बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संत रविदास जयंती पर सागर आये पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा★मोदी- शिवराज जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाए★ राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा बताये उनके पास कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है क्या★ भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा, 20 महीने बचे है बटोर ले पैसा★ पुलिस की जेब मे कमल का फूल, वर्दी का सम्मान करें पुलिस

संत रविदास जयंती पर सागर आये पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा
★मोदी- शिवराज जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाए
★ राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा बताये उनके पास कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है क्या
★ भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा, 20 महीने बचे है बटोर ले पैसा

★ पुलिस की जेब मे कमल का फूल, वर्दी का सम्मान करें पुलिस

★ स्मार्ट सिटी बनी माफिया सिटी

सागर । कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज सागर में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बहाने प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। बुन्देलखण्ड अंचल के सम्भागीय मुख्यालय पर लंबे अरसे  बाद हुए काँग्रेज़ के आयोजन में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी । 
काँग्रेस  ने 70 साल में क्या किया? भाजपा के इस सवाल के जवाव में कमलनाथ बोले कि सच्चाई सभी जानते है । मोदी जी और शिवराज सिंह जिस स्कूल में पढ़े है। वे कांग्रेस ने बनवाई थी। ।मोदी जी कहते थे कि दो करोड़ रोजगार युवाओं को रोजगार देंगे।   चार साल बाद  हम बात करते है तो मोदी  पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करते है। मोदी जी बताये क्या उनकी पार्टी में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है क्या और हमे राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते है। कलाकारी से नारे गढ़ते है मेक इन इंडिया, शायनिग इंडिया बनाते है ।



उन्होंने शिवराज सरकर की घोषणाओं पर कहा कि शिवराज के पाप का घड़ा भर गया है। घोषणाओं का घड़ा भर गया। किसी की भी घोषणा करा लो। उन्होंने कहा कि 20 महीने बचे है। पैसा बटोर लो। पुलिस का सहारा लेकर मामले दर्ज कराओ। पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अपनी वर्दी का सम्मान करें। हमारा वक्त आ रहा है। सबको सबक सिखाएंगे। पुलिस की जेब मे कमल का फूल रखा है। शिवराज की कलाकारी से भविष्य नही बनता है।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट
हमारी सँस्कृति लोगो को जोड़ती है

कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति पूरे विश्व में अनोखी है। हम दिल समाज और धर्म को जोड़ते हैं, लेकिन भाजपा देश में हमारी संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने में लगी है लोगों को लोगों से लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि सागर स्मार्ट सिटी नहीं, माफिया सिटी बन गई है। सागर ही नहीं, बल्कि पूरी मध्य प्रदेश की सरकार माफिया बनी बैठी है। आज यहां रेत, शराब, भूमि माफिया जैसे कई माफिया बैठे हुए हैं। जब हमारी सरकार आई थी तब शिवराज सिंह ने मुझे कैसा मध्यप्रदेश सौंपा था यह मैं बता रहा हूं। तब मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी में नंबर वन था। मैंने क्या गुनाह किया था शुद्ध के लिए युद्ध माफियाओं पर कार्रवाई करके। कमल नाथ ने कहा कि आज नौजवान अपने भविष्य के लिए तड़प रहा है। उसके सामने कई चुनौतियां हैं। हमारे मध्य प्रदेश का युवा काम चाहता है क्योंकि यह मध्य प्रदेश का भविष्य है, लेकिन सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के बदले छीन रही है।



मोदी - शिवराज जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाए

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी सरकार कहती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। मैं कहता हूं कि मोदी जी, शिवराज जी, आप जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह कांग्रेस ने बनवाया है। कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह घोषणा वीर है उनसे जो चाहे घोषणा करवा लो। उनके पाप और घोषणाओं का घडा आ अब भर गया है।

मोदी शाइनिंग इंडिया की बात करते हैं,



बेरोजगारी पर चुप रहते हैं
y
प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं और राष्ट्र के लोगों को राष्ट्रवाद समझा रहे हैं। यदि उनसे कोई पूछे तो वह शाइनिंग इंडिया, पाकिस्तान या फिर राष्ट्रवाद की बात करने लगते हैं। बेरोजगारी पर वह कोई बात नहीं करते। शिवराज हमेशा कहते हैं कि वह किसान के बेटे हैं, बच्चियों के मामा हैं, लेकिन किसानों के लिए जरूरत के समय खाद-बीज नहीं मिलता और आज मध्य प्रदेश में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है।

भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा, 20 महीने बचे है बटोर ले

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ पुलिस और पैसा है। भाजपा 20 महीनों में जितना हो सके बटोरने में लगी है और उसका विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस को आगे करके कार्रवाई करती है। खुरई में हुई घटना के दौरान भी भाजपा नेताओं ने निर्दोष कांग्रेसियों पर झूठे प्रकरण दर्ज कराएं। सागर और समूचे मध्य प्रदेश की पुलिस से मैं कहना चाहता हूं कि वह अपनी वर्दी की इज्जत करें। आपने जनसेवा की शपथ ली है, लेकिन आज पुलिस की वर्दी तो है लेकिन जेब में भाजपा का फूल रखे है। मैं खुरई के लोगों को भी साफ कह देता हूं की आपके पीछे कांग्रेस है और कमलनाथ है। हमारा समय भी आएगा तो यह नहीं चलेगा।

डॉक्टर गौर को दें भारत रत्न




पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह डाक्‍टर हरीसिंह गौर की नगरी है। उन्होंने अपने जीवनभर की कमाई शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर दी। आज सागर विश्वविद्यालय में पड़े हुए लोग देश के विभिन्न पदों पर हैं। उन्‍होंने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के साथ संविधान बनाने में कार्य किया है। वह सागर के लोगों के दिल में बसते हैं। इसलिए हम सभी की मांग है की डाक्‍टर गौर को भारत रत्न दिया जाए।

संत रविदास जयंती पर आयोजित सभा को,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , हर्ष यादव विधायक तरवर लोधी ,,दमोह के अजय टण्डन, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार ,सुरेंद्र चौधरी, स्वदेश जैन, श्रीमती रेखा चौधरी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जैन, श्यामलाल ,प्रभुसिंह ठाकुर, पारुल साहू, नारायण प्रजापति, , अमितदुबे राम जी, सुरेंद्र चौबे, राजकुमार पचौरी, सिंटू कटारे, रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, अखिलेश केशरवानी, संदीप सबलोक, त्रिलोकी कटारे, मुन्ना चौबे, राहुल चौबे, सुरेंद्र सुहाने, शेलेन्द्र तोमर, अवधेश तोमर ,आनंद तोमर, ओंकार साहू, महीश जाटव, प्रमिला राजपूत, सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive