बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गणतंत्र की शान में कांग्रेस ने जगह-जगह फहराए तिरंगे▪️नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने पहली बार फहराया तिरंगा

गणतंत्र की शान में कांग्रेस ने जगह-जगह  फहराए तिरंगे
▪️नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने पहली बार फहराया  तिरंगा

सागर । 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर - शहर ने गणतंत्र की शान में जगह-जगह तिरंगे फहराए। मुख्य कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान शहीदों की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री  श्री कमलनाथ  के संदेश का वाचन कर गणतंत्र की रक्षा का आह्वान किया।


              74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनबत्ती स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के समीप पारंपरिक ध्वजस्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में  राजकुमार पचौरी ने गणतंत्र की शान में पहली बार तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश के महान नेताओं ने संविधान बनाकर आज ही के दिन भारत को पूरी दुनिया के सामने शक्ति संपन्न गणतंत्र के रूप में स्थापित किया था। लेकिन सत्ता में बैठी विचारधारा देश की जनता को संविधान के लाभ से वंचित कर गणतंत्र की ताकत को ही कमज़ोर कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन जिला ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने किया। ध्वज परेड का संचालन सेवादल के द्वारका चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का फूलमाला, श्रीफल व रोरी तिलक से सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक,  प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, देवेंद्र तोमर, वरिष्ठ गांधीवादी पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी,  पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, ओंकार साहू, देवेंद्र कुर्मी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली, नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, ऋचा सिंह गौर, सुरेखा राय, माधवी चौधरी, शारदा खटीक, पप्पू गुप्ता, दीनदयाल तिवारी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू, महिला ब्रिगेड रजिया खान, यंग ब्रिगेड सागर साहू, जितेंद्र रोहण, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, पंकज सिंघई, राजा सेन, डॉ सीबी तिवारी, प्रभात जैन, गोपाल तिवारी, रमाकांत यादव, किरण सोनी, जमना प्रसाद सोनी, शाहरुख खान, कमलेश तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, आदित्य चौधरी, भूरे खटीक, जय रैकवार, चंचल तिवारी, आयुष खटीक, शिवा राजपूत, आयुष जैन, मानसींग चौधरी, विद्याभूषण तिवारी, विनीत तालेवाले, फिरदोष कुरेशी, जाहिद ठेकेदार, कल्लू पटेल, भूरे खटीक, आदिल राईन, योगराज कोरी, भैयन पटेल, साजिद राईन, वीरेंद्र राजे, गब्बर पठान, अलीम खान तज्जू, लीलाधर सूर्यवंशी, नीलू दीवान, राशिद खान, मदन सोनी, इम्तियाज अली, अनिल सोनी,  वीरू चौधरी, रूपेश जडिया, संजय सहारा, आदि वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, ब्लॉक, मंडलम व सेक्टर अध्यक्ष, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों समेत  कांग्रेसजनों व आम जनता की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संचालन आशीष ज्योतिषी ने किया।

                  शहर - जिला कांग्रेस द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों के अंतर्गत कटरा जयस्तंभ पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार ने ध्वज फहराया तथा उपस्थित समूह ने पैदल प्रभातफेरी के रूप में तीनबती पहुचकर मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्य कार्यक्रमों में बीएस जैन धर्मशाला के पास गांधी चौक पर बड़ा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार साहू, काकागंज स्थित झंडा चौक पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली, गांधी मंदिर मछरयाई में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने ध्वजारोहण किया। बाद में सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से मोतीनगर चौराहा स्थित अमर शहीद महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, भोपाल रोड स्थित शहीद साबूलाल जैन व सेंट्रल जेल परिसर गोपालगंज स्थित शहीद मधुकर शाह बुंदेला की समाधि के समक्ष पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा सामूहिक सलामी देकर राष्ट्र के प्रति उनकी कुरबानी को याद किया।     
                                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive