बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा सागर के जिला अध्यक्ष पद से राजकुमार धनौरा को हटाया

अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से राजकुमार धनौरा को हटाया 


सागर।  भाजपा किसान मोर्चा सागर की  जिला अध्यक्ष पद से राजकुमार सिंह ठाकुर धनौरा को  हटा दिया गया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार धनोरा द्वारा सोसल मीडिया पर पार्टी लाईन के विपरीत  लिखा जा रहा था। उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर मोर्चा खोला था।  किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने अनुशासनहीनता के आरोप में राजकुमार सिंह को  जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। भाजपा नेता राजकुमार ने सुरखी विधायक और राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला था। इस मामले को लेकर भाजपा में भी मतभेद सामने आए है 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive