बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस की नीति को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य ◾ @ टीम कमलनाथ का सागर जिला अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस की नीति को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य 

◾ @ टीम कमलनाथ का सागर जिला अध्यक्ष नियुक्त 

सागर , 08अक्टूबर 2022 । @ इन कमलनाथ भारत सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह गुर्जर  के सागर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पीली बिल्डिंग चमेली चौक बड़ा बाजार सागर में बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश यादव ने की!
 बैठक को संबोधित करते हुए@ टीम कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र गुर्जर ने कहा कि @ टीम कमलनाथ  की सोशल मीडिया को  कमलनाथ जी की भावनाओं के अनुरूप जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही 15 माह के विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को देना है 
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री जगदीश यादव ने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचाएं आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को जो जनसमर्थन मिल रहा है उससे संघी लोग अब सोचने पर मजबूर है और कोई इधर कोई उधर जा रहा है अपनी पुरानी संघी परंपरा को बदलने के लिए मजबूर हुए जो की एकमात्र कारण भारत जोड़ो यात्रा की देन है।


 @ टीम कमलनाथ सोशल मीडिया के सागर जिला अध्यक्ष पद पर केशव प्रजापति एवं उपाध्यक्ष पद पर राजेश यादव को नियुक्त किया।बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, जिला कांग्रेस के महामंत्री एड. धन सिंह अहिरवार, शैलेंद्र सिंह गौर, मछुआ संघ के जिला अध्यक्ष श्री दास रैकवार, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल चौकसे, अनिल सोनी, डॉ हेम कुमारी कुर्मी, बृज मोहन पटेल, गणेश पटेल, कमल चौधरी, अजय अहिरवार,सोनू शुक्ला, पुष्पेंद्र यादव, बलवंत सिंह बुंदेला, छत्रसाल सिंह बुंदेला, रामअवतार तिवारी,शैलेंद्र सिंह राजपूत, बिल्ली रजक, दुष्यंत अहिरवार, राजेश यादव,दीपेंद्र राजपूत,कल्लू सेन, सूर्या शुक्ला मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री मनोज पवार एवं आभार प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश सरवैया ने किया
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive