बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आदिवासी महिला जनपद सदस्य के अपहरण का मामला, पीड़ित सदस्य करेगी भोपाल में प्रदर्शन न्याय पाने के लिए

आदिवासी महिला जनपद सदस्य के अपहरण का मामला, पीड़ित सदस्य करेगी भोपाल में प्रदर्शन न्याय पाने के लिए


 
सागर।  सागर जिले के राहतगढ़ जनपद की आदिवासी महिला सदस्य के अपहरण के मामले में पीड़ित सदस्य संजना आदिवासी न्याय और सभी दोषियों  पर कार्रवाई को लेकर भोपाल में भूख हड़ताल करेगी। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वही एक फरार है। 

संजना आदिवासी  राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक-12 से जनपद सदस्य का चुनाव जीती थी। जनपद अध्यक्ष का पद एसटी के लिए रिजर्व होने से इस पद की दावेदार थी। लेकिन  चुनाव के पहले ही उसका अपहरण हो गया और वह चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी। चुनाव के बाद वह सागर आई और आवेदन पीआर पुलिस ने दो लोगो पर मामला दर्ज कर लिया।


जनपद सदस्य संजना आदिवासी और उसके पति ने मीडिया को  बताया कि उसे अभी न्याय नही मिला है। पुलिस छानबीन  नही कर रही है। इसमें नरयावली के कैलाश यादव भी अपहरण की घटना में शामिल थे। उसके पति ने एक फोटो भी मोबाइल से कार की उतारी थी। जिसमे वे ले गए थे। लेकिन पुलिस ने कार के बारे में पता नही किया। पीड़िता के अनुसार यदि उसे जल्दी न्याय  नहीं मिला तो वह भोपाल में विधानसभा के सामने भूख हड़ताल करेगी। 






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive