बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन

तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन

सागर। दक्षिणमध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन सागर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है ।दिनांक 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाला यह आदिवासी महोत्सव सागर के लोकरंगदर्पण कला केंद्र द्वारा आयोजित किया गया है।
लोकगीत, लोकसंगीत और लोकनृत्य यह हमारी संस्कृति की धरोहर तथा अविभाज्य अंग है।
संस्था की सचिव विनीता दोहरे द्वारा बताया गया की इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है तथा इन सारे कलागुणों का जतन तथा संवर्धन करना है।इस कार्यक्रम में देश के ६ राज्यों के आदिवासी कलाकार हिस्सा ले रहें हैं जिनमें छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कलाकार शामिल हैं । सागर जिले के केसली गांव के आदिवासी कलाकार इस माध्यम से पहली बार किसी रंगमंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

 महाराष्ट्र से आए हुए कलाकारों में प्रसिद्ध नृत्य कलाकार चंद्रकांत पाटील और उनका संघ अपनी कलाएं प्रस्तुत करेगा। उनके साथ महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक श्री. संदीपजी पाटिल, प्रसिद्ध ढोलकीसम्राट श्री.गणेशजी पाटिल और ढोलवादक श्री.संदेशजी पाटिल भी शामिल हैं। इस महोत्सव में मध्य प्रदेश से लोकनृत्य राई ,सैरा ,बधाई और छत्तीसगढ़ से लोकनृत्य पंथी, महाराष्ट्र से लावणी ,गोंधल तथा तेलंगाना से लोकनृत्य मातुरी एवं कर्नाटक से ढोलू कुनीथा ऐसे विविध लोकनृत्यों का रंगमंचीय सादरीकरण होने वाला है।
आयोजन की शुरुआत ६ अक्टूबर शाम ५:०० बजे मधुकर शाह जी की समाधिस्थल गोपालगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा बस स्टैंड तक कला शोभायात्रा निकाल कर की गई।द्वितीय और तृतीय दिवस दिनांक ७ और ८ अक्टूबर को रविंद्र भवन,सागर, मध्य प्रदेश में शाम ७:०० बजे से आदिवासी कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति कराई जाएगी।
इस महोत्सव में प्रमुख अतिथी के रूप मे पद्मश्री श्री रामसहाय पांडेजी, विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री. वृंदावन अहिरवार जी, श्री शैलेश केशरवानी जी, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री. कपिल स्वामी जी एवं सागर जिले के कलेक्टर महोदय आदरणीय श्री दीपक आर्य जी इस पर्व के दीप प्रज्वलन तथा उद्घाटन हेतु उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित आज़ादी का अमृत महोत्सव इस अभियान के चलते हुए इस आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। सारे रसिकजन,प्रेक्षक तथा नागरिकगण इस महोत्सव का आनंद प्राप्त करने हेतु सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम आयोजक समिति में महेंद्र चढ़ार कुंदन ठाकुर तनु ठाकुर अंशुल अंशिका अहिरवार अंकित सेन प्रिंस यादव शालिनी चौधरी पवन चौरसिया राम ठाकुर शामिल रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive