बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई★ नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने किया ध्वजारोहण

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
★ नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने किया ध्वजारोहण



सागर 15 अगस्त 2022। जिले में देष की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस  के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये गये। जगह-जगह आन-बान एवं शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले का मुख्य समारोह पी.टी.सी. ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेष के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पष्चात् राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने खुली जीप में कलेक्टर श्री दीपक सिंह व प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया।



तत्पष्चात् मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। समारोह में मलखंब, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड आकर्षण का केन्द्र रहे। परेड की टुकडियों ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि द्वारा देश की प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगें गुब्बारे आसमान में छोडे़ गए।  

समारोह में आकर्षक परेड देखने को मिली। जिसमें विषेष सषस्त्र बल, जिला पुलिस बल, पुरूष, महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, बालक, बालिका, कोटवार और पुलिस बैंड प्लाटून ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित ने किया और 2 आईसी श्री राजेष कुमरे थे।


समारोह में विपरीत मौसम और बारिष के बीच स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देषभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सेंट मेरी स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय क्र. 1, वात्सलय स्कूल, और शैलेष मेमोरियल स्कूल, के छात्र- छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, परिसर के मलखंब प्रषिक्षण केन्द्र के प्रषिक्षक श्री श्यामलाल पाल के मार्गदर्षन में खिलाड़ियों द्वारा मलखंब पर अदभुत प्रर्दषन किया गया। कार्यक्रमों को उपस्थित जनसमूह,  दर्षकों द्वारा सराहा गया।

समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रषस्ति पत्र प्रदान किए गए।  परेड सषस्त्र प्रदर्षन में प्रथम पुरस्कार जेएनपीए सागर , द्वितीय पुरूस्कार जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय पुरूस्कार 10वीं वाहिनी विषेष सषस्त्र बल, को  तथा  परेड निषस्त्र प्रदर्षन में प्रथम पुरस्कार में 7 वी. एमपी बटालियन एनसीसी सीनियर विंग बालिका, द्वितीय पुरस्कार 11 वी. एमपी बटालियन एनसीसी बालक एवं तृतीय पुरूस्कार कोटवार दल को दिया गया। विपरीत मौसम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति के लिए चारों स्कूलों को प्रथम पुरूस्कार दिया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुषील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ,श्री गौरव सिरौठिया, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव, कमिष्नर श्री मुकेष कुमार शुक्ल, डीआईजी श्री विवके राजसिंह, जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिष्नर श्री चन्द्रषेखर शुक्ला, डीएफओ श्री सुंधाषु यादव, बैनी प्रसाद दतोनिया, अपर कलेक्टर श्री अखिलेष जैन, एसडीएम सपना त्रिपाठी, पत्रकार बंधु सहित षासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, षिक्षकों और नागरिकगणों ने उपस्थित रहकर समारोह में गरिमा प्रदान की। मंच संचालन डॉ. अरविन्द जैन,और  श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया।  
                      


समारोह के मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान किया। समारोह में उन्होंने शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों का सम्मान किया। श्री मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा कार्यक्रम में पदमश्री  रामसहाय पाण्डे, का सम्मान भी किया गया ।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र सिंह ने छात्राओं के साथ
मध्यान्ह भोजन किया



स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और अन्य अतिथियों ने सीएमराईज एमएलबी स्कूल क्र. 1 में  छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया ।
छात्राओं ने पूरे विधि विधान के साथ भोजन मंत्र का उच्चारण करते हुए मध्यान भोजन किया ।

मंत्री श्री सिंह ने मध्यान्ह भोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सांसद श्री राज बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री  क्षितिज सिंघल, एसडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी, तहसीलदार श्री रोहित वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक,  श्री प्राचीश जैन, डॉ आशुतोष गोस्वामी, एमएस गौर जिला परियोजना अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, सहायक संचालक श्री अरविंद जैन, संस्था के प्राचार्य श्री विनय दुबे, डॉ वंदना खरे, डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, श्री लोकमन चौधरी, सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुए।

कमिष्नर, कलेक्टर कार्यालय तथा निवास पर हुआ ध्वजारोहण



सागर 15 अगस्त 2021
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कमिष्नर कार्यालय एवं निवास पर आयुक्त श्री मुकेष कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह कलेक्टर कार्यालय एवं निवास पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
             

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive