बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

1100 मीटर चुनरी यात्रा निकाली, जगह जगह हुआ स्वागत


1100 मीटर चुनरी यात्रा  निकाली, जगह जगह हुआ स्वागत


सागर। मोती नगर चौराहे से हरसिद्धि मां को चढ़ाई 1100  मीटर की चुनरी
थाना मोती नगर क्षेत्र से निकाली गई चुनरी यात्रा बड़ा बाजार सरस्वती मंदिर होते हुए एवं काकागंज से हरसिद्धि माई बाघराज मंदिर में मां हरसिद्धि को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई चुनरी यात्रा में भक्त पैदल चलकर मां को तपती धूप में चुनरी लेकर मां हरसिद्धि बाघराज मंदिर में चुनरी यात्रा का समापन हुआ बड़ी संख्या में भक्तों ने चुनरी यात्रा में भाग लिया।

यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बाघराज मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का आयोजन प्रजापति समाज और हरसिद्धि माता भक्त मंडल के द्वारा किया गया।
यात्रा जैसे ही रामबाग मंदिर प्रांगण पहुंची वहां कांग्रेस सेवादल ने पुष्प वर्षा की गयी और चुनरी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी।




कांग्रेस सेवादल परिवार की तरफ से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नितिन पचौरी, अरविंद घोषी,राकेश गुप्ता,विपिन साहू,आदर्श यादव,जगदीश रजक,
नीरज गुप्ता,पकंज गोलंदाज,विक्की सोनी,यश कटारे,अंकुर यादव आदि उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive