Editor: Vinod Arya | 94244 37885

29 नवंबर को सागर में निकलेगी भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल : संभाग प्रभारी ने की समीक्षा • खुरई,नरयावली में बैठक, सागर में अधिवक्ताओं से संपर्क

29 नवंबर को सागर में निकलेगी भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल : संभाग प्रभारी ने की समीक्षा

• खुरई,नरयावली की बैठक, सागर में अधिवक्ताओं से संपर्क



तीनबत्ती न्यूज: 27 नवंबर, 2026

सागर। भाजपा द्वारा 29 नवंबर को सागर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


समीक्षा बैठक में पदयात्रा के मार्ग, स्वागत व्यवस्था, जनसहभागिता और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय सहित आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। गौरव रणदिवे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए मार्ग और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और आम नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से समझने और आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वागत से लेकर पदयात्रा के संचालन तक अनुशासन, सहयोग और समन्वय बनाए रखा जाए।

व्यवस्था टोली के सदस्य रहे मौजूद

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में व्यवस्था टोली के सदस्य शैलेश केशरवानी, जगन्नाथ गुरैया, सुमित यादव, चैन सिंह ठाकुर, रामेश्वर नामदेव, सुखदेव मिश्रा, अर्पित पांडे, मनीष चौधरी, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, जसवंत राठौर, शालिनी, अमित राहुल वैद्य, आलोक केशरवानी, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, मनीष नेमा, नवीन भट्ट, नितिन सोनी, अंशुल परिहार, अंशुल हर्ष, शिवा यादव और निखिल अहिरवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

29 नवंबर की पदयात्रा में खुरई से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें कार्यकर्ता



पदयात्रा में खुरई विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों तथा खुरई विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सागर पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक व्यवस्था और राजनीतिक शुचिता के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसमें खुरई विधानसभा क्षेत्र की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के प्रमुख ग्रामों से सागर आने वाले वाहनों की संख्या और बस प्रभारियों की जिम्मेदारी पहले से तय की जाए। प्रत्येक बूथ और वार्ड से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंडल अध्यक्षों एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। जिन कार्यकर्ताओं और नागरिकों के पास स्वयं का साधन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए बसों सहित अन्य वाहनों की व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग पदयात्रा में शामिल हो सकें। उन्होंने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुसार लोगों को सागर लाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क


“लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ” विशाल पदयात्रा एवं आमसभा को लेकर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आज न्यायालय परिसर में अधिवक्तागणों से आत्मीय संपर्क किया। इस दौरान विधायक श्री जैन ने अधिवक्ताओं को कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र सौंपते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और जनहित के संकल्प के साथ आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में सागर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं अधिवक्तागणों की सहभागिता निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगी।विधायक श्री जैन ने अधिवक्ताओं से कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे,  गिरीशकांत तिवारी  राजेश मिश्रा , रोशन कुर्मी, दीपक पौराणिक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।



नरयावली विधानसभा से पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी, विधायक प्रदीप लारिया ने ली बैठक


‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नरयावली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।  विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विभिन्न संगठनात्मक एवं जनप्रतिनिधि समूहों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। विधायक लारिया ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ का संदेश लोकतांत्रिक मूल्यों, जनजागरण और संगठन की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस आयोजन को प्रभावी बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका है।


बैठक में मकरोनिया एवं कर्रापुर नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, सागर एवं राहतगढ़ जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों और आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।

29 नवंबर को पदयात्रा और आमसभा


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे पदयात्रा सरस्वती गार्डन, मोतीनगर से प्रारंभ होगी। इसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।पदयात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली और तीन बत्ती मार्ग से होते हुए कटरा नमक मंडी पहुंचेगी, जहां आमसभा आयोजित की जाएगी।



Share:

दिल्ली-एनसीआर में मध्यप्रदेश कुटुंब ने मनाई डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती

दिल्ली-एनसीआर में मध्यप्रदेश कुटुंब ने मनाई डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती


तीनबत्ती न्यूज: 27 नवंबर 2026

दिल्ली। मध्यप्रदेश कुटुंब के तत्वावधान में दिल्ली-एनसीआर में डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश से जुड़े लोगों ने डॉ. गौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2014 को डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर ही दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले मध्यप्रदेश के निवासियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कुटुंब की स्थापना की गई थी। इसी परंपरा के तहत हर वर्ष 26 नवंबर को संगठन के सदस्य डॉ. गौर की जयंती मनाते हैं।

इस आयोजन में दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में रहने वाले मध्यप्रदेश कुटुंब के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. सर हरिसिंह गौर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शिक्षा, समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण किया गया।



Share:

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

 •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह 


तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर 2026

सागर। सेवा के दूसरे प्रकल्प तो धन पैसों की उपलब्धता से संभव हो जाते हैं लेकिन रक्तदान तो मनुष्य के त्याग की भावना से ही संभव हो पाता है। दानवीर डा. हरी सिंह गौर की जयंती पर तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ एक सुखद संयोग है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने युवा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। शिविर के प्रथम दिवस 175 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। 


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज डा. गौर की जयंती और संविधान दिवस के अवसर पर यह "रक्तदान ही जीवनदान " का प्रकल्प आरंभ हुआ है। डा. गौर ने अपने जीवन की सारी संपत्ति गरीबों, पिछड़ों की शिक्षा में समर्पित करके सागर में विश्वविद्यालय बनाया। वे चाहते तो नागपुर और दिल्ली में विश्वविद्यालय बना सकते थे लेकिन उन्होंने बुंदेलखंड और सागर जैसा पिछड़ा इलाका चुना जहां सिर्फ बीड़ी बनाने और कृषि के काम ही होते थे। इसमें अपनी जन्मभूमि के लोगों के उत्थान का भाव भी था। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज डा. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय की संपत्ति का मूल्यांकन 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा होगा। ऐसा महान दानी देश, प्रदेश में दूसरा नहीं हुआ। आज इस विश्वविद्यालय के कारण बुंदेलखंड की वैश्विक पहचान है। उन्होंने सिद्ध किया कि यदि दृढ़ संकल्प हो तो गरीबी प्रतिभा का मार्ग रोक नहीं सकती। 


पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त से जीवन मिलता है इसलिए यह सेवा प्रकल्प सबसे बड़ा है। दूसरे प्रकल्प धन पैसे से संभव हो सकते हैं लेकिन रक्त तो मनुष्य की त्याग की भावना से ही मिल सकता है। गरीब को रक्त मिले उसकी जान बचे इस उद्देश्य से ही हम सभी मिलकर पिछले 12 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। अभी तक 16659 यूनिट रक्त एकत्रित कर सागर जिले और भोपाल सहित अनेक सरकारी अस्पतालों को दे चुके हैं। सागर जिले में ब्लडबैंक की क्षमता कम थी जो अब बढ़ चुकी है। तो एकत्र हो रहा ज्यादातर रक्त जिले में ही उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मई  माह में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से अगले छह माह तक सागर जिले में ब्लड की उपलब्धता बनी रहती है। अब नवंबर माह में अविराज के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से पूरे वर्ष भर ब्लड की उपलब्धता जिले के सरकारी अस्पतालों में बनी  रहेगी। 



युवा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डा, हरी सिंह गौर ने अपनी आत्मकथा में अपनी सफलता के बड़े कारण के रूप में नशे से दूर रहना बताया है। युवाओं के लिए यह प्रेरक प्रसंग है। हम युवा अपने जन्मदिन पर केक, फ्लेक्स, मिठाई, पटाखों के अलावा नेशन और सोसायटी को भी कुछ देने की पहल कर सकते हैं। अपना जन्मदिन हम भारत माता और समाज के कल्याण को समर्पित कर सकते हैं। हमारे देश में हर दो सेकंड में किसी एक व्यक्ति को जान बचाने के लिए रक्त की जरूरत होती है, ऐसी स्थिति में हमें ऐसे बहुत से रक्तदान शिविरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "भूपेन्द्र मेरा ब्लड हेल्पलाइन" को भी पूरा हुए लगभग एक साल हुआ जा रहा है , इस हेल्पलाइन से रक्त हासिल करने वालों की संख्या 2440 हो चुकी है। यह है जीवनरक्षा के इस प्रकल्प का महत्व। गरीब को समय पर ब्लड मिल जाए ,उसकी प्राण रक्षा हो जाए तो हम सभी रक्तदाताओं का जीवन सफल है। गत वर्ष 570 रक्त वीरों ने मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ रक्तदान किया था, इस वर्ष यह संख्या और बढ़ेगी। मैं इन सभी रक्तदानियों का आजीवन ऋणी रहूंगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी, विघ्नहर्ता गणेश जी और दानवीर डा.हरीसिंह गौर की प्रतिमा व चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। फिर दिन भर रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। कुल 175 यूनिट रक्त पहले दिन में एकत्रित हुआ। इनमें युवाओं की बड़ी संख्या थी। सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार के साथ रक्तदान के प्रमाण पत्र सौंपे गए। कुशल मेडीकल टीम और पैरामेडिकल स्टाफ पूरी दक्षता से अपना सहयोग दे रहे हैं। शिविर स्थल पर उत्साह, आनंद और प्रेरणा से भरा वातावरण बना हुआ है। 


पहले दिन रक्तदान करने वालों में अशोक सिंह बामोरा, राम शास्त्री शुक्ला, सोमेश जडिया, गौतम मांडले‌, सुबोध आर्य, सेलेश जैन पार्षद, विशाल गुरु सरपंच पटकुइ, शुभम् घोषी, उमेश यादव, कृष्णकुमार पटेल, लक्ष्मण सिंह, अंशु चौकसे, आशीष दुबे, आशीष जोशी, रौनक चौकसे, हरिओम राजपूत, विक्रम राजपूत बीना, उदित राजपूत मंडीबामोरा  सहित 175 रक्तदाता शामिल रहे। रक्तदान शिविर और  शुभारंभ कार्यक्रम में राज बहादुर सिंह पूर्व सांसद, लक्ष्मण सिंह लोधी, महेश साहू, मुख्य अतिथि नितिन त्रिपाठी संपादक, डॉ सुशील तिवारी संपादक पत्रिका, पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, शेख जमीर, उदय गौतम, रामशंकर देवलिया, लखन सिंह, नवीन भट्ट, महेश नेमा, अनिल जैन, उमेश यादव, अंकित सिंह ठाकुर, अक्षय पटेल, गोलू प्रताप राय, प्रतीक चौकसे, केके गोरा, शुभम घोषी, मनीष मिश्रा, हर्षवर्धन चौवे,डॉक्टर: डॉ. पीएस ठाकुर (बीएमसी डीन), डॉ. देवेश पटेरिया (सीएमएचओ), डॉ. गंगवानी (बीएमसी), डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. तुषार मिश्रा, डॉ. महेश कुमार जैन, डॉ. आशीष शास्त्री, डॉ. सुमित यादव, डॉ. आरती पांडे, डॉ. हनी सुमन, डॉ प्रीति जैन, लैब टेक्नीशियन: राजेश खटीक, कपिल रजक, संजय तिवारी, अखिलेश कुशवाहा, जालम सिंह, प्रमोद कुमार जैन, गोविन्द रोहित, अस्पताल स्टाफ किरन यादव, महानी सोनी, अर्शद खान, अनुज राजपूत, अभयदीप, जगदीश सैनी, रोशनराज, विनय पटेल, अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।



Share:

गौर जयंती पर जुटे जनप्रतिनिधि :डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने और विश्वविद्यालय के विकास का लिया संकल्प • विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, तीन बत्ती से निकली शोभा यात्रा

गौर जयंती पर जुटे जनप्रतिनिधि :डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने और विश्वविद्यालय के विकास का लिया संकल्प

• विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, तीन बत्ती से निकली शोभा यात्रा


तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर, 2026

सागर । डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस 26 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे शहर के तीनबत्ती पर कुलपति प्रो. नागेश दुबे द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उद्बोधन दिया गया । उद्बोधन के पश्चात् परम्परानुसार गौर शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई। बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा गौर अध्ययन केन्द्र एवं गौर जन्म स्थली होकर मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौर मूर्ति से गौर समाधि प्रांगण तक पहुंची। अतिथियों ने गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं गौर समाधि पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित की। एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया । शहर के नागरिक, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन इस शोभायात्रा का हिस्सा बने । शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ ।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

डॉ. गौर जयंती: सांसद रजनीश अग्रवाल ने उठाया विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता और रैंकिंग का मुद्दा

----------------

विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित हुआ मुख्य समारोह

विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. गौर के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ मुख्य समारोह प्रारम्भ हुआ। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व आईपीएस कन्हैया लाल बेरवाल ने की एवं सारस्वत उद्‌बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सांसद राज्यसभा रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के माननीय कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत मौजूद थे । इस अवसर पर भाजपा सागर के जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, विवि के कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी. के. नेमा, समन्वयक प्रो. यू. के पाटिल, मंचासीन रहे। गौर जयंती के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने स्वागत भाषण दिया और एक सप्ताह तक चले गौर उत्सव-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । 



डॉ. गौर ने यदि विश्वविद्यालय स्थापना का सपना नहीं देखा होता तो आज हम सभी यहां नहीं होते :  गोविन्द सिंह राजपूत

 मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि उस समय युवा छात्र गौर समिति बनाई गई थी और घर-घर जाकर दीप जलाए जाते थे। डॉ. गौर ने यदि विश्वविद्यालय स्थापना का सपना नहीं देखा होता तो आज हम सभी यहां नहीं होते। उन्होंने कहा कि डॉ. गौर शनिचरी के एक छोटे से मकान से निकलकर जिस मुकाम तक पहुंचे, वह कल्पना से परे है। उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और छात्रावास में रहने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उस दौर में छात्रावासों में पंखे तक नहीं हुआ करते थे। आज विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अनेक सुविधाएँ मौजूद हैं । विद्यार्थियों को डॉ. गौर से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए ।

विश्वविद्यालय की रैंकिंग बेहतर बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण- कुलाधिपति 

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग बेहतर बनाने में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सामान्य परिवार से निकलकर डॉ. गौर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय तक पहुंचे, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज के विद्यार्थी डॉ. गौर को आदर्श मानकर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ें और विश्व स्तर पर सागर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाएं।



संविधान निर्माण में डॉ. गौर का योगदान अतुलनीय है :  सांसद रजनीश अग्रवाल  

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने सभी को गौर जयंती और संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खुशी और गौरव का दिन है। उन्होंने संविधान की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. गौर संविधान सभा के उपसभापति रहे और संविधान निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। डॉ. गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है। विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए यह विश्वास व्यक्त किया जा सकता है कि जल्द ही यह विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक और फार्मेसी विभागों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्ताव आने पर उनका पूरा सहयोग रहेगा और इन प्रस्तावों को गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास हों- सांसद डॉ. लता वानखेड़े

सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने डॉ. गौर की जन्मजयंती पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. गौर ने अपनी जीवनभर की मेहनत और पूरी कमाई विश्वविद्यालय की स्थापना में लगा दी, जिससे विद्यार्थियों के लिए भविष्य के द्वार खुल सके। यह विश्वविद्यालय सागर की आत्मा है। उन्होंने डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए सभी से एकजुट होकर प्रयास करने और दृढ़ संकल्प लेने का आह्वान किया।



दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सफलता के मूल मंत्र- कुलपति प्रो. नागेश दुबे

कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने डॉ. गौर की जीवनी और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि डॉ. गौर का जीवन संघर्ष, साधना और उपलब्धियों की ऐसी प्रेरणादायी गाथा है, जो हमें यह विश्वास दिलाती है कि सीमित संसाधन कभी भी किसी महान लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा नहीं बन सकते, यदि व्यक्ति के भीतर दृढ़ इच्छाशक्ति, ज्ञान के प्रति समर्पण और कर्म के प्रति निष्ठा हो। अत्यंत साधारण परिस्थितियों में अपने जीवन की यात्रा प्रारंभ करने वाले डॉ. गौर ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर शिक्षा, विधि, समाज सुधार और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में असाधारण ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। डॉ. गौर का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। 18 जुलाई, 1946 को स्थापित यह विश्वविद्यालय डॉ. गौर की उदारता, त्याग, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति उनके अथाह समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि हम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संलग्नता के साथ अपने विद्यार्थियों में संवेदनशील बौद्धिकता, संस्कारित अनुशासन, लोकतांत्रिक चेतना, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम के साथ उच्चतम मानवीय मूल्यों से युक्त नागरिक बनाने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं । इसी क्रम मेंउन्होंने विश्वविद्यालय की के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रगति सम्बन्धी कार्यों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।



प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने महामनीषी एवं महादानी डॉ. गौर के चरणों में नमन करते हुए डॉ. गौर की भूमि पर गौर अतिथि के रूप में उपस्थित होने को अपना सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। जीवाजी विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों की ओर से समारोह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान की ऊष्मा बांटने से बढ़ती है और विद्यार्थी ज्ञान अर्जित कर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।



कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. गौर बुंदेलखंड में शिक्षा के सृजनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि समारोह में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को जल्द ही संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिथियों की उपस्थिति डॉ. गौर के चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है। 



अतिथियों ने किया पुस्तकों का विमोचन, पुरस्कार वितरण और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत

मंचासीन अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों, लायर्स हेण्ड बुक एवं मध्य भारती शोध पत्रिका का विमोचन किया गया । विभिन्न दान दाताओं द्वारा प्रदत्त राशियों से विभिन्न विभाग कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा पदक एवं राशि प्रदान की गई । संचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रायोगिक पत्र ‘समय’ का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया ।



विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों का भी हुआ सम्मान

इस अवसर पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया ।

गौर पीठ के तहत प्राप्त दान राशि से सिंगल गर्ल चाइल्ड और दिव्यांग श्रेणी में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के एक-एक मेधावी विद्यार्थियों को अध्ययन जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में पंद्रह हजार रूपये एक मुश्त राशि प्रदान की गई ।


संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने संविधान के प्रति आस्थावान रहने की शपथ दिलाई । 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि कुमार सिंह एवं डॉ. शालिनी चोइथरानी ने किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक, अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे ।

Share:

किसान से रिश्वत लेने वाले पटवारी को 3 साल की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना : सागर लोकायुक्त ने 8 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा था

किसान से रिश्वत लेने वाले पटवारी को 3 साल की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना : सागर लोकायुक्त ने 8 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा था



तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर, 2026

छतरपुर/सागर। किसान से जमीन की तरमीम के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने के मामले में छतरपुर जिला न्यायालय ने तत्कालीन पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। करीब सात साल पुराने इस मामले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के अनुसार, वर्ष 2019 में छतरपुर जिले के चंद्रनगर हल्के में पदस्थ पटवारी अंकित पाठक ने किसान राजेंद्र सिंह यादव से जमीन की तरमीम करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। किसान राजेंद्र सिंह यादव शिवराजपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी।

लोकायुक्त ने बिछाया था रिश्वत का जाल

शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने 22 जुलाई 2019 को निरीक्षक बी.एम. द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ जाल बिछाया और पटवारी अंकित पाठक को किसान से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया।

विशेष न्यायालय ने सुनाई सजा

जिला न्यायालय छतरपुर के एडीपीओ संजय यादव ने बताया कि मामले की सुनवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत में हुई। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर पटवारी अंकित पाठक को दोषी ठहराते हुए तीन साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

सात साल पुराने इस रिश्वत प्रकरण में आए न्यायालय के फैसले को भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Share:

डॉ गौर जयंती : मुख्य समारोह 26 नवंबर को: तीन बत्ती से निकलेगी शोभा यात्रा • पूर्व संध्या पर शायरी और गजलों में डूबा विश्वविद्यालय का अभिमंच सभागार • कवियों की रचनाओं ने बाँधा समाँ : जादूगर प्रिंस की मौजूदगी ने बढ़ाई गौर उत्सव की रौनक

डॉ गौर जयंती: मुख्य समारोह 26 नवंबर को: तीन बत्ती से निकलेगी शोभा यात्रा

• पूर्व संध्या पर शायरी और गजलों में डूबा विश्वविद्यालय का अभिमंच सभागार

• कवियों की रचनाओं ने बाँधा समाँ : जादूगर प्रिंस की मौजूदगी ने बढ़ाई गौर उत्सव की रौनक


तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर । डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है । 26 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे शहर के तीनबत्ती पर कुलपति प्रो. नागेश दुबे द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा। उद्बोधन के पश्चात् प्रातः 8.40 बजे से परम्परानुसार गौर शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी । बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा गौर अध्ययन केन्द्र एवं गौर जन्म स्थली होकर मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौर मूर्ति से गौर समाधि प्रांगण तक पहुंचेगी । शोभा यात्रा के विश्वविद्यालय परिसर में आगमन के पश्चात गौर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं गौर समाधि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा । 

-----------

सुने पूरा वीडियो;क्लिक करे

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने

-----------


विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में गौर उत्सव का मुख्य समारोह

विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में मुख्य समारोह 10.30 बजे से आयोजित होगा । अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. गौर के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ मुख्य समारोह प्रारम्भ होगा । संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी जाएगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व आईपीएस  कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे एवं सारस्वत उद्‌बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे का होगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सांसद राज्यसभा  रजनीश अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री. गोपाल भार्गव, पूर्व कैबिनेट मंत्री  भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक  शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे। 


पुस्तकों का विमोचन एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों का सम्मान एवं अन्य पुरस्कार वितरण

मंचासीन अतिथियों द्वारा गौर जयन्ती के दिन विश्व के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकें, लायर्स हेण्ड बुक, मध्य भारती, समय पत्रिका का विमोचन किया किया जायेगा.

यूजी-पीजी के सिंगल गर्ल चाइल्ड और दिव्यांग श्रेणी के मेधावी विद्यार्थियों को गौर पीठ से मिलेगी 15000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

गौर पीठ प्रोत्साहन राशि पिछले वर्ष से आरम्भ की गई थी| इस वर्ष से गौर पीठ के तहत प्राप्त दान राशि से सिंगल गर्ल चाइल्ड और दिव्यांग श्रेणी में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के एक-एक मेधावी विद्यार्थियों को अध्ययन जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में पंद्रह हजार रूपये एक मुश्त राशि प्रदान की जायेगी ।

सांस्कृतिक संध्या में अतिथि कलाकार और विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति

गौर समाधि प्रांगण में सायं 6:00 बजे से सांस्कृतिक संध्या पर अम्बाला हरियाणा से सुश्री पूनम शर्मा, मथुरा उत्तरप्रदेश से श्री विजय कुमार शर्मा एवं सागर से श्री बाल मुकुन्द अहिरवार अपने लोकनृत्य दल के साथ प्रस्तुति देंगे । साथ ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कव्वाली, सिने-संगीत तथा ताल कचहरी आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी ।



गौर जयंती की पूर्व संध्या पर शायरी और गजलों में डूबा विश्वविद्यालय का अभिमंच सभागार 

डॉ. हरीसिंह गौर जयंती की पूर्व संध्या पर विवि का अभिमंच सभागार शायरी, गजलों और हास्य रस की प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। आयोजित कवि सम्मेलन में ख्यातिलब्ध कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से विद्यार्थियों, शिक्षकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कन्हैया लाल बैरवाल थे. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे भी उपस्थित थे। उन्होंने विख्यात कवि अशोक मिजाज, लक्ष्मण नेपाली, आदर्श दुबे, नजीर नूरी और प्रो. नवीन कांगो का स्वागत किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल ने कहा कि कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने, विचारों को समझने और अपनी संवेदनाओं को विकसित करने का अवसर भी हैं। उन्होंने कामना की कि विश्वविद्यालय से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करे और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो।

कवि सम्मेलन की शुरुआत लक्ष्मण नेपाली ने हास्य रस की शायरी से की। उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार में मौजूद श्रोता हंसी से झूम उठे और तालियों से कवि का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद प्रोफेसर नवीन कांगो ने शायरी और गजलों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।



सागर के चर्चित शायर आदर्श दुबे ने डॉ. हरीसिंह गौर को नमन करते हुए अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें सभागार में मौजूद लोगों ने सराहा। इसके बाद अशोक मिजाज बद्र और नजीर नूरी ने अपनी शायरी और गजलों के माध्यम से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों को विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस साहित्यिक संध्या ने विश्वविद्यालय परिसर में कला, साहित्य और संस्कृति का उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।



कवियों की रचनाओं ने बाँधा समाँ, जादूगर प्रिंस की मौजूदगी ने बढ़ाई गौर उत्सव की रौनक

गौर उत्सव के अंतर्गत कसक फाउंडेशन, राष्ट्रीय कला मंच एवं सांस्कृतिक परिषद, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अनहद’का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे थे। विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में आयोजित इस साहित्यिक संध्या में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 



कवि सम्मेलन में दिल्ली से चेतना बल्हारा, भोपाल से प्रशस्त विशाल, चंदेरी से मशगूल मेहरबानी, सागर के वृंदावन राय 'सरल', कपिल चौबे, राघवेंद्र सिंह लोधी, अजय चौबे, अनिकेत दुबे एवं दीक्षा साबले सहित अन्य कवियों ने सहभागिता की। कवियों ने हास्य, मनोरंजन, शिक्षा, प्रेरणा और व्यंग्य से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूँज उठा।

विशेष रूप से चेतना बल्हारा, वृंदावन राय और राघवेंद्र सिंह लोधी की रचनाओं ने विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियाँ बजाईं और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल चौबे ने किया।



आयोजन का उद्देश्य डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती को साहित्य एवं संस्कृति के उत्सव के रूप में मनाने के साथ ही नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना रहा। ‘अनहद’ के माध्यम से सागर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर के रचनाकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया।




कवि सम्मेलन से पहले विश्वप्रसिद्ध भारतीय जादूगर प्रिंस का भी सभागार में आगमन हुआ। उन्हें देखने के लिए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग वहाँ एकत्रित हुए। इस अवसर पर प्रो. नवीन कानगो,  प्रो. राजेंद्र यादव, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. विवेक जायसवाल, और डॉ. हिमांशु कबीर सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

तीन बत्ती स्थित डॉ. गौर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन




विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, गौर उत्सव समन्वयक प्रो. उमेश पाटिल, प्रो. संजय कुमार जैन, डॉ अशोक अहिरवार ,प्रो. वंदना सोनी, प्रो. राजेंद्र यादव, डॉ. ललित मोहन, पत्रकार सुदेश तिवारी, विनोद आर्य सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने गौर जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के तीन बत्ती पहुंचकर डॉ. गौर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया.


Share:

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने पर : सार्वजनिक मंच से किया ऐलान

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने पर: सार्वजनिक मंच से किया ऐलान

तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने राजनीति से संन्यास लेने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रहली क्षेत्र की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

-------------

सुने पूरा वीडियो;क्लिक करे

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने

-----------

गोपाल भार्गव ने यह घोषणा रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से संबोधित करते हुए की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने रहली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित अधूरी सिंचाई परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि परियोजना का पूरा होना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंचाई परियोजना पूरी होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा  कि परियोजना के सिलसिले में वह सीएम से मुलाकात करेंगे।



किसानों और सिंचाई परियोजना से जुड़ा ऐलान

गोपाल भार्गव का यह ऐलान क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और किसानों के हितों से जोड़कर देखा जा रहा है। रहली क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना के पूरा होने को लेकर उनकी यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब क्षेत्र के लोगों की नजर इस परियोजना के काम में तेजी और इसके पूरा होने की समय-सीमा पर रहेगी।

नौ बार विधायक और 15 साल तक रहे मंत्री

गौरतलब है कि गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। वह प्रदेश सरकार में करीब 15 साल तक मंत्री रहे और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा चर्चा में रही है। 

अब उनके इस सार्वजनिक ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना कब तक पूरी होगी और इसके पूरा होने के साथ ही क्या गोपाल भार्गव सक्रिय राजनीति से विदाई ले लेंगे?


Share:

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत : भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव • विधायक प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने किया मेले का शुभारंभ

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत : भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

• विधायक प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने किया मेले का शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर। बुंदेली लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक दिवारी नृत्य का अद्भुत संगम बुधवार को भापेल में देखने को मिला। लगभग 400 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा बाबा फूलनाथ मेले में 42 दिवारी मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ जीवंत हो उठी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों के थिरकते कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा फूलनाथ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए NH-86 मुख्य मार्ग से सिद्ध क्षेत्र फुलेर (फुलेर टोला) तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी किया गया।


लारिया के प्रयासों से दिवारी महोत्सव को मिली प्रदेश में पहचान

विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से भापेल का दिवारी महोत्सव अब स्थानीय आयोजन की सीमाओं से आगे बढ़कर बुंदेली लोकसंस्कृति की पहचान बन चुका है। लोककलाकारों को मंच और पारंपरिक मंडलियों को प्रोत्साहन देने की पहल ने इस आयोजन को नई पहचान दी है।

कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाला बाबा फूलनाथ मेला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का भी प्रतीक है। सप्ताहभर चलने वाले इस मेले में नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।


42 मंडलियों ने प्रस्तुत किया दिवारी नृत्य

दिवारी महोत्सव में लगभग 42 मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों से बुंदेलखंड की समृद्ध लोकपरंपरा का प्रदर्शन किया। दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की वीरता, उल्लास, सामूहिकता और ग्रामीण जीवन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि लोकपरंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक दायित्व है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


सांसद रजनीश अग्रवाल ने की लोककलाकारों की सराहना

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने भापेल के ऐतिहासिक मेले और दिवारी महोत्सव को बुंदेली संस्कृति की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लोककलाओं को जनजीवन के बीच जीवंत बनाए रखना और कलाकारों को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

87.47 लाख रुपये से बनेगी 1.10 किमी सड़क

मेले के अवसर पर NH-86 मुख्य मार्ग भापेल से सिद्ध क्षेत्र फुलेर (फुलेर टोला) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। सड़क की लंबाई 1.10 किलोमीटर (1100 मीटर) है और इसके निर्माण पर 87.47 लाख रुपये खर्च होंगे।

इस सड़क के बनने से फुलेर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्ग से बेहतर संपर्क मिलेगा। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी।

 ये जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, मप्र कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला महामंत्री चैन सिंह, आफीसर यादव, नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल, श्याम सुंदर मिश्रा, सुखदेव मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, एडवोकेट हरिराम सिंह, सोहन लोधी, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, एडवोकेट वीनू राणा, अंशुल लारिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना राजू आदिवासी, हरिओम केसरवानी, बलराम साहू, मुरारी यादव, अशोक सिंह ढाना, राजकुमार सिंह सुमरेड़ी, रामजी राजपूत, नारद यादव, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, डेलन सिंह, अरुण सिंह, दादा राजकुमार सिंह, भरत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह मारा और धर्मेंद्र कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंच संचालन कृष्ण मुरारी यादव ने किया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive