बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मंत्री  भूपेन्द्र सिंह के समक्ष लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की


सागर। रविवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह बामोरा स्थित कार्यालय में क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के नोंनिया ग्राम से आए कई जागरूक निवासियों ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरित होकर उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नोनिया ग्राम से भाजपा की सदस्यता लेने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक पं लक्ष्मण प्रसाद, सुशील मिश्रा, शंकर सिंह, देवल राय शामिल हैं। 


इसी क्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र के आगासिर्स ग्राम से आए कई जागरूक निवासियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। जिसमें प्रमुख रूप से बाबूलाल बंसल, चतरे बंसल, दलू बंसल, हेमराज बंसल, बंसी बंसल, कन्छेदी बंसल, राघवेन्द्र बंसल, बहादुर बंसल, वीरेन्द्र बंसल, हरनाम बंसल, हरिनारायण बंसल, मुलू बंसल, लखन बंसल, देवसींग आदिवासी, अभिषेक आदिवासी, देवीदयाल कुशवाहा, उदयपाल यादव, कुवरसींग यादव शामिल हैं। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने समस्त नवागत सदस्यों को पार्टी का गमछा पहना कर सभी का हार्दिक स्वागत किया। इन नवागत कार्यकर्ताओं में बहुत से सदस्य प्रसिद्ध लोक वाद्ययंत्र ’ढपला’ के वादक हैं जिनकी प्रस्तुतियां विख्यात हैं। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive