बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में महापौर ने ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में महापौर ने  ध्वजारोहण


सागर ।  स्वतंत्रता दिवस की वर्षगॉठ नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई, जहॉ नगर निगम महापौर श्रीमति संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् महापौर श्रीमति तिवारी सहित निगम अध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी निगमायुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. 
राहुल सिंह, समस्त एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों और स्मार्ट सिटी और निगम अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमति संगीत डॉ. सुशील तिवारी ने पार्षदों, अधिकारियों/कर्मचारियों और नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी के आह्वान पर ‘‘हर-घर तिरंगा’’ लहरा रहा है, इसलिये आज हम संकल्प ले, कि नगर के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्य प्राथमिकता देते हुये मिलकर कार्य करें।

निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने कोरोना काल में निगम कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुये कहा कर्मचारी और पार्षद कार्य करें।
निगमायुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि वर्षो के संघर्ष के बाद हमे आजादी मिली है, इसलिये राष्ट्र भक्ति की भावना में कमी ना आने दें, और जनता के सेवा कार्य तत्परता से करें, और कर्मचारियों की जो भी मांगे होगी उन्हें शासन के नियम अनुरूप हल किया जायेगा।
महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि पार्षद वार्डो में जाकर जनता की समस्याऐं सुने, और पार्षद/कर्मचारी अपना नैतिक दायित्व समझते हुये जनता की समस्याऐं हल करने का संकल्प लें, और नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नं-01 लाने हेतु प्रयास करें।
कार्यक्रम को पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार चौरसिया ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जोन प्रभारी श्री कुलदीप वाल्मिकी ने किया, जबकि आभार सहायक आयुक्त श्री राजेश सिंह राजपूत ने व्यक्त किया।


इस अवसर पर निगम पार्षद श्री विनोद तिवारी, श्री अनूप उर्मिल, श्रीमति रेखा नरेश यादव, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, श्री धमेन्द्र गुड्डा खटीक, श्री रूपेश यादव, श्री शिवशंकर यादव, श्री रीतेश तिवारी, श्री हेमंत यादव, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्री नईम खान, श्रीमति किश्वर बी, श्रीमति सविता जिनेश साहू, श्रीमति अनीता रामू ठेकेदार, देवेन्द्र अहिरवार, सोना कनई पटैल, गीता संजय दुबे, रोमा कैलाश हसानी, रानी अहिरवार, रश्मि नरेश धानक, सुश्री मेघा दुबे, सुमन रामराकेश साहू, रानी घोषी बजाज, पूजा राधेश्याम सोनी, सूरज घोषी, अशोक साहू, प्रहलाद पटैल, सुश्री याकृति जड़िया, रूबी कृष्णकुमार पटैल, डॉली जयकुमार सोनी, आशारानी नंदन जैन, आयुषी अमन चौरसिया, भरत कुमार अहिरवार, नीरज कोरी गोलू, मनोज कुमार चोरसिया, राजकुमार पटेल, सरिता विशाल खटीक सहित अन्य अधिकारी जन प्रतिनिधि गण ओर निगम कर्मचारी और स्मार्ट सिटी कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive