तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

सुरखी  विधानसभा क्षेत्र के  प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी

सागर। सागर जिले की  सुरखी विधानसभा के कांग्रेस के प्रमुख वरिष्ठ नेतागण जिसमें किसान नेता और कांग्रेस के चुने हुए वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से असंतुष्ट होकर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं सहकारिता मंत्री गोविंद राजपूत के समक्ष आकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया एवं सामुहिक वकत्व्य देते हुए कहा कि कांग्रेस पाटी में जमीनी, पिछड़े,शोषित एवं  सर्वाहारा वर्ग के लिए कोई जगह नहीं बची है, फलस्वरूप. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश की वर्तमान स्थिति ध्यान में रखते हुए राष्ट्र भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दिया। 

पढ़े : कमिश्नर ने कार्यभार संभाला, नगर निगम के बने प्रशासक, कार्यालय का किया निरीक्षण

 उन्ही का अनुशरण करते हुए मंत्री गोविंद राजपूत और उनके 22 विधायकों द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा दिया गया। जिसके फलस्वरूप आज किसानों के मसीहा के रूप में जाने-जाने वाले शिवराज सिंह पुनः मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए, हमें आशा एवं विश्वास है कि अब सुरखी क्षेत्र में विकास का जो सपना मंत्री गोविंद राजपूत ने देखा था अब वह आने वाले समय में साकार होगा। हमारा राजपूत परिवार से 25 वर्षों से  पारिवारिक नाता है।  अतः हम सभी लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पढ़े : दिल्ली से आई चार सदस्यीय कोविड सर्वे टीम ने किया निरीक्षण


इन कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों में कांग्रेस से त्याग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से गोविंद सिंह कुर्मी बटयावदा पूर्व जनपद अध्यक्ष राहतगढ़,  रतनचंद ओसवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष सागर,  शिवदयाल बड़ोनिया, विधि प्रकोष्ठ एवं जनपद सदस्य, शैलेंद्र श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष किसान कांगे्रस सागर, विनोद कपूर जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पप्पु राय जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, दीपक जैन डेनी पूर्व एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष, अरूण गौतम सुरखी जिला महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष, राजा भैया जितेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्री भगवान सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष, जुगल किशोर गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री विजय बहादुर सिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष, विनोद ओसवाल जिला उपाध्यक्ष, जाकिर हुसैन ब्लाॅक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस राहतगढ़, अनुराग पाठक, ब्लाॅक अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहतगढ़, रामशरण राय, ब्लाॅक अध्यक्ष सेवादल राहतगढ़, अरविंद जैन, सेवादल जिला महासचिव जैसीनगर, विजय सिंह कुर्मी, किसान कांग्रेस,सागर, लखन चैबे, बिलहरा जिला उपाध्यक्ष, पप्पु दुबे सूखा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जैसीनगर, शिवनारायण तिवारी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राहतगढ, शिवराज कुर्मी मढदेवरा, डाॅं. बहादुर सिंह ब्लाक, कांग्रेस अध्यक्ष, राघव कुसुुमगढ़, कांग्रेस मंडलम् अध्यक्ष, बिलहरा, अशोक साहू, इमरत प्रजापति, मंडलम् अध्यक्ष जैसीनगर, रामराज सिंह मंडलम् अध्यक्ष पड़रई, संतोष गौर, मंडलम् अध्यक्ष बरोदा, माधव पटैल, मंडलम् अध्यक्ष तोड़ा, जगदीश साहू, मंडलम् अध्यक्ष सीहोरा, नेताराम गुर्जर, मंडलम् अध्यक्ष महूनागूजर, अनिल पीपरा जनपद सदस्य एवं प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, जोराबल अहिरवार जिला कांग्रेस महामंत्री, गोटीराम अहिरवार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनु.जाति., राकेश अहिरवार जिला सचिव अनु.जाति, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं। 
                                                                ---------------------------- 


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885

-----------------------------

Share:

1 comments:

Archive