Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मुख्यमंत्री के खुरई आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की तैयारियों की मॉनिटरिंग ▪️ पूर्वमंत्री के साथ कमिश्नर -आईजी व कलेक्टर - एसपी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के खुरई आगमन की व्यवस्थाओं की समीक्षा:  पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की तैयारियों की मॉनिटरिंग

▪️ पूर्वमंत्री के साथ कमिश्नर -आईजी व कलेक्टर - एसपी ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 08 जनवरी ,2026

खुरई।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खुरई आगमन पर प्रस्तावित रोड शो एवं आमसभा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के साथ संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मैराथन बैठकों के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुरई के सभी व्यापारी संघों, स्कूल संचालकों एवं डाक्टर्स एसोसिएशन के साथ बैठकें कीं। इसके साथ ही वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिवारों से संपर्क कर कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित कर रहे हैं।


निरीक्षण के दौरान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और समन्वय के साथ पूरी की जाएं। आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खुरई ने हमेशा संगठन, अनुशासन और सहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है और इस बार भी खुरई प्रदेश के सामने एक आदर्श आयोजन प्रस्तुत करेगा।

विकास की नई गति मिलेगी

अपने संबोधन में श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खुरई आगमन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। आने वाला वर्ष खुरई के लिए विकास, नई योजनाओं और अधोसंरचना विस्तार की दृष्टि से ऐतिहासिक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि खुरई के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे पूर्ण जिम्मेदारी और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाएं।

व्यापारी संघ की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि  खुरई को मध्य प्रदेश के सबसे पिछड़े हुए क्षेत्र में गिना जाता रहा। यह स्थिति कांग्रेस के 50 साल के शासन में बनी थी। हम सब जानते हैं कि बिना विकास के हमारे जीवन में समृद्धि नहीं आ सकती। खुरई के विकास के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बीना नदी परियोजना है। इसी से गरीबी कम होगी, उद्योग कारखाने के रास्ते खुलेंगे, और विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की किसी विधानसभा में इतना विकास नहीं हुआ जितना खुरई विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

उन्होंने कहा कि खुरई में विकास की सबसे ज्यादा संभावना है। अब हमारे पास पर्याप्त पानी है, पर्याप्त बिजली है। चारों तरफ सड़कों का नेटवर्क है।  ओवर ब्रिज भी लगभग सभी तैयार हैं। यह स्थिति औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल है। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के आगमन से इन सभी परिस्थितियों से औद्योगिक विकास के मार्ग खुलेंगे।

स्कूल संचालकों एवं डाक्टर्स एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खुरई में चिकित्सा और शिक्षा की सुविधाओं को मुख्यमंत्री के आगमन से संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। खुरई में मेडीकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में प्रगति हो सकेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। नये व्यावसायिक पाठ्यक्रम, स्किल एजुकेशन के साथ यूनिवर्सिटी की संभावनाएं खुरई विधानसभा क्षेत्र में हैं। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी की भागीदारी खुरई के विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाएगी।

ये रहे उपस्थित

विभिन्न कार्यक्रमों में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम मनोज चौरसिया हेमचंद्र बजाज, विजय जैन वट्टी, रामनिवास महेश्वरी, नन्हीबाई, राहुल चौधरी, देशराज यादव, मनोहर यादव अध्यक्ष, कल्लू यादव, राजू चंदेल, बलराम यादव, लक्ष्मण चंदेल, सोनू चंदेल, रामस्वरूप यादव, विनोद राजहंस, रश्मि सोनी, राशिद वेग, नीतिराज पटेल, अरशद अली, मोनू राजपूत, लाखन यादव, भूरे यादव, आसिक राईन, प्रवीण जैन, शैलेन्द्र चौहान, सोनू यादव, धर्मेंद्र असाटी, श्रीमती माधवी कुर्मी, श्रीमती अर्चना जैन, प्रतिभा पुरोहित, सरफराज भाईजान, श्रीमती निशा नागदेंव, गब्बर सिंह, बिट्टू बधिया, हेमंत राजा, यागेश नामदेव, मनोज दुबे, नीति राज पटेल, काशीराम मास्टर, सहित सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्कूल संचालक, डाक्टर्स एसोसिएशन, कृषि उपकरण निर्माता एसोसिएशन, विभिन्न व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive