बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कमलनाथ से मिले सेवादल कांग्रेसी, अध्यक्षों की नियुक्ति पर जताया आभार

कमलनाथ से मिले सेवादल कांग्रेसी, अध्यक्षों की नियुक्ति पर जताया आभार


सागर।म. प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान.कमलनाथ  से सागर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतत्व में सेवादल परिवार ने मुलाकात की, 
मुलाकात कर जिले एवम शहर के अध्यक्ष की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया एवम संगठन की गतिविधियों  पर चर्चा की। जिस पर कमलनाथ जी ने संज्ञान लेते हुए सभी को संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भी चर्चाएं हुई साथ साथ सागर जिले में चल रही  बदले की राजनीति एवं भ्रष्टाचार भरी राजनीति के खिलाफ दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि सौंपी।
इसके उपरांत नवनियुक्त सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव जी के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सभी सम्मिलित हुए जहा नवनियुक्त अध्यक्ष को की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सागर शहर सेवादल परिवार से प्रदेश महामंत्री विजय साहू,पूर्व पार्षद महेश जाटव,अशरफ खान,सागर साहू ,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल,आनंद हेला,लल्ला यादव,जित्तू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive