बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण : विवि ,योग निकेतन , तीनबत्ती सहित अनेक स्थानों पर देखा : जनप्रतिंधियो ने दी बधाई:

SAGAR : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण : विवि ,योग निकेतन , तीनबत्ती सहित अनेक स्थानों पर देखा : जनप्रतिंधियो ने दी बधाई:

तीनबत्ती न्यूज : 23 अगस्त ,2023

सागर।चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर  भारत की इस उपलब्धि पर पूरा देश झूम उठा। इस गौरवशाली क्षण को देखने अनेक स्थानों पर एलईडी। लगाकर सजीव प्रसारण लोगो ने देखा। शैक्षणिक संस्थानों में इसको लेकर उत्साह देखने मिला। बाजे गाजे के साथ विधार्थी पहुंचे। कई जगह आतिशबाजी की गई। जनप्रतिनिधियों ने इसे राष्ट्र की उपलब्धि बताया और शुभकामनाए दी। 


स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के संकल्प को वैज्ञानिकों ने साकार किया -मंत्री भूपेंद्र सिंह

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है। मंत्री श्री सिंह ने यहां जारी अपने बयान में कहा है कि हमारे स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने धैर्य, कुशलता और निरंतर परिश्रम से साकार कर दिखाया है। विक्रम लैंडर चांद की धरती पर है और वह हमारी मातृभूमि भारत के प्रतीक चिन्ह से चंद्रभूमि का अभिनंदन करेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस सफलता से हर भारतवासी का मस्तक आज गौरव से उठा हुआ है। देश की निरंतर उपलब्धियों ने भारत के विकसित देश की संकल्पना की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। आशा करता हूं कि इस चंद्र अभियान से शोधकर्ताओं को ज्ञान और सूचना के नये आयाम उपलब्ध होंगे जो मानव कल्याण के लिए उपयोगी होंगे।

कलेक्टर ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर दी बधाई



 कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठकर पूरी टकटकी लगाकर  देखी।
     कलेक्टर श्री दीपक आर्य चूंकी भौतिक शास्त्र विषय के विद्यार्थी रहे हैं इसलिए उनको यह चंद्रयान-3 की लैंडिंग बहुत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने आज सभी शासकीय प्रशासनिक कार्यों को 10 मिनट का विराम देते हुए पूरी तनमयिता के साथ टीवी पर यह लैंडिंग देखी और सफल लैंडिंग होने पर उन्होंने जिले एवं इसरो के वैज्ञानिकों सहित संपूर्ण भारतवासियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि आज भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसके साथ-साथ आज पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया है आज भारत का नाम पूरे विश्व में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया।

विधायक शैलेंद्र जैन ने तीन बत्ती पर दिखाया लाइव प्रसारण

सागर में हृदय स्थल तीन बत्ती पर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा एलसीडी लगाकर इस अभूतपूर्व पल का लाइव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में शहर वासी इस अभूतपूर्व पाल का हिस्सा बने। जब चंद्रमा पर चंद्रयान 3 ने लैंड किया तो पूरी तीन बत्ती पर उत्साह का वातावरण छा गया।  विधायक श्री जैन ने तिरंगा फहराकर और लोगों को मीठा खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर
जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह,विक्रम सोनी,रीतेश मिश्रा,यश अग्रवाल,पराग बजाज, प्रासुख जैन,राहुल वैद्य,कैलाश हसानी,अरमान सिद्दीकी,इम्तियाज खान,कुलदीप खटीक,पराग जैन,उमेश सराफ,जय सोनी,जय साहू, सोमित सोनी,नितिन साहू,नीलेश जैन,अनिल लालवानी, भरत रजक उपस्थित थे।

योग निकेतन में देखा लाइव प्रसारण विधार्थियों ने, निकाली रैली

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफ्ल लैंडिंग पर  रियल कोचिंग क्लासेस रियल कम्प्यूटर होम ने खुशियां मनाई और बाजे गाजे के साथ लाइव प्रसारण देखने योग निकेतन में पहुंचे। इस मौके पर इसके  संचालक सुबोध आर्य दिलीप साहू सर, अभिषेक सोनी सर,आकाश सर ,   प्रह्लाद नामदेव सर ,राजकुमार सर, अमन प्रजापति



 सर,  आकाश पटेल, अंशु सिंह राजपूत, आस्था राजपूत ,अंजली प्रजापति, रोशनी साहू ,इशिका साहू , सुरभि अहिरवार ,रानी काची,राधिका सेन, भूमि बाल्मीकि, भूमिका सेन अंजलि वाल्मीकि ,आदित्य राजपूत ,रामा विश्वकर्मा ,विशाल कुर्मी ,किशोर नामदेव ,अंकित साहू ,गोपाल सेन ,राकेश पटेल, कुनाल साहू आदि मोजूद रहे।

विश्वविद्यालय में किया गया चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण

डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिमंच सभागार में बहुप्रतीक्षित चंद्रयान तीन के सफल सॉफ्ट लैंडिंग का सजीव प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभागार में एकत्रित होकर लाइव प्रसारण देखा। लैंडिंग होने तक सभागार में हर्ष, आश्चर्य और गौरवपूर्ण माहौल था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों के साथ साथ देशवाशियों को बधाई दी और कहा कि यह नया भारत है। अब चंद्रमा दूर नहीं बल्कि एक टूर की दूरी पर है। गौरतलब है कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। सफल लैंडिंग के दौरान सभागार में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो. पी के कठल, कुलसचिव डॉ रंजन कुमार प्रधान, कुलानुशासक प्रो चंदा बेन के साथ साथ कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


सांस्कृतिक परिषद डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक डॉ. राकेश सोनी के मार्गदर्शन में ,पारंपरिक बुंदेली वेशभूषा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( इसरो) द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण तथा चंद्रयान की सफल लैंडिंग हेतु हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive