बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

उज्जैन के एतिहासिक आयोजन से लौटे मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत

उज्जैन के एतिहासिक आयोजन से लौटे मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत 

सागर। उज्जैन के 'श्री महाकाल लोक' लोकासर्पण समारोह की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संपन्न कर सागर लौटे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का सागर महापौर व जिले भर से आए जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्ण स्वागत किया और बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रभारी में यह विराट आयोजन निर्विघ्न और एतिहासिक रूप से सफल हुआ है। 
 सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी व डॉ. सुशील तिवारी ने सपरिवार मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के सागर बामोरा स्थित कार्यालय पहुंच कर उन्हें उज्जैन आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

 इसके तुरंत बाद गाजे बाजे के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने मंत्री श्री सिंह को साफा पहनाया और बड़े पुष्पहारों और मालाओं से उनका अभिनंदन किया। सभी का कहना था कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विशिष्ट प्रबंधकीय कौशल और सिंहस्थ जैसे आयोजन के अनुभव के बाद 'श्री महाकाल लोक' लोकार्पण के कार्यक्रम की सफलताओं ने समूचे सागर जिले व बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है।


 मंत्री श्री सिंह का स्वागत कर बधाई देने वालों में निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, डा सुखदेव मिश्रा, संतोष रोहित, जगन्नाथ गुरैया, सोमेश जड़िया, शरद अग्रवाल, प्रकाश गुरू, रिशांक तिवारी, महेश साहू, पार्षद शैलेष केशरवानी, संतोष खटीक, नवीन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, नेवी जैन, उमेश यादव, अमिताभ चौबे, नासिर मकरानी, निकेश गुप्ता, अजय देवलचौरी, मनोज शुक्ला, ऋषभ जैन बांदरी, राजेश्वर सेन, पप्पू मुकद्दम, कमलेश राय, बलराम बरोदिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive