बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महंगाई ,बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त ,बीजेपी के खिलाफ माहोल: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी◾सागर आगमन आत्मीय हुआ स्वागत

महंगाई ,बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त ,बीजेपी के खिलाफ माहोल: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी

◾सागर आगमन आत्मीय हुआ स्वागत


सागर।  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा है कि  मध्यप्रदेश में बिगड़े हालातो के चलते माहोल भाजपा के खिलाफ है। भाजपा ने अपने चुनावी वायदे पूरे नही किए।  जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधो  से त्रस्त है। वही किसान खादबीज को लेकर। कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठा रही है। कांग्रेस को आपस में मिलजुलकर और अधिक  गतिशील बनने की बनने की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचोरी आज एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इनका सागर आगमन पर कांग्रेस जन ने आत्मीय स्वागत किया। 
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश में इस समय गांधी चोपाल 2 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक लगाए जा रही है। जिसमे पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराने के साथ ही आमजन की समस्याओं को सुना जा रहा है। वही उनको निपटाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्यक्रम को बढ़िया रिस्पांस मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रमक भूमिका निभाएगी और अगले चुनाव में एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लोक कल्याणकारी सरकार की स्थापना होगी।

भारत जोड़ो यात्रा एक अहम पड़ाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद चुनाव नही है। देश में फैली नफरत और धार्मिक उन्माद और जातिवाद के खिलाफ के जनांदोलन है। इसको बढ़िया रिस्पांस  मिल रहा है। जनता में उत्साह देखने मिल रहा है।  मध्यप्रदेश में  नवंबर आए में आएगी। कुछ समय बाद सकता है। इसके अलावा प्रदेश में 16 उपयात्राय विभिन्न जिलों से निकलेगी।  ये यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेगी। 

उन्होंने कहा की नगरीय और पंचायत चुनावों के नतीजों से कांग्रेस निराश नहीं है। लेकिन इनको बढ़ाने की जरूरत है। भाजपा ने  सरकार के बलबूते और जोड़तोड़ से चुनाव जीते है। लेकिन विधानसभा चुनावों में एसा नही होगा। 
 राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इसके दावेदार में खड़गे जी अनुभवी है और शशि थरूर ऊर्जावान है। वैसे खड़ेगे जी 22 अक्तुबर को एमपी आयेंगे । इसके बाद थरूर जी।
उन्होंने महाकाल लोक कार्यक्रम पर कहा की कांग्रेस अपने इस तरह के कार्यों को कभी प्रचारित नही किया। कमलनाथ सरकार ने 300 करोड़ रुपए इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूर किए थे। इन कार्यों का राजनीतीकरण नही होना चाहिए। 
उन्होंने सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा किए जाने वाले मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम की निरंतरता और सक्रियता की सराहना की। 
इस मौके पर सागर प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रवक्ता संदीप सबलोक , रेखा चौधरी सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे मोजूद रहे। 


सागर आगमन पर कांग्रेस जनों ने किया आत्मीय स्वागत, निवास पर भी मिलने गए

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  सुरेश पचौरी  एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे। उनके साथ पीसीसी के सागर जिला कांग्रेस प्रभारी श्री अवनीश भार्गव भी यहां पहुंचे। श्री पचोरी का सर्किट हाउस में और शहर में पहुंचने पर स्वागत किया। श्री पचोरी कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, सुरेंद्र चोबे, संदीप सबलोक और मुन्ना चोबे के निवास पर गए और पार्टीजनों से मुलाकात की। 


 प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे रेखा चौधरी, सुरेंद्र सुहाने, प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पप्पू गुप्ता रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित ,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव पार्षद ताहिर खान ,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे , मुन्ना चोबे, अशोक श्रीवास्तव, अभिषेक गौर, शारदा खटीक,  जमना प्रसाद सोनी ,अयन


पटेल, राजकुमार पचोरी, जगदीश यादव, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, अंकलेश्वर दुबे,  देवेंद्र कुर्मी, अभिषेक गौर, चंदन सुहाने, शौकत अली रितेश पांडे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित महिला सेवा दल अध्यक्ष रजिया खान प्रदीप जैन कुल्फी राजाराम सरवैया चक्रेश रोहित रितेश रोहित कुंजीलाल लडिया आदि कांग्रेसजनों ने उनकी भव्य अगवानी कर आत्मीय स्वागत किया।

  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive