तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया पदभार ग्रहण ,वाहन स्वागत रैली से पहुचे निगम

निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने किया पदभार ग्रहण ,वाहन स्वागत रैली से पहुचे निगम 


सागर। . नगर निगम सागर की अध्यक्ष श्री वृंदावन हर बार ने मंगलवार को विशाल रैली के रूप में निगम कार्यालय पहुंच कर सांसद  राजबहादुर सिंह ,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ,महापौर प्रतिनिधि डॉक्टर सुशील तिवारी की उपस्थिति में अध्यक्ष कक्ष में नोटसीट पर हस्ताक्षर कर विधिवत पदभार ग्रहण किया । तत्पश्चात निगम सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में उनका स्वागत किया गया!


इस अवसर पर सांसद  राज बहादुर सिंह ने  वृन्दावन अहिरवार को बधाई देते हुये कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग ने भाजपा की नीति रीति पर विष्वास किया है, उस पर हम खरा उतरेगे, इसलिये बाजपा ने एक छोटे कार्यकर्ता को निगम अध्यक्ष के पद पर असीन किया है, आपके द्वारा इसी प्रकार जो प्रेम और स्नहे पार्टी पर व्यक्त किया है, उसी का नतीजा है कि भाजपा ने निगम की 48 सीटों में 40 सीटों पर षानदार जीत दर्ज की है, चॅूकि भाजपा विकासवादी पार्टी है, और अब हम सब सामूहिक रूप से मिलकर नगर का विकास करेगें।






महापौर श्रीमति संगीता सुषील तिवारी ने निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार को बधाई देते हुये कहॉ कि हम सब का संकल्प नगर का विकास है जिसे हम एक साथ मिलकर पूरा करेगें।
महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुषील तिवारी ने इस दिन को खुषी का दिन बताते हुये कहा कि एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी की रीति-नीति पर चलते हुये निगम अध्यक्ष की कुर्सी पाई है, सागर में हुई जीत पर मुख्यमंत्री  एवं विभागीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने प्रसंन्नता व्यक्त की है।




निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि में  मुख्यमंत्री  सहित जिले के तीनों मंत्रीगणों, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, विधायक श्री षैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमति संगीता सुषील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुषील तिवारी सहित समस्त पार्टी जनों एवं समाज का आभार व्यक्त करते है।
क्योकि नगर निगम के चुनाव में 10 अनुसूचित जाति वार्डो में भाजपा की जीत हुई है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा लाभांवित होने वाली अनुसूचित जाति ही है। कार्यक्रम में भाजपा के पार्शद गण, बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

दहलीज को किया नमन, रैली से पहुचे निगम

इसके पूर्व  सागर नगर निगम नवनिर्वाचित निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार  ने गणेश पूजन कर पदभार ग्रहण किया एवं कक्ष की दहलीज को नमन कर प्रवेश किया। पदभार ग्रहण करने के पहले एक विशाल वाहन रैली निकाली और महापुरषो को नमन करते हुए नगर निगम पहुचे। 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive