राम किशन साहू अनिल सैनी मयंक गुप्ता तौफीक खान रमेश कुमार रविशंकर मिश्रा शानू अरशद कुरैशी इरफान कुरैशी शाहबाज कुरेशी अनुज ठाकुर महेंद्र पटेल महेंद्र घोसी आमिर खान उमेश चौरसिया समेत आदि शामिल हुए। 

ब्लॉक कांग्रेस नरयावली ने राज्यपाल के नाम  सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय नरयावली में कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी विरोध प्रकट करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी नरयावली को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर लगन सिंह, मंडलम अध्यक्ष शिवपाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश तिवारी, खेमराज पटेरिया, बिहारी दुबे, राजू पांडे, नरेंद्र साहू, दिलीप रजाक,अब्बास खान, कोमल सोनी, शुभम साहू, संतोष यादव, द्वारका रावत आदि मौजूद थे।

                                     
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive