बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : कांग्रेस ने भाजपा सरकार की किसान व बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया सड़क सत्याग्रह

SAGAR : कांग्रेस ने भाजपा सरकार की किसान व बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया  सड़क सत्याग्रह


सागर।  भाजपा सरकार में की जा रही अघोषित बिजली कटौती,भारी भरकम बिजली बिल, डीज़ल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि तथा आसमान छू रही मंहगाई, किसानों व  आमजनों सहित नगर पालिका मकरोनिया वासियों आदि की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली, सागर ग्रामीण, मकरोनिया एवं युवा कांग्रेस नरयावली के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय मकरोनिया चौराहे स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा के समक्ष भाजपा सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल सड़क सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के दौरान हुई बारिश और तेज धूप में भी सैकड़ों कांग्रेसी सत्याग्रह पर डटे रहे। सत्याग्रह की शुरुआत में  कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण  किया। सड़क सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जाकर किसानों एवं आमजनों को मनगढ़ंत एवं आंकलित खपत के बिजली बिल देकर जबरिया वसूली की जा रही है। किसान अपनी उपज को लेकर परेशान है। आमजनों पर जहां कोरोना काल में रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। युवा नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है। भाजपा सरकार में लगातार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि होने के साथ-साथ महंगाई आसमान छू रही है। श्री चौधरी ने कहा कि नगर पालिका मकरोनिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का इस कदर बोलबाला है कि विभिन्न निर्माण कार्यों आदि में गंभीर आर्थिक अनियमितताएं बरती जा कर नगर पालिका वासियों से मनमाने टैक्स की वसूली कि जाकर स्वच्छता के नाम पर भाजपा के लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी और किसानों, आमजनो, युवाओं और नरयावली वासियों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए भाजपा सरकार की हर एक ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। 
सड़क सत्याग्रह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर लगन सिंह,सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेन्द्र कुर्मी, एड. राजेश दुबे,पूर्व युकां जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला,एन. एस. यू. आई जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन, सुरेन्द्र करोसिया, संदीप चोधरी आदि ने गैस सिलेंडर, साईकिल, पीला मैजिक से नष्ट हुई फसल आदि सड़क पर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया। सड़क सत्याग्रह को  पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अखिलेश मोनी केशरवानी, देवेंद्र पटेल आशीष ज्योतिषी, विजय साहू आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सड़क सत्याग्रह का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अन्त में आभार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने माना।

ये रहे शामिल

सड़क सत्याग्रह में मुख्य रूप से अमित रामजी दुबे,दुलारे यादव, मुकुल पुरोहित, राकेश राय,नीरज मुखारया, गोवर्धन रैकवार, कलू गोविंद पटेल, राजू  डिस्क, अभिषेक गौर,शरद पुरोहित,हाजी अजीम खान, आर.आर. पाराशर, एड जगदेव सिंह ठाकुर, वीरेन्द गौतम, पुष्पेंद्र सिंह, विशाल सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, सिंटू कटारे, मुकेश खटीक, ओमकार साहू, बलराम साहू, राजेंद्र यादव, कार्तिकेय रोहण,निर्वाण सिंह,चेतन्य कृष्ण पाण्डेय, पवन केसरवानी, गणेश पटेल,सौरभ खटीक, कमल जैन, राहुल जैन,अजीत सिंह,समीर मकरानी, संजय रोहिदास, रोहित वर्मा,मुल्ले चौधरी, एजाज राइन, जितेंद्र चौधरी, संजय सिंह, कोमल राम अवतार सिंह,जितेंद्र सिंह, एम. आई खान, रामशरण रावत, प्रदीप जैन, सुनील सिंह, मुकेश पुरोहित, अनिल कुर्मी, मोती लाल पटेल, बिहारी कुर्मी, दिनेश कुर्मी, अमोल सिंह राजपूत, अबरार जाहिद ठेकेदार , जयदीप तिवारी, कमल रैकवार, बृजेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद शुक्ला, जब्बार भाई जान, फारूक अली, अरविंद मिश्रा, अफजल खान, खिलान सिंह,रघु बंसल, रामसेवक अहिरवार, सरफराज पठान, रवि पटेल, गौतम चंद,मोहन अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, फारुख खान, सन्ना भाई जान ,वीरेंद्र महावते, बंटी कोरी, कृष्णा सेन, राजेश श्रीवास, साजिद राईन, कदम सिंह, सुनील कुमार, राकेश अहिरवार, जयराम लड़िया, रवि केशरी,डॉ, जीवन लाल सेन, डॉ.जीवन लाल अहिरवार,डॉ.महमूद खान,दिलीप रावत, कोमल सोनी, धर्मेंद्र यादव,मदन सेन, पवन मडिया, गोलू पचौरी, सलमान खान, एडवोकेट बी पटेल, निशांत नामदेव, मनोज पांडे, शोएब कुरैशी, सचिंद्र वाल्मीकि, प्रियंकर तिवारी, अनिल दक्ष, सुनील पावा, श्रीदास रैकवार, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, रोहित शिंघई, जीशान खान, सोनू  कुशवाहा, मनीष ठाकुर,प्रीतेश तिवारी, बृजभूषण पांडे, संजय जैन, मोनू राजपूत, निशांत आठिया, गुड्डू रैकवार,  दुर्गेश अहिरवार, अविनाश खरे, धीरज खरे, राहुल अहिरवार, सौरभ शुक्ला, ,हरिकांत अहिरवार, चन्दन रैदास, संदीप वर्मा, राजेन्द्र साहनी, कपूर अहिरवार , छोटे लाल अहिरवार , प्रीतम अहिरवार, प्रमोद मिश्रा, सुभाष रोहित, प्रकाश अहिरवार, कमलेश बाल्मीकि, पवन लारिया, जगन्नाथ लारिया, खिम्मू ठाकुर, निहाल पांडे, पीयूष राजपूत,  सुनील चौधरी, सुनील लारिया, रघुनाथ अहिरवार, जय कुमार तिवारी, सोनू ठाकुर, प्रेम अहिरवार, बबलू केशरवानी,भैया राम पटेल, सुदीप पटेरिया, देवराज तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी, यशवंत अहिरवार सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive