बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : विभिन्न ब्लाकों में हुआ आयोजन


Sagar: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : विभिन्न ब्लाकों में हुआ आयोजन

सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी से प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया एवं सदर क्रमांक चार में एक साथ की गई। सदर ब्लाक क्र. चार में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राज कुमार पचौरी के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी के द्वारा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की विधिवत शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। 
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, मुकुल पुरोहित,देवेंद्र तोमर,बाबू सिंह यादव, माधवी चौधरी,शरद राजा सेन,अवधेश शैलेंद्र तोमर,अशरफ खान,राजा बुंदेला,रवि उमाहिया, सौरभ चौकसे,अक्षत कोठारी, जयदीप तिवारी, समीर मकरानी, अबरार सौदागर,सन्दीप चौधरी,राजेश श्रीवास, वीरेंद्र चौधरी,शहबाज कुरैशी,एम आई खान,रूस्तम मकरानी, चंचल तिवारी, दीपक कुर्मी,शाहरुख खान, राजा राय आदि कांग्रेस जन मौजूद थे। 

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के द्वारा ग्राम मेहर से ब्लॉक अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर द्वारा हिंगलाज माई के दरबार से पूजा अर्चना के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के द्वारा ग्राम चावड़ा से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक मुख्यालय पर

 मकरोनिया चौराहे से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी के द्वारा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मकरोनिया चौराहे स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई एवं डॉ सर हरिसिंह गौर तथा नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और रजाखेड़ी बजरिया स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, प्रेमनारायण चौबे,मोती पटेल, कलू गोविंद पटेल,दीपक दुबे,एड.धन सिंह अहिरवार,डाॅ विष्णु मूर्त तिवारी ,सुधीर तिवारी,सतेन्द्र दुबे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, अरविंद मिश्रा,कमल जैन, अमोल सिंह राजपूत,कमल चौधरी, इन्द्रभूषण तिवारी, मुल्ले चौधरी, सुदीप पटेरिया,पप्पू सेन,राम गोपाल खटीक, अमित नायक, राजा बुन्देला, डाॅ वीरेन्द्र लोधी, रोशन अनुरागी, एड.कमलेश नायक, मनोज पवार, पवन पटेल,दुर्गेश अहिरवार, अजय बमदेले, देवराज तिवारी,शंकर दाऊ,कपूर अहिरवार, एम्पायर मासाब, सुनील लारिया, गुड्डू रैकवार, कमलेश बाल्मीकि, महेन्द्र पटेल, प्रेम अहिरवार, संदीप चौधरी, राहुल अहिरवार, सोनू शुक्ला, अनिल तिवारी, ठाकुरदास कोरी,राकेश तिवारी, बलराम अहिरवार, प्रीतम सिंह,बाबू लोधी,पवन पटेल,राजेश तिवारी, दुलीचंद सकवार,रूपेश ठेकेदार, लक्ष्मीनारायण सोनी, सुदीप पटेरिया, संजय शर्मा,संजय रोहिदास, बलराम यादव, पवन सिंह,विश्वनाथ सिंह, केसरी सिंह, बाबूलाल रजक, सुल्तान सिंह, राजवीर सिंह, अरवल सिंह, अजीत सिंह, गोपी अहिरवार,धर्म सिंह ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, बृजेश रैकवार,अन्नू आदिवासी,मंगू अहिरवार, काशीराम,हरिराम,पूरनलाल,दीना अहिरवार, कल्याण सिंह, दुर्गेश अहिरवार आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।
जिला कांग्रेस कमेटी, सागर ग्रामीण 
समाचार
नफरत की भावना को खत्म करने के लिए हाथ से हाथ जोड़कर आगे आएं - रेखा चौधरी

 
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूडरा जरूआखेड़ा के पोलिंग बूथ क्रमांक 1 से 5 में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज किया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरी से देशभर में एक साथ शुरू किए गए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इशुरवारा में जैन समुदाय के निर्माणाधीन अतिशय क्षेत्र में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ तथा जैन संत आचार्य श्री को नमोस्तु कर पार्टी के पुण्य अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यहां के मेला क्षेत्र में ग्रामीण जनता के बीच पहुंचकर देश में धर्म और जाति को लेकर फैलाई जा रही नफरत की भावना को देश और समाज के लिए घातक बताया। रेखा चौधरी ने ग्रामीण जनता को हाथ से हाथ जोड़कर समाज और राष्ट्र की एकता को कायम रखने का संकल्प दिलाय। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ने उपस्थित होकर अभियान को समर्थन दिया।
              
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलहरा द्वारा  अभियान प्रारंभ 

नवनियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण श्री आनंद अहिरवार  की अगुवाई में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा मे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेश के पदाधिकारियों मोर्चा संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ  बिलहरा मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ नेताओं के आवाहन पर बाजार एवं स्थानीय व्यापारियों से ग्रामीण जनों से मुलाकात की। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णा सिंह राजपूत, लखन सिंह ठाकुर,सुर्खी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह लोधी, जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभु मिश्रा, किसान कांग्रेस नेता मोती पटेल,बिलहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंसार खान, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल गर्ग, राकेश कुर्मी,अशोक भारद्वाज, गोकुल अहिरवार, लक्ष्मी पटेल, राहुल लोधी, प्रीतम रजक, बाबू लोधी, मुन्ना लाल अहिरवार, रमेश दीवान, संजय रोहिताश, राहुल अहिरवार, प्रहलाद, संतोष, करोड़ी लाल जादूगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे । बीना से पधारे हुए कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आनंद अहिरवार जी ( पूर्व सांसद)को फूल माला पहनाकर  एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विवेक मिश्रा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सागर, राजाराम अहिरवार पूर्व सचिव मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, महेन्द्र यादव महामंत्री जिला कांग्रेस, गजेन्द्र सिंह बुंदेला युवा नेता, जतिन झां वरिष्ठ नेता आदि ने स्वागत किया

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive