तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन।◾अन्न दाता किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे: सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन।
◾अन्न दाता किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे: सुरेन्द्र चौधरी

सागर। भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान व जनविरोधी नीतियों व नरयावली विधान सभा क्षेत्र के किसानों के साथ फसलक्षति की राहत राशि वितरण में किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ तथा हाल ही में अतिव्रष्टि से प्रभावित हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाकर राहत राशि वितरण किये जानें की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बस स्टेण्ड परसोरिया में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार आदर्श जैन को सौंपा। प्रदर्शन को संवोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा इस क्षेत्र के अन्नदाता किसानों के साथ भेदभाव किया जाकर फसलक्षति की राहत राशि से वंचित किया गया हैं परिणाम स्वरुप राजस्व सर्किल परसोरिया के विभिन्न ग्रामों के सैकड़ो किसानों को आज भी फसलक्षति की राहत राशि नही मिल सकी हैं। 

श्री चौधरी ने शासन/ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि  राजस्व सर्किल परसोरिया सहित नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता किसानों को फसलक्षति की राहत राशि का वितरण तथा सोसायटियों के सरल व सुलभ तरीके से पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी खाद वितरण कराने के साथ साथ हाल ही अतिव्रष्टि से प्रभावित हुई फसलों का सर्वे तत्काल कराया जाकर किसानों को राहत राशि का वितरण किया जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी अन्नदाता किसानों को उनका हल दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगी। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा की सरकार इस क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं नतीजन यहां के किसान फसलक्षति की राहत राशि से वंचित हुये हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती हैं। प्रदर्शन का संचालन एवं ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया।

 प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा, एन. एस. यू.आई के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक गौर, महेश तिवारी, अभिजीत सिंह ठाकुर,शेख समद, बहादुर लोधी,शरद राजा सेन,अक्षय दुबे, यासीन खान,जयदीप तिवारी, रामसेवक अहिरवार, देवेन्द्र कुर्मी, अफजल खान, भूपेन्द्र लोधी, रघु बंसल, खिलान सिंह, नन्नू बंसल,सुनील सिंह,राजा बुन्देला, एम.आई खान, दीपक कुर्मी आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव, बद्री प्रसाद शुक्ला,अरविंद जैन, शरद ठाकुर, गुलाब सिंह, नीलेश दुबे,अनिल सोनी,अधरे अहिरवार, देवी महाराज, मुकेश साहू,शकूर खान, शमसेर खान, शेख जावेद कलु,खेत सिंह, अच्छे लाल लोधी, मूरत सिंह, फारुख अली, पप्पू सिंह,कमलेश जैन, रामकुंवर पटेल, गोपाल सिंह, राजू सिंह, गुलाब सिंह,गुलशन आठ्या, पर्वत लोधी, निरपत लोधी,फरीद चच्चा, सोहिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive