बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रूद्राक्ष धाम में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव


रूद्राक्ष धाम में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बामोरा स्थित रूद्राक्ष धाम में सपरिवार पूजा अर्चना की। रूद्राक्ष धाम में गणमान्य नागरिकों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के लिए रूद्राक्ष धाम को जोरदार रूप में सजाया गया। प्रातः मंत्री भूपेन्द्र सिंह, उनके पुत्र अभिराज सिंह ने श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की।
तत्पश्चात् मंत्री श्री सिंह ने रूद्राक्ष धाम परिसर में कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों का आनंद लिया। जन्माष्टमी महोत्सव में कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, भाजपा के नेता कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।

भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह किला गेट स्थित यादव समाज के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 11 लाख रूपए की विधायक निधि से निर्मित धर्मशाला के नये कमरों का लोकार्पण तथा शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कारसदेव भगवान का चबूतरा निर्माण कराने की घोषणा की।
जन्माष्टमी महोत्सव में संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन संघर्ष में बीता है। उन्होंने कारागार में जन्म लिया। शैशव काल मंे राक्षस उन्हें मारने के प्रयास करते रहे। अन्याय और अत्याचार रूपी कंस और सभी असुरों का उन्होंने बध किया। सत्य के लिए पांडवों का साथ दिया। श्रीमद् भागवत गीता में भगवान कृष्ण ने धर्म और कर्म पर चलने का मार्ग दिखाया। आज दुनिया की हर भाषा में गीता का अनुवाद है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जीवन में कोई चुनौती आये तो आपको गीता पढ़ने से मार्ग मिलेगा। जीवन में अगर सफलता पाना है तो कर्म के मार्ग पर चलें।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी 51 प्रतिशत है, लेकिन आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत करने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए न्यायालय में पक्ष रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने का काम किया है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। अनेक शैक्षणिक कोर्स में आरक्षण बढ़ाया है। अभी संसद में संविधान संशोधन विधेयक पास कराके सभी राज्यों को अधिकार दिये हैं कि अगर कोई जाति पिछड़ा वर्ग के लिए पात्र है तो उसे ओबीसी में शामिल किया जाये। यही नहीं, श्री मोदी जी की सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। यही सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यादव समाज के इस महोत्सव में सभी को शुभकामनाएं दी। महोत्सव में यादव समाज के गणमान्य नागरिक भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकार्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता लाखन यादव भाजपा में शामिल

 कांग्रेस के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष लाखन यादव ने अपने साथियों सहित मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
ज्ञातव्य है कि कल 29 अगस्त केा सागर में युवक कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लक्ष्मण चंदेल, मंडी अध्यक्ष रही उनकी पत्नी श्रीमति उर्मिला चंदेल सहित एक सरपंच और एक पूर्व सरपंच ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इसके पूर्व गत् 21 अगस्त को खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के नागरिक अभिनंदन समारोह में कांग्रेस नेता बलराम यादव, समाजसेवी बाबी चावला, राहुल असाटी सहित अनेक जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive