बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भ्रष्टाचारी नेताओं ने सिर्फ लूटा : संध्या शुक्ला▪️भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की रैली और सभा

भ्रष्टाचारी नेताओं ने सिर्फ लूटा : संध्या शुक्ला

▪️भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की रैली और सभा

तीनबत्ती न्यूज :21 अगस्त ,2023
सागर: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वाधान मेंआज  को आम सभा कजली वन मैदान  में सम्पन्न की गई ।  जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव आषीष शुक्ला ने संबोधित किया। 

सभा के पहले निकली रैली

इसके पहले सर्वप्रथम रैली सुबह 10.00 बजे कजली वन मैदान से शनिदेव मंदिर, रेलवे स्टेषन प्लेटफार्म नं-1, अंडरब्रज, राधा तिगडडा, कटरा मस्जिद, नमक मंडी, परकोटा साई मंदिर से तीनबत्ती, मस्जिद से राधा तिगडडा से वाये होते हुए भगवानगंज चैराहा ,कजली वन मैदान में रैली का समापन किया गया।


भ्रष्टाचारी नेताओं ने सिर्फ लूटा :शुक्ला
आम-सभा को सम्बोधित करते हुऐ संध्या शुक्ला ने कहा की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण हो गये लेकिन देष को इन भ्रष्ट्राचारी राजनेताओ ने केवल लूटा है आज भी लोगो को रोटी कपडे मकान के लिए दर दर की ठोकरे खानी पड रही है जनता के वोट जीत कर जनता के पैसो से केवल अपने घर भरे है मध्यप्रदेष में तो घोटलो का दांग लगा है चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सब ने केबल जनता को शोषण ही किया है लूटने का कार्य ही किया है इसलिए म.प्र का यह हाल है उन्होने कहा कि सागर सभाग कई रत्न और महापुरूष ने जन्म लिया यदि वास्तव में इनकी गाथा विष्व जान जाये तो सागर पूरे विष्व में जाना जाये लेकिन ये सागर का दुर्भग्य है कि चाहे काॅग्रेस हो या भाजपा इन्होने केबल वोट बैंक की राजिनीति की लेकिन सागर के गौरव को भारत रत्न नही दिलाया।  भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उनके गौरव को कम नही होने देगी हम भारत रत्न दिला कर ही रहेगे और हमारे सत्ता में आने पर गौर सहाब को भारत रत्न देंगे। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव आषीष शुक्ला ने सरकारो पर निषाना साधा और भारत के सुनहरे भाविष्य के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचारधारा से जुडने की बात की। डाॅ सर हरिसींग गौर समीति द्वारा एवं क्षेत्रीय सगठनो द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला , का अभिवादन किया।




____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
               
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive