बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

10 लाख की लागत से बनेगा (गुरुजी) गोलवलकर सभागार▪️ सरस्वती शिशु मन्दिर में विधायक शैलेंद्र जैन ने किया भूमिपूजन

10 लाख की लागत से बनेगा (गुरुजी) गोलवलकर सभागार
▪️ सरस्वती शिशु मन्दिर में विधायक शैलेंद्र जैन ने किया भूमिपूजन

सागर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के पर सोमवार को विधायक शैलेंद्र जैन ने सरस्वती शिशु मंदिर रिमझिरिया में 10 लाख की लागत से बनने वाले गुरू गोलवलकर सभागार का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम सभापति वृंदावन अहिरवार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह  सुनील जी देव उपस्थित थे।
भारतीय खेल रस्सी कूंद प्रतियोगता में कक्षा पहली से दसवी तक के भैया बहनों ने हिस्सा लिया। भारतीय जीवन बीमा निगम सागर 1 शाखा प्रबंधक शशि सप्तपुत्रे एवं विकास अधिकारी रमनदुबे जीवन ने बीमा के महत्व, स्वयं की सुरक्षा एवं दुर्घंटना की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी व विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। 

 विधायक शैलेन्द्र जैन ने स्कूली छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन उनकी उपलब्धियों त्याग और देशभक्ति बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कब कि आज ही के दिन उड़ीसा राज्य के कटक में 1897 में एक ऐसे  महापुरूष नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने जन्म लिया जिन्होंने संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिये अर्पित कर दिया। उन्होंने का की नेताजी बडे थे। उन्होनें इस को देश की आजादी के आहूत किया।  अल्प आयु में नेताजी का निधन हुआ। उनकी विद्वता विश्वभर में जानी जाती है इसीलिए जहाँ तक मैं जनता हूँ  उनके निधन पर अगर सबसे ज्यादा कार्यक्रम किसी देश में होते तो वह जापान है।
हर भारतीय को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पढ़नी ही चाहिए।  विधायक ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रयास है हमे अपने राष्ट्र निर्माताओं कि जयंती बहुत उत्साह पूर्वक मानाना चाहिए  सुनील जी देव ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भैया बहनों सर्वांगीण गुणों का विकास होता है। विद्याभारती समाज जीवन में शिक्षा एवं संस्कार के लिए अनूठा कार्य कर रही है बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पूर्ण समाज के बच्चो के लिए आयोजित किया जावेगा  संस्था के अध्यक्ष श्री सर्वेश्वर उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया।
उन्होंने सभागार के भूमिजन को लेकर बताया कि इस महत्वपूर्ण दिवस पर मुझे एक छोटा सा सहायोग करने का अवसर मिला है, यह मेरा सौभाग्य है। विधायक निधि से 10 लाख की लागत से विद्यालय परिसर में गुरू गोलवलकर सभागार के निर्माण निश्चित रूप से विधायक निधि को सम्मानित होने का अवसर देता है। कार्यक्रम को अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं माननीय सुनील जी देव ने भी संबोधित किया।

ये रहे उपस्थित

नवीन हाल निर्माण का भूमि पूजन  मुख्य अतिथि नगर विधायक श्रीशैलेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि प्रान्त कार्यवाह विद्याभारती के सुनील देव, नगरनिगम अध्यक्ष वृन्दावन, विभाग समन्वयक श्रीराजकुमार ठाकुर, अध्यक्ष  डॉ सर्वेश्वर उपाध्याजी, डॉ अरुण पलनीटकर वरिष्ट समिति सदस्य, ग्राम भारती समन्वयक अरविन्द जी, डॉ बी.एल. गुप्ता , श्रीमती आभा तिवारी , अंजना चतुर्वेदी जी , सचिव शिव कुमार चौरसिया जी, सह सचिव अजय सराफ , सुषमा जैन दीदी, आलोक जैनजी  , जी.एल.दुबे जी दीनानाथ मिश्राजी , सुरेश जाट जी , मधुसुधन खैमरिया, अवनीश संगी, वीरेंद्र मालथौन एवं डॉ डी.पी.चौबे विद्यालय प्राचार्य  सुरेन्द्र जैन ने अतिथि परिचय दिया एवं नगर के प्राचार्य विनोद कुमार दुबे मोतीनगर , प्रवीणजोशी पगारा मार्ग, प्यारेलाल प्रजापति लक्ष्मीपुरा,  क्रीड़ा प्रभारी प्रमोद नेमा एवं विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे |
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive