बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा नरयावली क्षेत्र में

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ों यात्रा  नरयावली क्षेत्र में

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरयावली में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती शारदा खटीक जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारा लगाते हुए भाजपा के द्वारा फैलाई जा रही जातिवाद एवं वर्ग विशेष के प्रति नफरत का विरोध किया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्रीमती शारदा खटीक ने बताया कि निरंतर भाजपा के नेता समाज में किस तरह नफरत का जहर घोल रहे एवं भारत के संविधान की धज्जियां उड़ा रहे जिसे बचाने के लिए एवं समाज को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा इसी के समर्थन में आज हमारे नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरयावली में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन चौकसे ने भी संबोधित किया एवं बताया कि भाजपा किस तरीके से आमजन को गुमराह कर रही एवं निरंतर महंगाई एवं बेरोजगारी बढ़ रही है जिससे आमजन परेशान है और भाजपा के लोग आपस में लोगों को लड़ाने का काम कर रहे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश पटेल गंभीरया बिहारी सेन पार्षद इंजीनियर जित्तू खटीक संजय खटीक एल एन सोनी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश रजक शिवम शुक्ला अब्बास खान  संतोष सोनी प्रियांश सोनी शिवम् दुबे शिवम् सोनी नितिन दुबे मिंटू विश्वकर्मा अनिमेष शुक्ल रमन सोनी नाथू धानक अजीत रजक आशु सोनी अंशुल दुबे शुभम शुक्ल ..देवीप्रसाद धांर्मेन्द्र सुनील बंसल अन्नू सोनी कमलेश अहिरवार  संजय अहिरवार लखन अहिरवार शिवलाल कांचरी तिजाई खिरिया उत्तम दुर्गाप्रसाद कमलेश खिरिया आदमी सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive