तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

भाजपा नेता प्रीतम लोधी पर FIR दर्ज कराने मंत्रोचार के साथ निकला पैदल मार्च

भाजपा नेता प्रीतम लोधी पर FIR दर्ज कराने मंत्रोचार के साथ निकला पैदल मार्च

सागर। युवा सर्वब्राह्मण समाज और पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के तत्वाधान में सैकड़ों पुजारी पुरोहितों के साथ ब्राह्मण समाज ने शिवपुरी के प्रीतम लोधी वाले वयान पर शांतिपूर्वक आक्रोश रैली निकाली जिसमे स्वस्तिवाचन और वेदमंत्रों की गूंज सुनाई दी। इस शांति पूर्ण आक्रोश रैली का नेतृत्व कर रहे युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बुंदेलखंड के अध्यक्ष पं.भरत तिवारी ने कहा कि आज हम सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आये है और पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि धर्म विरोधी टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी पर एफआई आर दर्ज हो और तत्काल गिरफ्तार किया जाए,ज्ञापन लेकर इस पर प्रतिक्रिया देते हुये एडीश्नल एसपी कुशवाहा ने  कहा कि हम मामले का अवलोकन करके मामला पंजीबद्ध करके आपको उसकी कॉपी उपलब्ध करा देंगे।पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी ने कहा कि अभी अभी ज्ञात हुआ है कि उस धर्मविरोधी नेता ने माफी मांग ली है पर हम इससे संतुष्ट नही होंगे क्योंकि ऐसे तो कोई भी कुछ भी कहता रहेगा और माफी मांग लेगा  हम उस नेता को गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग कर रहे है ताकि आगे कोई इस प्रकार माताओं बहिनों पर,कथावाचकों पर अनर्गल टिप्पणी ना कर पाये।

पं.पप्पू तिवारी ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की ठेकेदारी लिये बैठी है और उसके नेता आये दिन धर्म पर कटाक्ष करते हैं ये ब्राह्मण समाज अब वर्दाश्त नही करेगा। पं.रामचरण शास्त्री श्रीहरि ने कहा कि शिवराज सिंह होश में आएं अन्यथा आपके नेता 2023 में आपकी नैया डुबो देंगे, 2018 में माई के लाल वाले बयान का परिणाम आपने देखा ही था।पं.सुशील पांडेय और डॉ डी पी चौबे ने कहा कि हम भाजपा के साथ है रहेंगे लेकिन अपनी समाज का,धर्म का मजाक नही बनने देंगे,प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा जी से अनुरोध करते हुये आशा करते हैं इस नेता को पार्टी से बर्खास्त किया जाये।

पैदल मार्च में  पं.संजय बाजपेयी,पं.पुरषोत्तम गौतम, पं.मनोज पांडेय पं.रमाकांत त्रिवेदी पं.चतुर्भुज पांडेय,पं शैलेन्द्र गुरु,पं.रघु शास्त्री, डॉ रामचंद शर्मा, पं.पंकज तिवारी पं.बालमुकुंद शास्त्री,पं.विवेक तिवारी,पं.शिवनारायण शास्त्री, पं.शिवम तिवारी,पं.कुंजबिहारी शुक्ला, पं.महेश तिवारी,पं.रोहित गुरु,पं.पंकज शुक्ला, पं.आशीष दुबे,पं.दीपक तिवारी,डॉ सौरभ शुक्ला,पं.संतोष पाठक,पं.विजय तिवारी,पं.विमलेश दुबे,पं.रानू तिवारी,पं.अशोक दुबे,पं.अरविंद भूषण,पं.प्रदीप तिवारी,पं.विवेक उपाध्याय,पं.अजय तिवारी,पं.हनी दुबे,पं.नंदन पांडेय,पं.विवेक तिवारी,पं.सचिन तिवारी,पं.दीपक मिश्रा,पं.मुकेश तिवारी,पं.राहुल चौबे,पं.संतोष दुबे, पं.राजाकृष्ण शास्त्री,पं.देवव्रत मिश्रा, पं.भगवत्कृष्ण शास्त्री, पं.चंद्रभान तिवारी,पं.कपिल स्वामी,पं.अरुण तिवारी,पं.प्रमोद चौबे,पं.अंशुल भार्गव, पं.रामनिवास चौबे,पं.चंद्रशेखर उपाध्याय,पं.रूपेश चौबे,पं.मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुजारी पुरोहित और ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive