बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: भाजपा मनायेगी श्रृद्धेय ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में

भाजपा मनायेगी श्रृद्धेय  ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनायेगी। जिसका शुभारंभ आज श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जन्मजयंती पर  कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के उपरांत हुआ। पाठ के उपरांत श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी के चित्र पर  पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस विराट रूप में आज है उसका संपूर्ण श्रेय हमारे श्रृद्धेय कुशाभाउ जी ठाकरे जैसे पूर्वजो को जाता है। जिन्होंने अपने त्याग, तपस्या और बलिदान से जो बीज एक छोटे संगठन के रूप में बोया था वह आज वट वृक्ष बनकर संपूर्ण देश की सेवामें लीन है।

भाजपा जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया  ने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिये यह गौरव की बात है कि हमें श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी जैसे महान व्यक्तित्व के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला। आज की युवा पीढ़ी व कार्यकर्ताओं के बीच श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी द्वारा किये गये महान कार्यो व उनकी स्मृतियां शाश्वत रहे इसलिये संगठन द्वारा श्री कुशाभाउ जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाने जा रही है। 
 प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल पटैल  एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर यादव ने भी अपने विचार साझा किये। 

तत्पश्चात् प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्चुअल माध्यम से  श्रृद्धेय कुशाभाउ जी ठाकरे के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार रखते हुए अपने संस्मरण साझा किए। साथ ही अतिथियों द्वारा जन्मशताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों के हेतु प्रतीकात्मक चिन्ह् (लोगो) का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने  एवं आभार जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया  ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वृन्दावन अहिरवार,  रामेश्वर नामदेव, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती सविता साहू,  विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा,  रामकुमार साहू, जिनेश साहू, अर्पित पाण्डे, गंगाराम अहिरवार,  श्रीकांत जैन, विनय मिश्रा, गोपी पंथी, रामेश्वर नेमा, शरद मोहन दुबे, राकेश लारिया, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, रिंकूराज, पराग बजाज, अभिषेक अग्रवाल, निर्भय घोषी, मिश्रीचंद गुप्ता, द्वारका भट्ट, राजकुमार भट्ट, प्रभुदयाल साहू, सोमेश जड़िया, नरेन्द्र साहू, श्रीमती नेहा दुबे, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती अनीता अहिरवार, श्रीमती मीना पटैल, श्रीमती मनोरमा उपाध्याय, श्रीमती रेखा मालवीय, अंशुल परिहार, विकास केशरवानी, राहुल रजक, मनोज रैकवार, कपिल स्वामी, नितिन सोनी, बालकिशन सोनी, सोनू उपाध्याय, सोनू जैन, बलराम राय, कुद्दूस अंसारी, डाॅ. दशरथ मालवीय, आनंद विश्वकर्मा, एड. नरेन्द्र अहिरवार, राम अहिरवार, नीलेश जैन, सचिन घोषी, महेन्द्र, निशांत चैरसिया, विनीत भट्ट, नीलेश अहिरवार, प्रहलाद पटेल, जय सोनी, पवन पटैल, शुभम घोषी, राजेन्द्र शर्मा, जय सोनी, अमित रावत, नितिन साहू, सुरेन्द्र भायजी, शेखर कोरी, नितिन जेन, नीलेश जैन, आदित्य नामदेव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive