बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

DIG विवेक राज सिंह ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली निकाली

 DIG  विवेक राज सिंह ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली निकाली 


सागर। आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सागर पुलिस द्वारा जोर सोर से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक सागर/छतरपुर रेंज श्री विवेक राज सिंह द्वारा तिरंगा साइकिल रैली निकाली गयी। जो प्रातः 0900 बजे से बंडा से शुरू होकर धामोनी, गढ़पहरा, भगवानगंज होते हुए तीन बत्ती पर समाप्त हुयी, इस यात्रा में लगभग 100 लोग सम्मलित हुए।


यात्रा के दौरान बंडा से धामोनी किले पहुंचे जहाँ पर ध्वजारोहण किया गया, इसके उपरांत गढ़पहरा पहुंचकर ध्वजारोहण कर भगवानगंज पहुंचे यहाँ माल्यार्पण करते हुये तीनबत्ती पहुँच कर माल्यार्पण कर साइकिल रैली का समापन हुआ। 

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे संगोष्ठी आयोजित

 पुलिस कंट्रोल रूम सागर मे आजादी के अमृत महोत्सोव के उपलक्ष्य मे एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमे आजादी के 75 वर्ष और देश के समक्ष चुनौतियों के संबंध मे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सगोष्ठी मे डॉ0 हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर श्री दिवाकर सिंह राजपूत ,उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री व्ही0 के0 सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति अमृता दिवाकर, नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया सुश्री निकिता गोकुलवार, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, निज सहायक श्री मनोज शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive