बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: रोजाना दो से तीन वार्डो में निकलेगी विकास यात्रा, मेयर ने ली बैठक

Sagar: रोजाना दो से तीन वार्डो में निकलेगी विकास यात्रा, मेयर ने ली बैठक

सागर। म.प्र. शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेष में 5 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक निकाली जा रही विकास यात्रा हेतु नगर निगम के सभी 48 वार्डों में विकास यात्रा निकालने हेतु महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला की उपस्थिति में सभी पार्षदों की बैठक नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें सभी पार्षदों से विकास यात्रा के संबंध में सुझाव एवं विकास यात्रा की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की गई।
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की एक विकास यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विकास पताका रहेगी तथा एक रथ रहेगा उसमें नगर निगम एवं शासन की उपलब्धियों की छाया चित्रों के फ्लेक्स लगे रहेंगे। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि गण अधिकारी कर्मचारी और नागरिक गण चलेंगे प्रत्येक दिन दो से तीन वार्ड की विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा जिस स्थान पर रुकेगी वहां पर शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को आवेदन लेकर हितलाभ देने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में विकास यात्रा प्रारंभ की जा रही है सागर में भी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जाएंगी  इसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा नगर निगम क्षेत्र में  विकास यात्रा प्रतिदिन एक से तीन वार्ड में निकलेगी इसलिए सभी पार्षद आपने वार्ड के ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार कर ले जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें विकास यात्रा के दौरान योजनाओं का लाभ दिया जाएगा इस दौरान वार्ड के नये विकास कार्य का भूमि पूजन लोकार्पण भी किया जाएगा।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जो योजनाएं बनाई गई हैं उनका आम जनता किस प्रकार लाभ ले सकते हैं तथा नगर निगम द्वारा जो विकास कार्य कराए गए हैं इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचे इसके लिए 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जाना है इस दौरान हमें देखना है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे विकास यात्रा के दौरान हमें लोगों को यह भी बताना है कि स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा क्या-क्या विकास कार्य कराए गए हैं।


महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने कहा कि विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य व केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना और राज्य, नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा तेजी से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने आगे कहा कि जब तक उपलब्धियों को प्रचारित नहीं किया जाता तब तक जनता उससे अनभिज्ञ रहती है जैसे आज की स्थिति में प्रदेश के लगभग 52 लाख नई युवा वोटर सन 2003 में प्रदेश की सड़कों को बिजली की क्या हालत थी उस समस्या से वाकिफ नहीं है क्योंकि उस समय वह नहीं थी इस प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार और स्मार्ट सिटी तथा नगर निगम द्वारा जो तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं उनको जनता को बताना है।
बैठक में एम.आई.सी.सदस्य श्री विनोद तिवारी, श्री अनूप उर्मिल, श्री षैलेश केषरवानी, श्रीमति आषारानी जैन, मेघा दुबे, कंचन सोमेष जड़िया, रूपेष यादव, पार्शद श्री षैलेन्द्र ठाकुर,  यादव, सोमेष जड़िया, षिवषंकर यादव, रीतेष तिवारी, हेमंत यादव, श्री मनोज चैरसिया, श्रीमति अनीता रामू ठेकेदार, याकृति जड़िया, वैदेही पुरोहित, रानी अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, रूबी पटैल, रिचासिंह, आयूशी अमन चैरसिया, भरत अहिरवार, नीरज कोरी, प्रूजा सोनी, सूरज घोशी, सरिता विषाल खटीक, पूर्व पार्शद श्री नरेष यादव ने भी अपने अपने सुझाव दिये।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive