बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाए गए राजकुमार सिंह धनौरा को पार्टी से निष्कासित किया◾राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सोसल मीडिया पर किया था दुष्प्रचार

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाए गए राजकुमार सिंह धनौरा को पार्टी से निष्कासित किया

◾राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सोसल मीडिया पर किया था दुष्प्रचार


सागर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद  से हटाए जाने के बाद उनको पार्टी हाईकमान ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।  निष्कासित भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनौरा ने सुरखी स्थानीय विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा उठाया था और अभियान चलाया। इसके साथ ही परिवहन मंत्री  गोविंद राजपूत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट भी की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। प्रदेश कार्यालय मंत्री भगवान दास सबनानी ने इसकी जानकारी दी। 


राजकुमार सिंह धुनोरा के निष्कासन कार्यवाही के आदेश के अनुसार राजकुमार सिंह द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मध्य प्रदेश शासन के मंत्री . गोविन्द सिंह राजपूत के विरोध में सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्भावनावश जो पोस्ट डाली जा रही हैं। वह अनुचित है एवं आपकी अनास्था को प्रकट करता है। यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है एवं इससे पार्टी की छवि धूमिल भी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मा. विष्णुदत्त शर्मा जी द्वारा आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive