बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रवासी विधायक पहुंचे सागर : जिले की विधानसभाओं में करेंगे 7 दिवसीय प्रवास

प्रवासी विधायक पहुंचे सागर : जिले की विधानसभाओं में करेंगे 7 दिवसीय प्रवास 

तीनबत्ती न्यूज: 21 अगस्त ,2023
सागर।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का प्रदेशव्यापी विधायक प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका हैं। जिसके अंतर्गत जिले की सभी विधानसभाओं में रविवार को प्रवासी विधायक गण पहुंचे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर जिलें में उत्तर प्रदेश के सफीपुर विधानसभा से विधायक श्री बम्बा लाल दिवाकर सागर,बिल्हौर विधनसभा से विधायक मोहित सोनकर खुरई,उन्नाव विधानसभा से विधायक पंकज गुप्ता बीना, स्याना विधानसभा से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी बंडा,लंभुआ विधानसभा से विधायक श्री सीताराम वर्मा रहली,साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा नरयावली पुवायां विधानसभा से विधायक श्री चेतराम देवरी विधानसभा में आगमी 7 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
सभी प्रवासी विधायकगण जिले की आवंटित विधानसभाओं में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों मे सम्मिलित होंगे व संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम हेतु जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी को प्रभारी बनाया गया हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive