बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संजीवनी क्लीनिक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया महापौर ने

संजीवनी क्लीनिक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया महापौर ने 

सागर।  वृंदावन वार्ड स्थित एकता कॉलोनी में लगभग 22 लाख की लागत से बनाई जा रही मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने महापौर प्रतिनिधि श्री सुषील तिवारी, वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता शैलेश जैन ,पार्षदों , सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीमती ज्योति चैहान, सीएमएचओ डॉक्टर श्रीमती ममता तिमोरे, डाॅ.अषीश जैन एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चैहान की सोच का परिणाम है कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से सागर नगर निगम क्षेत्र में 6 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक  का निर्माण किया जा रहा है।
  मैं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने सागर के नागरिकों को मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क डॉक्टर दवाइयां तथा क्लीनिक में ही 72 प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है ,इससे सागर नगर के गरीब लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों का निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त होगा।

महापौर ने कहा कि नागरिकों को सड़क, बिजली, मकान ,पानी एवं सफाई के साथ-साथ अगर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएं तो यह संपूर्ण विकास कहलाता है इसी विकास की सोच के कारण मुख्यमंत्री द्वारा संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया जा रहा है । वृंदावन वार्ड में लगभग  22 लाख रुपए की लागत से  मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया जा रहा है इसके निर्माण से आसपास के लगभग 6 से 8 वार्ड केनागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी , इसी तरह अन्य वार्ड में स्वीकृत संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संजीवनी क्लीनिक उसी तरह साबित होगी जिस प्रकार लक्ष्मण जी के उपचार हेतु  हनुमान जी द्वारा लाई गई संजीवनी बूटी थी।

महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि सागर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सागर नगर निगम क्षेत्र में 6 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इन संजीवनी क्लीनिक में छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज हो सकेगा जिससे कोई भी बीमारी बड़ा रूप नहीं ले पाएगी। इस संजीवनी क्लीनिक के निर्माण से 6 से 8 वार्ड के नागरिकों को लाभ मिलेगा ,संजीवनी क्लीनिक में डॉक्टर निशुल्क इलाज करेंगे ,दवाइयां एवं जांचें भी निशुल्क होगी। सागर नगर के लिए संजीवनी क्लीनिक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से नगर विकास में सागर भी आने वाले दिनों में महासागर का रूप ले लेगा। पहले लोग सागर को बड़ागांव व कस्बा कहते थे उस कलंक से भी अब मुक्ति मिलेगी।  महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने एकता कॉलोनी निवासियों की मांग पर एमएलबी स्कूल से जीवन बीमा निगम  के बाजू वाली सड़क के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि सागर के विकास के लिए हम कार्य कर रहे हैं जहां  जो भी आवश्यकता होगी उसको पूर्ण कराने का हम प्रयास करेंगे। वृंदावन वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता शैलेश जैन ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण के लिए मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चैहान नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र सिंह एवं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 22 लाख रुपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है इसके निर्माण से आसपास के 6 से 8 वार्ड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।
सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीमती ज्योति चैहान ने संजीवनी क्लीनिक की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा क्लीनिक में डॉक्टर नर्स दवाइयां ब जांच निशुल्क की जाएगी उन्होंने संजीवनी क्लीनिक निर्माण स्थल के चयन की सराहना की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे ने भी संजीवनी क्लीनिक के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों का दायित्व है कि वे हमेशा संजीवनी क्लीनिक की मॉनिटरिंग करें जिससे क्लीनिक में उपलब्ध नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सके। कार्यक्रम का संचालन पंडित दीपक दुबे ने किया एवं आभार कृपाल सिंह ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती कंचन सोमेश जडिया .श्री दिनेंद्र पांडे, उमेश मौर्य, राजेंद्र पांडे सहायक यंत्री संजय तिवारी संयम चतुर्वेदी अनुराग पटेरिया अक्षय बिलथरे,अश्विनी चैबे, श्रीमति षषि तिवारी, रिषांक तिवारी, नितिन केषरवानी, पूनम यादव धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, सानू चैबे, उदित मौर्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive