बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डा गौर विवि: प्रो. चंदा बैन बनी भाषा संकाय की अधिष्ठाता

डा गौर विवि: प्रो. चंदा बैन बनी भाषा संकाय की अधिष्ठाता

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश में भाषा संकाय की अधिष्ठाता प्रो चंदा बैन को बनाया गया है। विश्वविद्यालय के भाषा संकाय के अंतर्गत हिंदी विभाग, भाषा विज्ञान विभाग, संस्कृत विभाग, उर्दू विभाग, अंग्रेजी एवं अन्य यूरोपीयन भाषा विभाग शामिल हैं। प्रो. चंदा बैन वर्तमान समय में विश्वविद्यालय की कुलानुशासक और भाषा विज्ञान विभाग की अध्यक्ष हैं, इसके अलावा विश्वविद्यालय में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे भारत सरकार के सामाजिक‌ न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित डॉ आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की समन्वयक भी हैं। जिसमें अनुसूचित जाति के सौ विद्यार्थियों को UPSC की फ्री कोचिंग दी जा रही है। डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास में अनुसूचित जाति वर्ग से पहली महिला अधिष्ठाता हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive