बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

यूथ कनेक्ट अभियान:: BJYM ने सागर और देवरी विधानसभा में किया आयोजन

यूथ कनेक्ट अभियान:: BJYM  ने सागर और देवरी विधानसभा में किया आयोजन 

★ युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है - यश अग्रवाल
सागर। हर देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में युवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। इन्हीं के बल पर समाज को गति प्रदान की जाती है। भारत के संदर्भ में देखा जाए तो यहां सबसे अधिक युवा हैं। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने यूथ कनेक्ट ( युवा जोड़ो) अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कही। 

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में यूथ कनेक्ट (युवा जोड़ो) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अलग अलग विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सागर और देवरी विधानसभा में वर्तमान राजनीति में युवा की सहभागिता विषय पर युवाओं में अपने अपने विचार रखे।
सागर में आयोजित कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में युवाओं की संख्या अन्य देशों से अधिक है। भारत की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या की आयु 35 वर्ष से कम है। सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से विकास लाने पर केन्द्रित है। उनके अनुसार युवा देश के विकास के लिए अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं ने संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। 

देवरी विधानसभा में भी छात्र छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा 

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन देवरी विधानसभा में भी आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में अपने वक्तव्य में कहा कि भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने (हरित क्रांति) से लेकर परमाणु शक्ति संपन्न बनाने तक का जिम्मा युवा कंधों ने उठाया। कंप्यूटर क्रांति व नई आर्थिक नीति भी युवा मस्तिष्क की ही उपज थी। अब राजनीति को भी युवाओं ने सामाजिक सरोकार का माध्यम बनाकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाजन उपस्थित रहे। मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि यूथ कनेक्ट अभियान के तहत अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलग-अलग गतिविधियां होगी। प्रतियोगिता विधानसभा के बाद जिला और संभाग स्तर तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला महामंत्री भानु सिंह राजपूत, नितिन सोनी, उपाध्यक्ष प्रदीप चौकसे, कार्यक्रम प्रभारी अर्जुन सूर्यवंशी, शुभम नामदेव, संचित शुक्ला, राहुल वैद्य, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, विवेक तिवारी और विवेक निसारिया समेत मोर्चा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive