बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा किसान मोर्चा की जिला/मण्डल की कार्यकारणी जल्द घोषित होंगी: दर्शन सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की जिला/मण्डल की कार्यकारणी जल्द घोषित होंगी: दर्शन सिंह

सागर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक सीहोर मंडल में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  दर्शन सिंह जी, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी ने की ।एवं विशिष्ट अतिथी  शिवराजसिंह बेरखेड़ी, विजय पटेल , राजकुमार धनोरा, व्रन्दावन अहिरवार थे।
बैठक में शामिल हुए अतिथि द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  गौरव सिरोठिय  ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके फलस्वरूप युवाओं में कृषि के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और आज का किसान अत्याधुनिक खेती कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
 बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दर्शन सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमारी सरकारें संकल्पित है जिसके लिए लगातार ही हरसंभव कदम उठा रही है लेकिन विपक्ष द्वारा लगातार किसानों को दुष्प्रचार कर भ्रमित किया जा रहा है साथ ही श्री सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द मंडल स्तर पर कार्यकारणी गठित की जाएगी जो किसानों व सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी।
मंडल अध्यक्ष कमल पटैल, रामस्वरूप सिंह, रजनीश यादव, धीरज सिंह, परषोत्तम शर्मा, भगवान सिंह ठाकुर, देवी सींग, प्रदुम्न सिंह, गोविंद सिंह, भूपेन्द्र सिंह, ब्रजबिहारी तिवारी, भगवत शरण सिंह, रघुराज सिंह, शैलेन्द्र राय, रवि मंगोलिया, अतुल राजपूत, रनवीर घोषी, बलराम यादव, गिरीराज सिंह, लल्लू यादव, विनोद तिवारी, अरविंद यादव, गोलू पथरिया, गोविंद सिंह, विनय पटैल, मोहन अहिरवार, गिरधारी अहिरवार, डेलन अहिरवार, सुरेन्द्र उपाध्याय, मेहरवान सिंह, टीकम सिंह, गोलू सीहोरा, भगवानदास पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
Share:

1 comments:

  1. कृषि की लागत 4 गुनी हो गई है कैसे होगी 2022 तक आय दुगनी एमएसपी फसल गारंटी कानून बना नहीं रहे डीजल पेट्रोल खाद कीटनाशकों की इंटर 4 गुनी हो चुकी हैं फिर कैसे संभव है

    जवाब देंहटाएं

Archive