बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मध्यप्रदेश में पहला चुनावी दौरा : 22 अगस्त को सागर में सभा : दलित वोटो को रिझाने में जुटी कांग्रेस▪️करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे खरगे : कमलनाथ - दिग्विजय सिंह सहित अनेक नेता करेंगे शिरकत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मध्यप्रदेश में पहला चुनावी दौरा :  22 अगस्त को सागर में सभा : दलित वोटो को रिझाने में जुटी कांग्रेस

▪️करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे खरगे : 
कमलनाथ - दिग्विजय सिंह सहित अनेक नेता करेंगे शिरकत


▪️विनोद आर्य

तीनबत्ती न्यूज : 21 अगस्त, 2023
सागर : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारिया तेजी से शुरू हो गई है। वोटो को रिझाने भाजपा कांग्रेस में होड़ मची है।  विधानसभा चुनाव के पहले दोनों ही दल बीजेपी और कांग्रेस बुंदेलखंड में दलित वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में खरगे का यह पहला चुनावी दौरा होगा । जिसकी शुरुआत बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर से हो रही है।वे सागर के कजलीवन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सागर में डेरा डाले हुए है। कार्यकर्ता घरों घरों पीले चावल देकर जनता को आमंत्रित कर रहे है। 

पहला दौरा खरगे का, ताकत से जुटी कांग्रेस

काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा कांग्रेस के लिए अहम है। वे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के आने और जनसभा में भीड़ के बाद कांग्रेस के सामने एससी वर्ग को इस आयोजन में जोड़ने की बड़ी चुनौती है। मल्लिकार्जुन खरगे खुद एससी वर्ग से आते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद यह मध्यप्रदेश में उनका पहला दौरा है। मध्यप्रदेश में 16.5 फीसदी वोट एससी वर्ग का है। अपने ही जाति वर्ग का साधने उनका दौरा है। खरगे के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुरेश पचौरी,अरुण यादव व  कांतिलाल भूरिया, सांसद  विवेक तनख़ा, सांसद श्री नकुल नाथ,नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह  सहित अनेक नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

उधर कांग्रेस के अनेक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता सागर में डेरा डाले है और लगातार बैठको का दौर चल रहा है। इनमे राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सी पी मित्तल, राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, पूर्वमंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ,मुकेश नायक सहित अनेक नेता सागर में तैयारियो में जुटे है।


राष्ट्रीय  सचिव  शिव भाटिया के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की सागर में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। जनता स्वप्रेरित होकर आमसभा में आने के लिए तैयार है। पार्टी के कार्यकर्ता लगातार वाडाँ में जाकर जनता को आमसभा में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस सभा में मध्य प्रदेश के कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। खासतौर से बुंदेलखंड और महाकोशल अंचल के अलावा पूरे प्रदेश से जनमानस उपस्थित दिखाएगा।  


भ्रष्टाचार वाली सरकार से त्रस्त जनता: शिव भाटिया

सभा की तैयारियो में जुटे शिव भाटिया का कहना है कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं महाकाल लोक में गड़बड़ी कर भाजपा ने अपनी नीयत बता दी है। जो नेता भगवान के काम में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनसे जनता क्या अपेक्षा कर सकती है। प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार की हजारों फाइलें आगजनी की घटना में जलवाने वाले भाजपा नेताओं को एहसास हो गया है कि अब प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी । 


तैयारिया लगभग पूरी : पचौरी

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राज कुमार पचौरी के अनुसार अध्यक्ष के आगमन की तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। दो हेलीकाप्टर आयेंगे ।इसके लिए दो हेलीपेड बनाए गए है। कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। घर घर लोगो पीले चावल देकर कार्यकम का आमंत्रण दिया जा रहा है। 



करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  कार्यक्रम तय हो गया है। करीब डेढ़ घंटे का कार्यकम रहेगा।  वे 22 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे सागर पहुंचेंगे। सागर में 12 बजे वे कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। सभा संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे सागर में करीब डेढ घंटे रूकेंगे। 


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive